भीषण गर्मी के बीच मंहगाई का तड़का, हांफते बाजार-कारोबार, व्यापारी चिंतित

बकरीद पर खरीददारी हुआ मंदा, 10 से 20 फीसदी तक मंहगे हुए जरूरी सामान

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। तकरीबन एक पखवारे से भीषण गर्मी का असर बरकरार है। नौतपा ने तो गर्मी को और तीखी कर दी। इसी बीच ईंधन का दाम भी बढ़ गये है जिससे जरूरी सामानों के दामों में दस से बीच प्रतिशत तक बृद्धि हो गयी। वहीं चिपचिपाती गर्मी के बीच बाजारों में सन्नाटा बढ़ता जा रहा है। हर तरह की दुकानदारी प्रभावित होकर 30 प्रतिशत ही रह गयी है, जबकि सरार्फा बाजारों की रौनक ही गायब हो गयी अब लोग खरीददारी करने नहीं बल्कि मरम्मत कराने आ रहे हैं। वहीं व्यापारी संगठनों का कहना है कि सरकार इंघन के दामों में कमी करे तभी बाजारों में रौनक लौटेगी।

भीषण गर्मी ने लोगों की आवाजाही बेहद कम हो गयी है। हमेशा ग्राहकों की भीड़ से गुलजार रहने वाले बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता है। शाम को कुछ लोगों की आवाजाही होती है वह भी घूमने के लिए न कि खरीदारी के लिए। शाम को कुछ ग्राहक बाजार पहुंचते हैं, लेकिन उससे भी कारोबार को खास राहत नहीं मिल पा रही। कपड़ा, किराना, सराफा और स्पोर्ट्स सामान समेत लगभग हर सेक्टर के कारोबारी नुकसान झेल रहे हैं। कई दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकान बंद करने का समय भी बढ़ा दिया है। वहीं, लगातार हो रही बिजली कटौती से व्यापारियों की परेशानी और बढ़ गई है।  

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ये खबर भी पढ़े : पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

व्यापारी नेता सुरेश छाबलानी ने बताया कि पहले जहां रोजाना 50 से 60 हजार रुपये तक की बिक्री हो जाती थी, वहीं अब यह घटकर 10 से 15 हजार रुपये तक रह गई है।  इतनी कम बिक्री में दुकानों का खर्च निकालना भी मुश्किल हो गया है। इसी तरह स्पोर्ट्स दुकानदार ने बताया कि महंगाई के बीच ग्राहकों की कमी ने व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। शाम को कुछ ग्राहक आते हैं, लेकिन उससे कारोबार संभल नहीं पा रहा। पंखा, एसी और बिजली का खर्च अपनी जेब से उठाना पड़ रहा है। हर दिन 70 से 80 फीसदी तक नुकसान झेलना पड़ रहा है। ईंधन महंगा होने से परिवहन लागत बढ़ना स्वाभाविक है, जिसके कारण सभी प्रकार के भाड़े एवं ट्रांसपोर्ट दरों में वृद्धि हो रही है। इसका असर खाने-पीने की वस्तुओं, कपड़ों तथा दैनिक उपयोग की वस्तुओं सहित लगभग हर क्षेत्र पर दिखाई देने लगा है। पेट्रोल व्यापारी का कहना है कि सरकार को पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतों पर पुनर्विचार करना चाहिए। ईंधन दरों में कमी आने से ट्रांसपोर्ट लागत नियंत्रित होगी, महंगाई पर लगाम लगेगी और बाजारों में रौनक बढ़ेगी।

लखनऊ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्रनाथ रस्तोगी ने बताया कि गर्मियों में लोग घूमने बाहर चले जाते हैं, मलमास का असर भी बाजार पर पड़ा है । शादियों से पहले मिलने वाले चांदी के गिफ्टिंग आइटम के आॅर्डर भी अब लगभग बंद हो गए हैं। फिलहाल सराफा बाजार में सिर्फ 15 से 20 फीसदी कारोबार ही बचा है। सब्जी एवं फल व्यापारी अमित भट्ट का कहना है कि इनके दामों में 20 से 30 प्रतिशत तक बृद्धि होने से बिक्री कम हो रही है। गर्मी के कारण फल एवं सब्जियां जल्दी खराब होने से नुकसान हो रहा है। वहीं आटो मोबाईल सेक्टर के रवि शर्मा ने बताया कि बीते एक माह से कारोबार दम तोड़ रहा है।

कपड़ा व्यापारी का कहना है कि कुछ दिनों गर्मी के कारण बाजार में सन्नाटा पसरा है। व्यापारियों को बकरीद से कारोबार बढ़ने की उम्मीद थी, लेकिन ग्राहक बाजार तक नहीं पहुंच रहे।  शाम को थोड़ी रौनक बढ़ती है, इसलिए दुकानों का समय रात को बढ़ा दिया गया है। आॅनलाइन कारोबार ने पहले ही व्यापारियों को कमजोर कर दिया था, अब गर्मी ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।  

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

यूपी में तबादलों का महाधमाका! 12 घंटे में 363 PCS अफसरों का ट्रांसफर, 181 और अधिकारियों की बदली

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 181 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इससे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में तबादलों का महाधमाका! 12 घंटे में 363 PCS अफसरों का ट्रांसफर, 181 और अधिकारियों की बदली

जल्द लॉन्च होने वाले हैं ये बड़े स्मार्टफोन, फोल्डेबल आईफोन से लेकर सैमसंग के नए मॉडल

स्मार्टफोन बाजार में नए-नए मॉडल लॉन्च होने का सिलसिला लगातार जारी है। इस साल कई शानदार फोन बाजार में आ...
टेक-मित्र 
जल्द लॉन्च होने वाले हैं ये बड़े स्मार्टफोन, फोल्डेबल आईफोन से लेकर सैमसंग के नए मॉडल

इलेक्ट्रिक स्कूटर का चेसिस टूटा.. दो हिस्सों में बंटा, सुरक्षा पर उठे सवाल, वीडियो वायरल

ऐसे मामलों के बाद इलेक्ट्रिक वाहन पर ग्राहकों का उठा भरोसा उत्तराखंड। के रुड़की से इलेक्ट्रिक स्कूटर से जुड़ा एक...
उत्तराखंड 
इलेक्ट्रिक स्कूटर का चेसिस टूटा.. दो हिस्सों में बंटा, सुरक्षा पर उठे सवाल, वीडियो वायरल

असम के 27 विदेशी मामलों में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, हाईकोर्ट का आदेश रद्द

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने असम के 27 लोगों को विदेशी घोषित किए जाने से जुड़े मामलों में गुवाहाटी हाईकोर्ट...
राष्ट्रीय 
असम के 27 विदेशी मामलों में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, हाईकोर्ट का आदेश रद्द

पर्यावरण संरक्षण हमारी आस्था, आने वाली पीढ़ियों के लिए करें वृक्षारोपण: फात्मा रजा

बदायूं। नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में चेयरपर्सन फात्मा रजा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण...
उत्तर प्रदेश 
पर्यावरण संरक्षण हमारी आस्था, आने वाली पीढ़ियों के लिए करें वृक्षारोपण: फात्मा रजा

उत्तर प्रदेश

यूपी में तबादलों का महाधमाका! 12 घंटे में 363 PCS अफसरों का ट्रांसफर, 181 और अधिकारियों की बदली

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 181 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इससे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में तबादलों का महाधमाका! 12 घंटे में 363 PCS अफसरों का ट्रांसफर, 181 और अधिकारियों की बदली

पर्यावरण संरक्षण हमारी आस्था, आने वाली पीढ़ियों के लिए करें वृक्षारोपण: फात्मा रजा

बदायूं। नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में चेयरपर्सन फात्मा रजा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण...
उत्तर प्रदेश 
पर्यावरण संरक्षण हमारी आस्था, आने वाली पीढ़ियों के लिए करें वृक्षारोपण: फात्मा रजा

हमीरपुर में रिश्तों का कत्ल, छोटे भाई ने बड़े भाई की बांका से काट डाली गर्दन

हत्या की सूचना पाते ही पुलिस की जाँच तेज हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सोमवार को छोटे भाई...
उत्तर प्रदेश 
हमीरपुर में रिश्तों का कत्ल, छोटे भाई ने बड़े भाई की बांका से काट डाली गर्दन

आगरा कैंट स्टेशन के रेलवे मास्टर की पिटाई पर बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ जवान पर मुकदमा

स्टेशन मास्टर प्रकरण में आरोपित आरपीएफ जवानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हो चुके हैं निलंबित
उत्तर प्रदेश 
आगरा कैंट स्टेशन के रेलवे मास्टर की पिटाई पर बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ जवान पर मुकदमा