उत्तर प्रदेश में 2 चरणों में होगी 16वीं जनगणना,तैयारियां तेज

पहला चरण मई-जून 2026, दूसरा चरण फरवरी 2027

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

आजादी के बाद पहली बार होगी जातीय गणना

लखनऊउत्तर प्रदेश में 16वीं जनगणना को लेकर कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इस बार की जनगणना कई मायनों में खास होगी, क्योंकि आजादी के बाद पहली बार जातीय जनगणना भी कराई जाएगी। जनगणना निदेशक एवं मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी शीतल वर्मा के अनुसार, राज्य में यह प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी। पहला चरण मई-जून 2026 में और दूसरा चरण फरवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा।
 
जनगणना के अंतिम आंकड़े 1 मार्च 2027 की रात 12 बजे जारी किए जाएंगे। इसके लिए 31 दिसंबर 2025 को प्रशासनिक सीमाएं फ्रीज कर दी गई हैं। पूरी प्रक्रिया के लिए प्रदेशभर में लाखों अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

इस बार जनगणना को डिजिटल माध्यम से संचालित करने की तैयारी की गई है, जिससे डेटा संग्रह और विश्लेषण अधिक तेज और पारदर्शी होगा। उत्तर प्रदेश में जनगणना का पहला चरण 22 मई से 20 जून 2026 तक चलेगा। इस दौरान मकानों की गणना और हाउस लिस्टिंग की जाएगी। दूसरे चरण में फरवरी 2027 में जनसंख्या की गणना होगी, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति का विस्तृत विवरण जुटाया जाएगा। दूसरे चरण में जातीय जनगणना भी कराई जाएगी, जो आजादी के बाद पहली बार होगी। हालांकि इसके लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर अभी तैयार किया जाना बाकी है।
 
अधिकारियों के मुताबिक यह प्रक्रिया केंद्र सरकार की नीति के तहत पूरी की जाएगी। जनगणना को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर 2025 के बाद नई तहसील, राजस्व इकाई या प्रशासनिक बदलाव नहीं किए जाएंगे। इससे आंकड़ों की सटीकता और स्थिरता सुनिश्चित की जाएगी। पहले चरण में जनगणना कर्मचारी घर-घर जाकर मकानों की स्थिति, परिवार को मिलने वाली सुविधाएं और संपत्तियों से जुड़ी जानकारी मोबाइल ऐप के जरिए दर्ज करेंगे। दूसरे चरण में व्यक्तिगत स्तर पर डेटा कलेक्शन किया जाएगा।
 
जनगणना के लिए प्रदेश में करीब 5.25 लाख अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इसमें 18 मंडलायुक्त, 75 जिलाधिकारी, 17 नगर आयुक्त, 1195 चार्ज अधिकारी, 285 मास्टर ट्रेनर, 6939 फील्ड ट्रेनर और करीब 5 लाख प्रगणक व पर्यवेक्षक शामिल हैं। जनगणना निदेशक एवं मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी शीतल वर्मा के अनुसार, पहले चरण में हाउसहोल्ड लेवल डेटा और दूसरे चरण में व्यक्तिगत जानकारी जुटाई जाएगी।
 
जातीय जनगणना भी दूसरे चरण में ही कराई जाएगी, जिसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जल्द जारी किए जाएंगे। जनगणना के दौरान दर्ज आंकड़ों में पांच बार तक संशोधन का अवसर दिया जाएगा। हालांकि एक बार अंतिम फ्रीज होने के बाद डेटा में बदलाव संभव नहीं होगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

औरैया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर निकली जन जागरूकता रैली

औरैया । उत्तर प्रदेश सरकार के राष्ट्रीय आयुष मिशन की ओर से संचालित योग वैलनेस सेंटर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय की...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर निकली जन जागरूकता रैली

अभिषेक बनर्जी सहित 23 लोगों के खिलाफ मिट्टी चोरी मामले में एफआईआर

हुगली । डायमंड हार्बर के भाजपा नेता अभिजीत विश्वास उर्फ बॉबी ने तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी, उनके सहयोगी सुमित...
पश्चिम बंगाल 
अभिषेक बनर्जी सहित 23 लोगों के खिलाफ मिट्टी चोरी मामले में एफआईआर

अब छोटे गांवों में भी बिना लाइसेंस नहीं बिक सकेंगे कफ सिरप

नई दिल्ली । केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को दवाओं की बिक्री से जुड़े नियमों में महत्वपूर्ण...
दिल्ली 
अब छोटे गांवों में भी बिना लाइसेंस नहीं बिक सकेंगे कफ सिरप

आदिवासी परिवारों ने राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ की पुत्रियों पर लगाया कब्जे का आरोप

ललितपुर। जनपद के मर्हरा गांव की सहरिया बस्ती के करीब 20 आदिवासी परिवारों ने मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर...
उत्तर प्रदेश 
आदिवासी परिवारों ने राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ की पुत्रियों पर लगाया कब्जे का आरोप

शिमला: सतलुज में समाई कार का सुराग नहीं, एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा

शिमला । शिमला जिले के कुमारसैन थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक कार के सतलुज नदी में गिर जाने के...
हिमाचल 
 शिमला: सतलुज में समाई कार का सुराग नहीं, एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा

उत्तर प्रदेश

औरैया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर निकली जन जागरूकता रैली

औरैया । उत्तर प्रदेश सरकार के राष्ट्रीय आयुष मिशन की ओर से संचालित योग वैलनेस सेंटर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय की...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर निकली जन जागरूकता रैली

आदिवासी परिवारों ने राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ की पुत्रियों पर लगाया कब्जे का आरोप

ललितपुर। जनपद के मर्हरा गांव की सहरिया बस्ती के करीब 20 आदिवासी परिवारों ने मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर...
उत्तर प्रदेश 
आदिवासी परिवारों ने राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ की पुत्रियों पर लगाया कब्जे का आरोप

अमेठी: नाले के किनारे युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद में जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौली गांव के पास मंगलवार सुबह एक युवक का...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी: नाले के किनारे युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: आउटसोर्स कर्मचारियों से लेकर ट्रस्ट की भूमिका तक उठे सवाल, SIT जांच तेज

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम में कथित हेराफेरी और गबन का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: आउटसोर्स कर्मचारियों से लेकर ट्रस्ट की भूमिका तक उठे सवाल, SIT जांच तेज