भ्रामक और सांप्रदायिक पोस्ट फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, विकासनगर पुलिस की कार्रवाई

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर क्षेत्र में आग की घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक और सांप्रदायिक खबरें फैलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत थाना विकासनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

पुलिस के अनुसार, 15 अप्रैल 2026 को विनायकपुरम सेक्टर-12 स्थित झुग्गी-झोपड़ी में आग लगने की घटना के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स—Facebook, Instagram, WhatsApp और X—पर इस घटना को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया। इसे सांप्रदायिक रंग देकर फैलाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई।इस मामले में 17 अप्रैल 2026 को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी सुधाकर त्रिपाठी (उम्र 29 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से चित्रकूट जनपद का निवासी है और वर्तमान में विकासनगर क्षेत्र में रह रहा था।

बाइक पर सवार होकर घर जा रहे दो दोस्तों को बस ने मारी टक्कर, मौत ये खबर भी पढ़े : बाइक पर सवार होकर घर जा रहे दो दोस्तों को बस ने मारी टक्कर, मौत

ऐसे फैलाता था अफवाह

आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भ्रामक और सांप्रदायिक पोस्ट व संदेश प्रसारित कर रहा था, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो सकती थी।पुलिस ने बताया कि आरोपी के कृत्य से शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत कार्रवाई की गई है। साथ ही आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में भी मामला दर्ज किया गया है।पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर अफवाह या भ्रामक खबर फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

डीएम अंजनी कुमार सिंह ने जनता दर्शन की शिकायत पर खुद संभाली कमान ये खबर भी पढ़े : डीएम अंजनी कुमार सिंह ने जनता दर्शन की शिकायत पर खुद संभाली कमान

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची 16वें शिखर सम्मेलन के लिए आएंगी भारत

नई दिल्ली । जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची 1-3 जुलाई को 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली...
दिल्ली 
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची 16वें शिखर सम्मेलन के लिए आएंगी भारत

डायल-112 के जवानों ने सड़क दुर्घटना में घायल 3 लोगों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल । मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के थाना करेली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई से...
मध्य प्रदेश 
डायल-112 के जवानों ने सड़क दुर्घटना में घायल 3 लोगों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

नशा मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ, स्वामी चिदानन्द ने नशा से दूर रहने की अपील

अन्तर्राष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर देव संस्कृति विश्व विद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय जागरूकता कार्यक्रम...
उत्तराखंड 
नशा मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ, स्वामी चिदानन्द ने नशा से दूर रहने की अपील

बिजली की बढ़ती मांग पर कर्मचारियों की भारी कमी, बिजली संकट पर प्रभाव: समिति

हटाए गए संविदा कर्मियों को तत्काल बहाल किया जाए, उत्पीड़न की कार्यवाहियां समाप्त हों तथा रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती...
उत्तर प्रदेश 
बिजली की बढ़ती मांग पर कर्मचारियों की भारी कमी, बिजली संकट पर प्रभाव: समिति

सड़क सुरक्षा में लगा इंटरसेप्टर, बीच रास्ते ढो रहा सवारियां!

योगी सरकार सड़क सुरक्षा के बाबत कई करोड़ के फंड इस बाबत कर चुकी जारी

जुलूस के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद, मड़ियांव में निकला मोहर्रम का जुलूस

लखनऊ। मोहर्रम के 10वें दिन हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की कर्बला में शहादत की याद में जुलूस निकाला...
उत्तर प्रदेश 
जुलूस के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद, मड़ियांव में निकला मोहर्रम का जुलूस

ज्ञानेंद्र वर्मा के तबादले को अलीगंज अग्निकांड से जोड़ने पर एलडीए ने दी सफाई

लखनऊ। गुरुवार एलडीए में तैनात रहे अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा का स्थानांतरण शासन के बाद इसे अलीगंज काण्ड से...
उत्तर प्रदेश 
ज्ञानेंद्र वर्मा के तबादले को अलीगंज अग्निकांड से जोड़ने पर एलडीए ने दी सफाई