आशीष अध्यक्ष व योगेंद्र ,अजीत बने संरक्षक
आदर्श प्रेस क्लब लखनऊ का गठन किया गया
सरोजनीनगर। शुक्रवार को शांति नगर में स्थित क्रिएटिव कॉन्वेंट कॉलेज में पत्रकारों की एक बैठक आहूत की गई जिसमें पत्रकारों द्वारा विचार विमर्श करने के बाद आदर्श प्रेस क्लब लखनऊ का गठन किया गया जिसमें पत्रकारों ने सर्वसम्मति से आशीष सिंह को अध्यक्ष व आशीष सिंह सेंगर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना वही संगठन का संरक्षक इंजीनियर योगेंद्र सचान व अजीत राव को चुना है।
अध्यक्ष आशीष सिंह ने संगठन का उद्देश्य सभी पत्रकारों को एक मंच पर इकट्ठा करके एकजुट करने को बताया वही आदर्श प्रेस क्लब लखनऊ में (उपाध्यक्ष) नीरज श्रीवास्तव, अशोक द्विवेदी, विश्राम प्रजापति,राहुल तिवारी, अरशद खान,( महामंत्री) अजहर खान, (मीडिया प्रभारी) ऋषि राज गुप्ता, (कोषाध्यक्ष) महेंद्र राजपूत, (प्रवक्ता) रीना त्रिपाठी,( सचिव)अर्जुन यादव, (संगठन मंत्री) अभिषेक भारती ,(सह सचिव) संदीप शुक्ला व (सह मीडिया प्रभारी) सुमित सिंह को चुना है। वही संगठन में सदस्य सचिन श्रीवास्तव,पंकज प्रजापति, राहुल यादव, धर्मवीर लोधी, अमन राव, कुलदीप विश्वकर्मा, शुभम यादव,सूरज सिह, डॉ. आर के विश्वकर्मा, अनित सिंह, जय किशन सिंह को चुना है।
उपाध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि संगठन में अभी अन्य पदों का चयन होना है विचार विमर्श करके अपने संगठन के पत्रकार साथियों को अन्य पदों की जिम्मेदारियां बांटी जाएगी। वरिष्ठ पत्रकार डॉ. विश्राम प्रजापति ने कहा कि पत्रकारों का यह संगठन एक ऐसा मंच साबित होगा जिससे कि हम आम जनमानस की समस्याओं को उजागर करते रहेंगे हम सभी पत्रकार साथियों को एकजुट होकर इस मंच के सहारे ईमानदारी से अपनी कलम के जरिए निर्भीक होकर पत्रकारिता करनी होगी और सच को उजागर करने का काम करना होगा वही संगठन के संरक्षक इंजीनियर योगेंद्र सचान, अजीत राव ने फूल माला पहनाकर नवगठित प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारियो को बधाई दी। वही अध्यक्ष आशीष सिंह ने कहा कि संगठन के विस्तारीकरण का सिलसिला निरंतर चलता रहेगा।
टिप्पणियां