लेखपाल ने फांसी लगाकर दी जान ,पुलिस ने शुरू की जांच 

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

फतेहपुर : जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां शादी से ठीक एक दिन पहले लेखपाल सुधीर कुमार कोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी. घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया और खुशियों से भरा घर अचानक गम में बदल गया. परिजन अभी भी शव उठाने नहीं दे रहे हैं और कानूनगो पर दोष लगाते हुए एफआईआर की मांग पर अड़े हुए हैं. मृतक 25 वर्षीय सुधीर कुमार कोरी बिंदकी तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात थे और इस समय उनकी ड्यूटी एसआईआर में जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र में लगी थी. छह महीने पहले उनकी शादी तय हुई थी और बुधवार को उनकी बारात सीतापुर गांव जानी थी. घर में रिश्तेदारों के साथ शादी की तैयारियां पूरी थीं और सभी उत्साहित थे.

परिवार का आरोप है कि क्षेत्रीय कानूनगो लगातार काम का दबाव डाल रहे थे. मृतक की बहन अमृता उर्फ रोशनी के अनुसार, शादी के कारण छुट्टी मांगी गई थी लेकिन छुट्टी नहीं दी गई. कानूनगो ने कहा था कि एक दिन ड्यूटी पर न जाने पर निलंबन हो सकता है. अमृता ने बताया कि सुबह भी कानूनगो घर आए और सुधीर को कड़ी फटकार लगाई. इसके बाद सुधीर कमरे में गए और दरवाजा बंद कर लिया. कुछ देर बाद परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो वह फांसी पर लटके मिले.

प्रेस क्लब चुनाव संपन्न,अध्यक्ष पद पर लवकुश कुमार निर्विरोध निर्वाचित ये खबर भी पढ़े : प्रेस क्लब चुनाव संपन्न,अध्यक्ष पद पर लवकुश कुमार निर्विरोध निर्वाचित

मौसेरे भाई कृष्णदत्त ने भी बताया कि सुबह कानूनगो घर आये और काम कराने का दबाव डाला. इसके बाद सुधीर ने खुद को कमरे में बंद कर लिया. जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने खिड़की से देखा और उन्हें लटका पाया. उनके मुंह से खून भी निकल रहा था. घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व विभाग की टीम और जिला अधिकारी मौके पर पहुंचे. परिजन लगातार कानूनगो और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि जब तक मामला दर्ज नहीं होगा, वह शव नहीं उठने देंगे. फिलहाल पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद है और परिजनों को समझाने की कोशिश कर रहा है.

आशा संगिनी कार्यकत्री सेवा समिति नें लगाई सीएम योगी से गुहार  ये खबर भी पढ़े : आशा संगिनी कार्यकत्री सेवा समिति नें लगाई सीएम योगी से गुहार

सूरजकुंड भूहर मंदिर व्यापार मंडल इकाई का हुआ गठन ये खबर भी पढ़े : सूरजकुंड भूहर मंदिर व्यापार मंडल इकाई का हुआ गठन

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शासन की जनहितकारी योजनाओं का किया गया प्रचार-प्रसार

संत कबीर नगर, आज दिनांक 12.06.2026 को जिलाधिकारी संतकबीरनगर  आलोक कुमार* एवं पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा संयुक्त...
उत्तर प्रदेश 
शासन की जनहितकारी योजनाओं का किया गया प्रचार-प्रसार

 आग लगने से पहले इमारत में दाखिल हुई नकाबपोश महिला, सीसीटीवी फुटेज जांच में नया मोड़

नई दिल्ली । दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में हुए दर्दनाक अग्निकांड की जांच में नया मोड़ आ गया है।...
दिल्ली 
 आग लगने से पहले इमारत में दाखिल हुई नकाबपोश महिला, सीसीटीवी फुटेज जांच में नया मोड़

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में  01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार

नर्सिंग संस्थानों में दाखिले का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थी

लखनऊ। प्रदेश के नर्सिंग संस्थानों में दाखिले का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण...
उत्तर प्रदेश 
नर्सिंग संस्थानों में दाखिले का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थी

कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की नीति के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप...