चुनाव खत्म होते ही अकबरनगर में फिर गरज़ा बुल्डोजर

1100 घरों को ढहा रहे दस जेसीबी और चार पोकलैंड, सड़क पर बनी छावनी

चुनाव खत्म होते ही अकबरनगर में फिर गरज़ा बुल्डोजर

  • तोड़े जा रहे मकान, हटाया जा रहा मलवा, एलडीए वीसी, नगर आयुक्त व डीसीपी मौजूद

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुकरैल नदी की जमीन को खाली कराने के संकल्प को पूरा करने के लिए एलडीए की टीम सोमवार की सुबह सात बजे अकबरनगर द्वितीय में पहुंची। एलडीए की टीम के पहुंचने के साथ ही पूरा क्षेत्र बैरेकेटिंग लगाकर सील कर दिया गया, देखते ही देखते चप्पे- चप्पे पर पांच कम्पनी पीएसी, तीन कम्पनी आरएएफ तैनात कर दी गई। सुबह सात बजे से अकबर नगर द्वितीय में एलडीए की ओर से दस जेसीबी, चार पोकलैंड को अवैध रूप से बने मकानों, मदरसों और धार्मिक स्थलों के ध्वस्तीकरण के काम में लगा दिया गया।

पहले चक्र में सौ के करीब मकान को ध्वस्त किया जा रहा है। वहीं, मौके पर बारह सौ के करीब मकान को ध्वस्तीकरण करने की कार्रवाई सुनिश्चित होनी है।मौके पर पहुंचे एलडीए उपाध्यक्ष डा इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालय के निर्देश पर अकबर नगर प्रथम और द्वितीय में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होनी है। चुनाव तक इसे रोका गया था, चुनाव संपन्न होते ही अकबर नगर के ध्वस्तीकरण पर कार्य शुरू हो गया है। इसके साथ ही यहां से विस्थापित को प्रधानमंत्री आवास का आवंटन पत्र वितरण कार्यक्रम भी जारी है। अकबर नगर में अभी समान उठा रहे कुछ लोग देखे गए, जिन्हें अलाउंस करा के मौके से हटाया गया। ध्वस्तीकरण के उपरांत मलबे को हटवाने के लिए नगर निगम की पूरी टीम सक्रिय रही।

022

नगर,आयुक्त इंद्रजीत सिंह सहित लखनऊ पुलिस के कई अधिकारी अकबर नगर पहुंचे हैं। रविवार को अकबरनगर में पूरे दिन लाउडस्पीकर से परिवारों को मकान खाली करने के लिए अनाउंसमेंट किया गया। सोमवार से दो शिफ्ट में मकानों-दुकानों को तोड़ने का अभियान शुरू होगा। पहली शिफ्ट सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 से रात 8 बजे तक चलेगी।

Tags: lucknow

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

 सीबीआई की चार्जशीट में नेताओं का नाम आते ही निदान के रास्ते तलाशने में जुटी तृणमूल  सीबीआई की चार्जशीट में नेताओं का नाम आते ही निदान के रास्ते तलाशने में जुटी तृणमूल
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़ी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की...
महिला के घर पर फायरिंग, आरोपित सीसीटीवी में पिस्तौल लहराते कैद
फायरिंग में मजदूर को लगी गोली
आलोक स्टील प्लांट में महिला मजदूर की मौत, पांच लाख मुआवजे के बाद उठा शव
फांसी का फंदा लगा महिला ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट भी छोड़ा
पलवल सिविल सर्जन एक लाख रिश्वत लेते रंगे हाथाें गिरफ्तार
शिकायत का भय दिखाकर व्यापारी से सात हजार वसूले