77 वेें जन्म दिन पर याद किये गये पूर्व विधायक राजा लक्ष्मेश्वर सिंह

77 वेें जन्म दिन पर याद किये गये पूर्व विधायक राजा लक्ष्मेश्वर सिंह

बस्ती - पूर्व विधायक राजा लक्ष्मेश्वर सिंह को उनके 77 वेें जन्म दिन पर याद किया गया। रानी आशिमा सिंह ने पूर्व विधायक के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया। कहा कि वे राजा बाद में पहले किसान थे और बच्चों के प्रति सदैव संवेदशील रहे। जनप्रतिनिधि के रूप में उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा। पूर्व विधायक राजा लक्ष्मेश्वर सिंह के पुत्र राजा ऐश्वर्यराज सिंह ने कहा कि पिता के पद चिन्हों पर चलते हुये वे निरन्तर प्रयासरत रहते हैं कि उनके अधूरे सपने पूरे हो।
राजा लक्ष्मेश्वर सिंह मेमोरियल सिटी इण्टर नेशनल स्कूल के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 6 कम्पोजिट और प्राइमरी विद्यालय के छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिये कार्यशाला और सहभोज का आयोजन किया गया। रानी आशिमा सिंह ने छात्रों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढाया।
छात्रों ने इस मौके पर कौशल प्रदर्शन हेतु स्टाल लगाया। सुर्तीहट्टा स्थित राजा लक्ष्मेश्वर सिंह मेमोरियल रीहैब प्लस विद्यालय मंें भी छात्रों ने जयन्ती पर राजा लक्ष्मेश्वर सिंह को याद किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नजराना जमाल, गरिमा त्रिपाठी, नाहिद अख्तर, सीमा श्रीवास्तव, सरिता रूंगटा के साथ ही बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक उपस्थित रहे। 

Tags: Basti

About The Author

Sarvesh Srivastava Picture

सर्वेष श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के ब्यूरो प्रमुख

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

खेत में काम कर रहे किसान को जबड़े में दबाकर ले गया बाघ खेत में काम कर रहे किसान को जबड़े में दबाकर ले गया बाघ
बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में वन परिक्षेत्र कटंगी के गोरेघाट सर्किल में कुडवा कॉलोनी के पास खेत में...
नालंदा में तेज रफ्तार वाहन से कुचलकर बुजुर्ग किसान की मौत
जाति जन गणना को लेकर कांग्रेस का धन्यवाद जुलुस
नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार
नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शासन में समस्याओं का त्वरित समाधान
05 मई से जनपद के राजस्व न्यायालयों का समय प्रातः 7 बजे से अपरान्ह 1 बजे तक किया गया निर्धारित