स्वच्छता अभियान का मजाक उड़ाता विकास भवन का सामुदायिक शौचालय

शराबियों के लिए बना अड्डा.. पर प्रशासन मौन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह

बिजनौर। जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन, जहां से पूरे जिले की विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार होती है, उसी के प्रवेश द्वार पर स्थित सामुदायिक शौचालय खुद अपने ‘विकास’ की बाट जोह रहा है। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा निर्मित यह पुरुष शौचालय देखरेख के अभाव में वर्तमान में बदहाली का पर्याय बन चुका है।

शौचालय की स्थिति इतनी खस्ता है कि इसके पास से गुजरना भी दूभर हो गया है। चारों तरफ गंदगी पसरी हुई है और नियमित सफाई न होने के कारण भीषण दुर्गंध उठ रही है। फोटो में साफ देखा जा सकता है कि फर्श से लेकर दीवारों तक की स्थिति जर्जर हो चुकी है। रख-रखाव के अभाव में शौचालय का मूल उद्देश्य ही समाप्त होता दिख रहा है।

केजीएमयू: डिजिटल सेवा से होगा असाध्य रोगों का इलाज  ये खबर भी पढ़े : केजीएमयू: डिजिटल सेवा से होगा असाध्य रोगों का इलाज

शौचालय का उपयोग स्वच्छता के बजाय अब असामाजिक गतिविधियों के लिए अधिक होने लगा है। स्थानीय लोगों और राहगीरों का आरोप है कि शाम ढलते ही यहाँ शराब पीने वालों का जमावड़ा लग जाता है। शौचालय परिसर के भीतर और आसपास शराब के खाली क्वार्टर, डिस्पोजेबल गिलास और प्लास्टिक की थैलियां बिखरी पड़ी हैं, जो प्रशासनिक दावों की पोल खोल रही हैं।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर हुआ लाखो का चालान  ये खबर भी पढ़े : यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर हुआ लाखो का चालान

विकास भवन के गेट पर इस तरह की स्थिति न केवल शहर की छवि खराब कर रही है, बल्कि यहाँ आने वाले लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर भी सवालिया निशान लगा रही है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जहां सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं जिला मुख्यालय पर ही डूडा की यह कार्यप्रणाली लापरवाही को उजागर करती है।

विधायक, खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी द्वारा योगाभ्यास कर योग सप्ताह का किया गया शुभारंभ ये खबर भी पढ़े : विधायक, खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी द्वारा योगाभ्यास कर योग सप्ताह का किया गया शुभारंभ

स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि संबंधित विभाग तत्काल इस शौचालय की सुध ले। यहाँ नियमित सफाईकर्मी की तैनाती की जाए और पुलिस प्रशासन को भी शाम के समय गश्त बढ़ानी चाहिए ताकि इसे शराबियों का अड्डा बनने से रोका जा सके।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

देशभर के सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना , चांदी की भी कीमतों में उछाल

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज तेजी का रुख बना हुआ है। भाव में आए उछाल के कारण चेन्नई...
कारोबार 
देशभर के सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना , चांदी की भी कीमतों में उछाल

घरेलू शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स-निफ्टी शुरुआती कारोबार में मजबूती पर....

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार...
कारोबार 
घरेलू शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स-निफ्टी शुरुआती कारोबार में मजबूती पर....

ईरान-अमेरिका शांति समझौते के बाद ग्लोबल बाजारों में तेजी, एशिया में मिला-जुला रुख

नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौता होने की खबर की वजह से ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव...
कारोबार 
ईरान-अमेरिका शांति समझौते के बाद ग्लोबल बाजारों में तेजी, एशिया में मिला-जुला रुख

अमेठी: नाले के किनारे युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद में जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौली गांव के पास मंगलवार सुबह एक युवक का...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी: नाले के किनारे युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

एफआईएच नेशंस कप में जापान के खिलाफ मुकाबले के साथ ज्योति ने हासिल किया 100वां मैच

ऑकलैंड। भारतीय महिला हॉकी टीम की मिडफील्ड खिलाड़ी ज्योति ने मंगलवार को न्यूज़ीलैंड में खेले गए एफआईएच महिला हॉकी नेशंस...
खेल 
एफआईएच नेशंस कप में जापान के खिलाफ मुकाबले के साथ ज्योति ने हासिल किया 100वां मैच

उत्तर प्रदेश

अमेठी: नाले के किनारे युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद में जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौली गांव के पास मंगलवार सुबह एक युवक का...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी: नाले के किनारे युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: आउटसोर्स कर्मचारियों से लेकर ट्रस्ट की भूमिका तक उठे सवाल, SIT जांच तेज

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम में कथित हेराफेरी और गबन का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: आउटसोर्स कर्मचारियों से लेकर ट्रस्ट की भूमिका तक उठे सवाल, SIT जांच तेज

बहराइच से ओवैसी का बड़ा चुनावी दांव, 200 सीटों पर लड़ने का ऐलान

बहराइच। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में एआईएमआईएम प्रमुख Asaduddin...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच से ओवैसी का बड़ा चुनावी दांव, 200 सीटों पर लड़ने का ऐलान

मीरजापुर में गौ-तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, पिकअप वाहन से पांच गौवंश बरामद

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में विंध्याचल थाना पुलिस ने मंगलवार भोर गौ-तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में गौ-तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, पिकअप वाहन से पांच गौवंश बरामद