अंत्योदय,सुशासन,राष्ट्रीय गौरव और विकसित भारत की ऐतिहासिक यात्रा के हैं मोदी सरकार के 12 वर्ष:धर्मपाल सिंह

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुजाहिद खां

रामपुर:उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं जनपद रामपुर के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास,सुशासन,सुरक्षा,सांस्कृतिक पुनर्जागरण और गरीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं।यह यात्रा केवल सरकार की उपलब्धियों की नहीं,बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास,सहभागिता और संकल्प की यात्रा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के दर्शन को धरातल पर उतारते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है।जनधन योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना,उज्ज्वला योजना,आयुष्मान भारत,जल जीवन मिशन,किसान सम्मान निधि तथा मुफ्त राशन जैसी योजनाओं ने करोड़ों गरीब परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।यही कारण है कि पिछले वर्षों में करोड़ों लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।

विभाग और व्यवस्था पर भारी पड़ रहा है लोक निर्माण विभाग कार्यालय में तैनात प्रशासनिक अधिकारी  ये खबर भी पढ़े : विभाग और व्यवस्था पर भारी पड़ रहा है लोक निर्माण विभाग कार्यालय में तैनात प्रशासनिक अधिकारी

प्रभारी मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने केवल विकास ही नहीं किया,बल्कि दशकों से लंबित राष्ट्रीय संकल्पों को भी पूरा किया है।अनुच्छेद 370 की समाप्ति ने जम्मू-कश्मीर को देश की मुख्यधारा से पूरी तरह जोड़ने का कार्य किया है तथा वहां लोकतंत्र और विकास के नए युग का शुभारंभ हुआ है।उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण करोड़ों देशवासियों की आस्था,श्रद्धा और सांस्कृतिक अस्मिता का सम्मान है।यह नया भारत अपनी विरासत पर गर्व करने वाला भारत है।

आधुनिक स्क्रीनिंग से बढ़ी बच्चों में टीबी की पहचान:डॉ.ए.के. सिंघल ये खबर भी पढ़े : आधुनिक स्क्रीनिंग से बढ़ी बच्चों में टीबी की पहचान:डॉ.ए.के. सिंघल

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक जैसी कुप्रथा से मुक्ति दिलाकर उन्हें सम्मान,सुरक्षा और समान अधिकार प्रदान किए गए हैं।यह निर्णय महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।राष्ट्रीय सुरक्षा के विषय में उन्होंने कहा कि आज भारत आतंकवाद और राष्ट्रविरोधी शक्तियों को मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है।सर्जिकल स्ट्राइक,एयर स्ट्राइक तथा हाल ही में सम्पन्न ऑपरेशन सिंदूर ने पूरी दुनिया को यह संदेश दिया है कि नया भारत अपनी सुरक्षा,संप्रभुता और सम्मान से किसी प्रकार का समझौता नहीं करेगा।देश की सीमाएं पहले से कहीं अधिक सुरक्षित हुई हैं और भारत वैश्विक मंच पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है।

विश्व हिन्दू परिषद सितंबर माह से वर्षभर देश में मनाएगा अशोक सिंहल की जन्म शताब्दी  ये खबर भी पढ़े : विश्व हिन्दू परिषद सितंबर माह से वर्षभर देश में मनाएगा अशोक सिंहल की जन्म शताब्दी 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने विकास के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं।पिछले 12 वर्षों में राष्ट्रीय राजमार्गों,ग्रामीण सड़कों,रेलवे,वंदे भारत ट्रेनों,मेट्रो नेटवर्क,एयरपोर्ट,मेडिकल कॉलेजों,एम्स संस्थानों और डिजिटल कनेक्टिविटी का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है।आज गांव से लेकर शहर तक विकास की धारा पहुंची है और भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने अपनी सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय गौरव को भी नई पहचान दी है।कर्तव्य पथ,नई संसद भवन,स्टैच्यू ऑफ यूनिटी,पंचतीर्थ,जनजातीय गौरव दिवस,राष्ट्रीय युद्ध स्मारक तथा ‘हर घर तिरंगा’ जैसे अभियानों ने देशवासियों में राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना को सशक्त किया है।

उन्होंने कहा कि भारत आज ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना के साथ विश्व मंच पर नेतृत्वकारी भूमिका निभा रहा है।जी-20 की सफल अध्यक्षता,रिकॉर्ड विदेशी निवेश,योग की वैश्विक स्वीकार्यता और विश्व के अनेक देशों के साथ मजबूत संबंध भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा के प्रमाण हैं ,अंत में मंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों ने विकसित भारत की मजबूत नींव रखी है।सेवा,सुशासन,गरीब कल्याण,महिला सशक्तिकरण,राष्ट्रीय सुरक्षा और सांस्कृतिक गौरव के संकल्पों के साथ भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि देश की जनता का आशीर्वाद और विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार,राजा वर्मा,ख्याली राम लोधी,राजबाला,हरि सिंह ढिल्लों,घनश्याम सिंह लोधी,सूर्य प्रकाश पाल,सुनीता सिंह सैनी,जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी,पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना,अभय गुप्ता,मोहन कुमार लोधी,हंस राज पप्पू,रविंद्र सिंह रवि,अर्जुन रस्तोगी,जिला मीडिया प्रभारी आकाश सक्सैना आदि समेत वरिष्ठ पदाधिकारी,अधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

जींद : शराब पार्टी बनी मौत का कारण, दोस्त की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

जींद। गांव अलेवा में शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी में दोस्त के में ईंट मार कर हत्या करने के...
हरियाणा 
जींद : शराब पार्टी बनी मौत का कारण, दोस्त की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया के जरिए दहशत फैलाने या 'दबंगई' दिखाने वाले असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर:डीजीपी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्णा ने कहा कि प्रदेश में माफिया अब किसी भी कीमत पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सोशल मीडिया के जरिए दहशत फैलाने या 'दबंगई' दिखाने वाले असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर:डीजीपी

रूस के ‘शैडो फ्लीट’ के तेल टैंकर को ब्रिटिश सेना ने इंग्लिश चैनल में रोका

लंदन। ब्रिटिश सेना ने रविवार तड़के इंग्लिश चैनल में रूस के तथाकथित ‘शैडो फ्लीट (गुप्त बेड़े)’ से जुड़े तेल टैंकर...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस के ‘शैडो फ्लीट’ के तेल टैंकर को ब्रिटिश सेना ने इंग्लिश चैनल में रोका

बिना अनुमति बैटरी स्क्रैप परिवहन पर कार्रवाई, पर्यावरण विभाग ने पुलिस को सौंपा ट्रक

कोरबा। कोरबा जिले में बैटरी स्क्रैप के कथित अवैध परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए क्षेत्रीय पर्यावरण संरक्षण मंडल...
छत्तीसगढ़ 
बिना अनुमति बैटरी स्क्रैप परिवहन पर कार्रवाई, पर्यावरण विभाग ने पुलिस को सौंपा ट्रक

बस्ती में न्यूरो चिकित्सक की सेवा शुरूः मरीजों को राहत

बस्ती - जनपद में न्यूरों का चिकित्सक न होने के कारण मरीजों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।...
उत्तर प्रदेश 
बस्ती में न्यूरो चिकित्सक की सेवा शुरूः मरीजों को राहत

उत्तर प्रदेश

सोशल मीडिया के जरिए दहशत फैलाने या 'दबंगई' दिखाने वाले असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर:डीजीपी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्णा ने कहा कि प्रदेश में माफिया अब किसी भी कीमत पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सोशल मीडिया के जरिए दहशत फैलाने या 'दबंगई' दिखाने वाले असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर:डीजीपी

बस्ती में न्यूरो चिकित्सक की सेवा शुरूः मरीजों को राहत

बस्ती - जनपद में न्यूरों का चिकित्सक न होने के कारण मरीजों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।...
उत्तर प्रदेश 
बस्ती में न्यूरो चिकित्सक की सेवा शुरूः मरीजों को राहत

रक्तदाताओं को तीन माह तक किलकारी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मिलेगा निःशुल्क ओपीडी की सुविधा - सी.एम. पटेल

बस्ती - विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को नगर पंचायत कप्तानगंज के किलकारी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में प्रभावती...
उत्तर प्रदेश 
रक्तदाताओं को तीन माह तक किलकारी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मिलेगा निःशुल्क ओपीडी की सुविधा - सी.एम. पटेल