ग्राम रोजगार सेवकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान, मानदेय और भुगतान न मिलने से आक्रोश

शहनूर अली (तहसील प्रभारी)

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

निघासन-खीरी,16 अप्रैल(तरुणमित्र)। विकासखंड निघासन क्षेत्र के ग्राम रोजगार सेवकों ने लंबित मानदेय और मनरेगा मजदूरी के भुगतान में लगातार हो रही देरी के विरोध में बीडीओ जयेश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है। रोजगार सेवकों का कहना है कि वे पिछले लगभग 20 वर्षों से संविदा पर कार्य कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान अब तक नहीं हो सका है।
ब्लॉक अध्यक्ष अमर प्रकाश शुक्ला ने बताया कि करीब 10 महीने से उनका मानदेय लंबित है, जिससे उनके परिवार का भरण-पोषण करना बेहद कठिन हो गया है। रोजगार सेवक सुरजीत कश्यप ने बताया कि गांवों में मनरेगा के तहत काम कर चुके मजदूरों की मजदूरी भी पिछले करीब 5 महीनों से नहीं मिली है, जिससे ग्रामीणों में भी भारी नाराजगी है।
रोजगार सेवकों के अनुसार भुगतान न होने के कारण ग्राम पंचायतों में मनरेगा से जुड़े विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक मानदेय और मजदूरी का समय से भुगतान सुनिश्चित नहीं किया जाता, तब तक वे हड़ताल जारी रखेंगे।
इस दौरान ग्राम रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अमर प्रकाश शुक्ला के नेतृत्व में आशीष कनौजिया, संजय गुप्ता, तिलकराम, इमरान खान, सुरजीत सिंह, आनंद कुमार, दुर्गेश कुमार मिश्रा, राजेश कुमार मौर्या, अनिल कुमार, मोहन यादव, पिंटू वर्मा, श्रीराम सहित बड़ी संख्या में रोजगार सेवक मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

मुरैना: पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या के बाद युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी और दाे मासूम बच्चाें की कुल्हाड़ी से काटकर...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
मुरैना: पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या के बाद युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

कोरबा: जमीन बंटवारे के विवाद ने ली मां की जान, दिव्यांग बेटे ने लाठी से किया हमला

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चीतापाली में बीती रात जमीन-जायदाद के बंटवारे को लेकर...
छत्तीसगढ़ 
कोरबा: जमीन बंटवारे के विवाद ने ली मां की जान, दिव्यांग बेटे ने लाठी से किया हमला

मुख्यमंत्री का बड़ा भंगाल दौरा, 14 साल बाद किसी सीएम का दुर्गम जनजातीय क्षेत्र का दौरा

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार को कांगड़ा जिले के दुर्गम और जनजातीय क्षेत्र बड़ा भंगाल के...
राष्ट्रीय  हिमाचल 
 मुख्यमंत्री का बड़ा भंगाल दौरा, 14 साल बाद किसी सीएम का दुर्गम जनजातीय क्षेत्र का दौरा

वेनेजुएला में फिर 4.9 तीव्रता का भूकंप, अब तक 920 मौतें

दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में 25 जून को आए दो भूकंप के बाद शनिवार को एक और भूकंप आया। देश...
अंतर्राष्ट्रीय 
वेनेजुएला में फिर 4.9 तीव्रता का भूकंप, अब तक 920 मौतें

हिमाचल: नई बीपीएल सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू, 15 जुलाई को जारी होगी अंतिम सूची

शिमला। हिमाचल प्रदेश में गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) रहने वाले परिवारों की नई सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू...
हिमाचल 
हिमाचल: नई बीपीएल सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू, 15 जुलाई को जारी होगी अंतिम सूची

उत्तर प्रदेश

ड्यूटी जा रहे होमगार्ड पर फायरिंग, एसयूवी से रोककर हमलावरों ने किया हमला

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में ड्यूटी जा रहे होमगार्ड को गोली मार दी,गंभीर रूप से घायल होमगार्ड को जिला...
उत्तर प्रदेश 
ड्यूटी जा रहे होमगार्ड पर फायरिंग, एसयूवी से रोककर हमलावरों ने किया हमला

महिगवां पुलिस ने मोबाइल चोरी कर ठगी करने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी  के महिगवां थाना क्षेत्र में पुलिस और साइबर क्राइम सेल की संयुक्त कार्रवाई में एक अंतरजनपदीय साइबर ठगी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 महिगवां पुलिस ने मोबाइल चोरी कर ठगी करने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

फर्जी बैनामा कर 8.50 लाख की धोखाधड़ी करने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी बैनामा कर धोखाधड़ी करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फर्जी बैनामा कर 8.50 लाख की धोखाधड़ी करने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार

अमीनाबाद में धर्म परिवर्तन और शादी छिपाकर संबंध बनाने का आरोप, युवक गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के अमीनाबाद थाना क्षेत्र में एक युवती की शिकायत पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने, शादीशुदा होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अमीनाबाद में धर्म परिवर्तन और शादी छिपाकर संबंध बनाने का आरोप, युवक गिरफ्तार