राजस्थान में गर्मी के बीच बदलेगा मौसम, आज कई जिलों में बारिश की संभावना

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

जयपुर। राजस्थान में भीषण गर्मी और लू के बीच मौसम में आंशिक राहत मिलने के संकेत हैं। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। यह बदलाव सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के कारण होगा।

मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि हल्के प्रभाव वाला पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के मौसम में परिवर्तन शुरू हो गया है। गुरुवार दोपहर बाद जोधपुर और बीकानेर संभाग में बादल छाने लगे और धूप का असर कुछ कम हुआ। मौसम विभाग के अनुसार श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, चूरू, सीकर और अलवर सहित कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। राजधानी जयपुर में भी गुरुवार शाम से बादल छाने के कारण तापमान में मामूली गिरावट आ गई।

जयपुर के होटल में 21 वर्षीय युवक का संदिग्ध हालात में मिला शव, दो साथी फरार ये खबर भी पढ़े : जयपुर के होटल में 21 वर्षीय युवक का संदिग्ध हालात में मिला शव, दो साथी फरार

हालांकि, पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज गर्मी का असर बना रहा। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस और जैसलमेर में 42.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया। प्रदेश के 18 शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, जिससे आमजन को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा।

पश्चिमी राजस्थान के रेगिस्तानी जिलों में लू और गर्म हवाओं का असर लगातार बना हुआ है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है, वहीं दिन के समय सड़कों पर आवाजाही भी कम देखने को मिल रही है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। जहां एक ओर हल्की बारिश से राहत मिल सकती है, वहीं दूसरी ओर तापमान में अधिक गिरावट की संभावना फिलहाल कम है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

जल संरक्षण अब सिर्फ परियोजना नहीं, राष्ट्रीय संस्कार बनना चाहिए: प्रो. आरके जैन

जल का भविष्य इंजीनियरिंग नहीं, दूरदृष्टि और अनुशासन तय करेंगे भारत का जल संकट नदियों में घटते प्रवाह से अधिक,...
विचार मित्र 
जल संरक्षण अब सिर्फ परियोजना नहीं, राष्ट्रीय संस्कार बनना चाहिए: प्रो. आरके जैन

संपादकीय: अब E20 जनता पार्टी? फॉलोवर्स की बाढ़, सरकार के लिए बड़ी चुनौती

नई डिजिटल पार्टी का नारा है "हमारी कारों पर एक्सपेरिमेंट करना बंद करो! इंडिया फ्यूल की चॉइस चाहता है" हाल...
विचार मित्र 
संपादकीय: अब E20 जनता पार्टी? फॉलोवर्स की बाढ़, सरकार के लिए बड़ी चुनौती

भारत में असहमति के लिए जगह सिमट रही, शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का मौलिक अधिकार : जस्टिस उज्जल भुइयां

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस उज्जल भुइयां ने कहा कि गंगा नदी के ऊपर चिकन खाने पर रोक...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
भारत में असहमति के लिए जगह सिमट रही, शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का मौलिक अधिकार : जस्टिस उज्जल भुइयां

यूपी पुलिस में बड़े फेरबदल पर ब्रेक, डीजी से लेकर लखनऊ-नोएडा पुलिस कमिश्नर तक की तैनाती अटकी, ट्रांसफर लिस्ट का इंतजार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस में लंबे समय से प्रतीक्षित आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची अब तक जारी नहीं हो सकी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस में बड़े फेरबदल पर ब्रेक, डीजी से लेकर लखनऊ-नोएडा पुलिस कमिश्नर तक की तैनाती अटकी, ट्रांसफर लिस्ट का इंतजार

उत्तर प्रदेश

अम्बेडकरनगर पुलिस का बड़ा खुलासा: अंतरजनपदीय टप्पेबाज गिरोह का भंडाफोड़, 11 आरोपी गिरफ्तार

अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले की कोतवाली अकबरपुर पुलिस ने अंतरजनपदीय शातिर टप्पेबाज एवं चोर गिरोह का पर्दाफाश करते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अम्बेडकरनगर पुलिस का बड़ा खुलासा: अंतरजनपदीय टप्पेबाज गिरोह का भंडाफोड़, 11 आरोपी गिरफ्तार

बदायूं के स्कूल में टला बड़ा हादसा, मिड-डे मील बनाते समय सिलिंडर में लगी आग, मचा हड़कंप

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बिसौली क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय रामपुरिया में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बदायूं के स्कूल में टला बड़ा हादसा, मिड-डे मील बनाते समय सिलिंडर में लगी आग, मचा हड़कंप

छत पर टहलते समय हुआ हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरुआ सुखचैनपुर में रविवार रात भीषण गर्मी के बीच...
उत्तर प्रदेश 
छत पर टहलते समय हुआ हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत