तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल बस को मारी टक्कर, 10 बच्चे घायल, पांच की हालत गंभीर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बाड़मेर। जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां नेशनल हाईवे-25 पर बच्चों को स्कूल ले जा रही बस को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक बस को करीब 50 फीट तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे बस का पिछला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया।

हादसा बायतु पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब आठ बजे हुआ। घटना के बाद मौके पर बच्चों में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे।

बायतु थानाधिकारी मनोहर विश्नोई ने बताया कि सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल की बस में कुल 36 बच्चे सवार थे। बस बच्चों को घरों से लेकर स्कूल जा रही थी, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई बच्चे अंदर फंस गए। उन्हें बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन की मदद से बस का हिस्सा तोड़ा गया।

स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में सक्रिय सहयोग दिया। हादसे में 10 बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत बायतु अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पांच बच्चों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बालोतरा के नाहटा अस्पताल रेफर किया गया। बाकी बच्चों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है।

पुलिस के अनुसार घायल बच्चों को सिर, हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं। कुछ बच्चों के दांत टूटने और फ्रैक्चर होने की भी जानकारी सामने आई है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

ट्रक में गुड़ भरा हुआ बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही बाड़मेर एसपी चूनाराम जाट मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच जारी है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा, वहीं परिजनों में भी बच्चों की हालत को लेकर चिंता बनी हुई है।

रोहतास  जिले के आयरकोठा में व्यवसायी की पिकअप की टक्कर से मौत ये खबर भी पढ़े : रोहतास  जिले के आयरकोठा में व्यवसायी की पिकअप की टक्कर से मौत

बारिश की फुहारों के बीच जंतर-मंतर से गूंजा ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’का संदेश ये खबर भी पढ़े : बारिश की फुहारों के बीच जंतर-मंतर से गूंजा ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’का संदेश

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची 16वें शिखर सम्मेलन के लिए आएंगी भारत

नई दिल्ली । जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची 1-3 जुलाई को 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली...
दिल्ली 
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची 16वें शिखर सम्मेलन के लिए आएंगी भारत

डायल-112 के जवानों ने सड़क दुर्घटना में घायल 3 लोगों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल । मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के थाना करेली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई से...
मध्य प्रदेश 
डायल-112 के जवानों ने सड़क दुर्घटना में घायल 3 लोगों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

नशा मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ, स्वामी चिदानन्द ने नशा से दूर रहने की अपील

अन्तर्राष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर देव संस्कृति विश्व विद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय जागरूकता कार्यक्रम...
उत्तराखंड 
नशा मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ, स्वामी चिदानन्द ने नशा से दूर रहने की अपील

बिजली की बढ़ती मांग पर कर्मचारियों की भारी कमी, बिजली संकट पर प्रभाव: समिति

हटाए गए संविदा कर्मियों को तत्काल बहाल किया जाए, उत्पीड़न की कार्यवाहियां समाप्त हों तथा रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती...
उत्तर प्रदेश 
बिजली की बढ़ती मांग पर कर्मचारियों की भारी कमी, बिजली संकट पर प्रभाव: समिति

सड़क सुरक्षा में लगा इंटरसेप्टर, बीच रास्ते ढो रहा सवारियां!

योगी सरकार सड़क सुरक्षा के बाबत कई करोड़ के फंड इस बाबत कर चुकी जारी

जुलूस के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद, मड़ियांव में निकला मोहर्रम का जुलूस

लखनऊ। मोहर्रम के 10वें दिन हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की कर्बला में शहादत की याद में जुलूस निकाला...
उत्तर प्रदेश 
जुलूस के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद, मड़ियांव में निकला मोहर्रम का जुलूस

ज्ञानेंद्र वर्मा के तबादले को अलीगंज अग्निकांड से जोड़ने पर एलडीए ने दी सफाई

लखनऊ। गुरुवार एलडीए में तैनात रहे अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा का स्थानांतरण शासन के बाद इसे अलीगंज काण्ड से...
उत्तर प्रदेश 
ज्ञानेंद्र वर्मा के तबादले को अलीगंज अग्निकांड से जोड़ने पर एलडीए ने दी सफाई