अभिनेता गोविन्दा ने लिया बांकेबिहारी जी का आशीर्वाद

--मन पूरी तरह से शांत और प्रभु की भक्ति में लीन हो जाता है: गोविन्दा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मथुरा। फिल्मी दुनिया से लेकर राजनीति में अपनी छवि बना चुके अभिनेता गोविंदा मोहिनी एकादशी (सोमवार) पर जब ठाकुर बांकेबिहारीजी का आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचे तो भक्तों में उनकी दीवानगी सिर चढ़कर बोली। मंदिर परिसर में श्रद्धालु आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन छोड़ गोविंदा की ओर पहुंचने को उत्साहित दिखाई दिए।

रास्तों में भी श्रद्धालु और स्थानीय लोगों में उनके साथ सेल्फी लेने, वीडियो बनाने की होड़ लगी रही। भारी सुरक्षा घेरे में गोविंदा ने आराध्य के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। वहीं संत हित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया। गोविंदा ने कहा कि ’वृंदावन केवल एक स्थान नहीं, बल्कि साक्षात् प्रेम और भक्ति का स्वरूप है। यहां आने के बाद मन पूरी तरह से शांत और प्रभु की भक्ति में लीन हो जाता है।’

मोक्ष कल्याणक पर निकली भव्य वाहन रैली ये खबर भी पढ़े : मोक्ष कल्याणक पर निकली भव्य वाहन रैली

जब गोविंदा मंदिर से बाहर निकलकर मंदिर सेवायत आचार्य गोपी गोस्वामी की गद्दी पर पहुंचे तो मंदिर की गली में गोविंदा के प्रशंसकों की भीड़ जुट गई। जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हटाया। गोविंदा ने मंदिर में सेवायत आचार्य गोपी गोस्वामी, श्रीनाथ गोस्वामी द्वारा उच्चरित मंत्रों के मध्य आराध्य बांकेबिहारीजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। सेवायतों ने गोविंदा को ठाकुरजी का प्रसादी अंगवस्त्र व प्रसाद भेंट किया।

दर्शन के बाद गोविंदा राधा निवास पहुंचे, जहां उन्होंने वर्तमान समय के प्रख्यात संत हित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज से भेंट की। गोविंदा ने महाराज के चरणों में बैठकर काफी देर तक आध्यात्मिक चर्चा की और जीवन के मार्गदर्शन के लिए उनका आशीर्वाद लिया। सोशल मीडिया पर गोविंदा और महाराज की इस मुलाकात की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। गोविंदा ने भी हाथ जोड़कर और मुस्कुराते हुए अपने फैंस का अभिवादन स्वीकार किया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

लखनऊ पुलिस के 68 रिक्रूट आरक्षियों को संवेदनशील संवाद का प्रशिक्षण

लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की Specialized Training शाखा की ओर से वर्ष 2025 बैच के रिक्रूट आरक्षियों के लिए पीड़ितों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ पुलिस के 68 रिक्रूट आरक्षियों को संवेदनशील संवाद का प्रशिक्षण

इटौंजा में सड़क हादसा, कांवड़िये की मौत, साथी घायल

लखनऊ। इटौंजा थाना क्षेत्र में सीतापुर-लखनऊ हाईवे पर गुरुवार दोपहर सड़क हादसे में एक कांवड़िये की मौत हो गई, जबकि...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इटौंजा में सड़क हादसा, कांवड़िये की मौत, साथी घायल

इमरान खान को इलाज के लिए जेल से अस्पताल ले जाया गया, शिफा इंटरनेशनल में भर्ती की तैयारी

इस्लामाबाद। रावलपिंडी की आदियाला जेल (रावलपिंडी सेंट्रल जेल) में अगस्त 2023 से बंद अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान को आखिरकार शिफा...
अंतर्राष्ट्रीय 
इमरान खान को इलाज के लिए जेल से अस्पताल ले जाया गया, शिफा इंटरनेशनल में भर्ती की तैयारी

ढाई साल से फरार आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार

लखनऊ। इंदिरानगर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में करीब ढाई साल से फरार चल रहे आरोपी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ढाई साल से फरार आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार

दहेज हत्या के मामले में पति और सास गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

लखनऊ। ठाकुरगंज थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए मृतका के पति और सास को गिरफ्तार...
उत्तर प्रदेश 