लखनऊ में जमीन दिखाने के नाम पर 14 लाख की ठगी: गैंग का एक और आरोपी गिरफ्तार, 21 हजार बरामद
लखनऊ । राजधानी के गाजीपुर थाना क्षेत्र में जमीन दिखाने के बहाने 14 लाख रुपये ठगने वाले गिरोह के एक और शातिर अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना से संबंधित 21 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, गोरखपुर निवासी वादी विश्वजीत सिंह 27 मार्च 2026 को जमीन खरीदने के सिलसिले में लखनऊ आए थे। इसी दौरान आरोपियों ने उन्हें बातचीत के बहाने काफी डूड कैफे के पास बुलाया और मौका पाकर उनके बैग में रखे करीब 14 लाख रुपये लेकर फरार हो गए।
इस मामले में थाना गाजीपुर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य और सर्विलांस की मदद से पहले एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी थी।
कैसे पकड़ा गया आरोपी
9 अप्रैल 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इस वारदात में शामिल आरोपी कार्तिक प्रताप सिंह गोमतीनगर विस्तार स्थित अपने फ्लैट में मौजूद है।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर वीआईपी रोड के पास पीपरा घाट रेलवे क्रॉसिंग के पास से 21,000 रुपये बरामद किए गए, जिन्हें उसने पन्नी में लपेटकर छिपा रखा था।आरोपी ने बताया कि उसके हिस्से में करीब 1 लाख रुपये आए थे, जिसमें से अधिकांश रकम उसने उधारी चुकाने और अपने शौक पूरे करने में खर्च कर दी।
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार, इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश लगातार की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।इस मामले में थाना गाजीपुर पर मुकदमा संख्या 110/2026 धारा 310(2)/317(3)/61(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
