मुठभेड़ में सवारी गाड़ियों पर अन्तरजनपदीय टप्पेबाज गिरोह के 4 सदस्य गिरफ़्तार

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

बांदा । बस, ट्रेन, ऑटो और ई-रिक्शा जैसी सवारी गाड़ियों में टप्पेबाजी और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अन्तरजनपदीय गिरोह के चार सदस्यों को उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में थाना नरैनी और एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस और नकदी बरामद हुई है।

रविवार की भोर में थाना नरैनी पुलिस को गश्त और चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि ग्राम पनगरा नहर के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति मौजूद हैं, जो चोरी और टप्पेबाजी की घटनाओं में लिप्त हैं। सूचना मिलते ही थाना नरैनी पुलिस और एसओजी टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपितों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तत्परता दिखाते हुए चारों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में निराजुल हसन पुत्र अजीत, निवासी शाहपुर, थाना भोजपुर, जनपद मुरादाबाद, गोविन्द पुत्र ब्रजपाल सिंह, निवासी पुट्ठी इब्राहिमपुर, थाना रामराज, जनपद मुजफ्फरनगर, फहीम (फईम) पुत्र हनीफ, निवासी शाहपुर, थाना भोजपुर, जनपद मुरादाबाद और साहिल पुत्र जाइद, निवासी शाहपुर, थाना भोजपुर, जनपद मुरादाबाद शामिल हैं।

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे सुनियोजित तरीके से बस, ट्रेन और अन्य सवारी वाहनों में यात्री बनकर चढ़ते थे और यात्रियों के बैग, सूटकेस व कीमती सामानों को निशाना बनाते थे। मौका मिलते ही बैग काटकर या खोलकर सामान चोरी कर लेते और अगले स्टॉप पर उतर जाते थे। इसके अलावा वे जेबकतरी भी करते थे। ग्रामीण क्षेत्रों में ये वारदातें आसानी से अंजाम देते थे और पकड़े जाने पर तमंचा दिखाकर फरार हो जाते थे।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नरैनी प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने अन्य किन-किन जिलों में घटनाओं को अंजाम दिया है और इसमें और कितने सदस्य शामिल हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

चिकित्सा शिविर में 220 मरीजों को मिला उपचार

लखनऊ । खालाबाजार स्थित रस्तोगी परामर्श केंद्र में रविवार को आयोजित चिकित्सा शिविर में 220 मरीजों को उपचार मिला, इनमें...
उत्तर प्रदेश 
चिकित्सा शिविर में 220 मरीजों को मिला उपचार

विधायक ने बच्चों को पोलियो पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ

लखनऊ। पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को वीरांगना अवंतीबाई जिला महिला चिकित्सालय से किया गया। अभियान का उद्घाटन उत्तरी...
उत्तर प्रदेश 
विधायक ने बच्चों को पोलियो पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ

ऐप्पल के प्रोडक्ट्स में उछाल, iPhone 18 pro की कीमत बढ़ने की आशंका

ऐप्पल ने अपने कई प्रमुख प्रोडक्ट्स, जिनमें आईपैड और मैकबुक शामिल हैं, की कीमतों में बढ़ोतरी कर ग्राहकों को बड़ा...
टेक-मित्र 
ऐप्पल के प्रोडक्ट्स में उछाल, iPhone 18 pro की कीमत बढ़ने की आशंका

सीएम ने हाथरस को दी परियोजनाओं की बड़ी सौगात, विपक्ष के तीखे बयानों पर बरसे योगी

लाभार्थियों को बांटे आवास, स्मार्टफोन और चेक, सपा पर तुष्टिकरण का लगाया आरोप
उत्तर प्रदेश 
सीएम ने हाथरस को दी परियोजनाओं की बड़ी सौगात, विपक्ष के तीखे बयानों पर बरसे योगी

हिंद महासागर क्षेत्र में भारत ने बढ़ाए रणनीतिक कदम, सेशेल्स संग कई अहम समझौते

प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स ने दिया 'गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन' सर्वोच्च सम्मान 
राष्ट्रीय 