राजस्थान: आंधी-बारिश का दौर जारी, तेज हवाओं और ओलावृष्टि से कई जिलों में नुकसान

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। राजस्थान में जून महीने की शुरुआत आंधी और बारिश के साथ हुई है। मौसम विभाग ने 2 जून को प्रदेश के 19 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार मौसम में यह बदलाव 5 जून तक बना रहेगा। लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण प्रदेश के तापमान में गिरावट आ गई है और कई शहरों में पारा सामान्य से करीब 5 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को कोटा, उदयपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, अजमेर, चित्तौड़गढ़, नागौर, जोधपुर, पाली, टोंक, अलवर, सवाई माधोपुर और जयपुर सहित कई जिलों में तेज बारिश हुई। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। प्रदेश में सोमवार को सबसे अधिक तापमान फलोदी में 43.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

जैसलमेर जिले के सम सैंड ड्यून्स स्थित जुमा हेरिटेज रिसोर्ट में सोमवार रात तेज आंधी के दौरान बड़ा हादसा हो गया। लोक कलाकारों के ड्रेसिंग रूम की दीवार गिरने से बेरसियाला गांव निवासी 25 वर्षीय लोक कलाकार स्वरूप खान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो युवतियों सहित तीन अन्य कलाकार घायल हो गए।

बाड़मेर जिले के रामसर उपखंड के पाबूसरिया गांव में तेज आंधी के दौरान टीनशेड का कमरा ढह गया। हादसे में पिता-पुत्र मलबे में दब गए। वहीं, दूसरे घर में आंधी से बचने के लिए बाहर निकल रही एक महिला के सिर पर लोहे की एंगल गिर गई। तीनों घायलों को ग्रामीणों और परिजनों ने मलबा हटाकर बाहर निकाला।

सोमवार दोपहर बाद प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का दौर चला। चित्तौड़गढ़ में सबसे अधिक 20 एमएम बारिश हुई। इसके अलावा टोंक के निवाई में 11 एमएम, अजमेर में 12.6 एमएम और नागौर में 13 एमएम बारिश मापी गई। फलोदी और नागौर में बारिश के साथ ओले भी गिरे।

उदयपुर के गोगुंदा क्षेत्र में तेज बारिश के कारण कई दुकानों में पानी भर गया। वहीं, कोटा में बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

सीजेआई सूर्यकांत बोले- हर विवाद का समाधान कोर्ट नहीं, जरूरत समझने से निकलता है ये खबर भी पढ़े : सीजेआई सूर्यकांत बोले- हर विवाद का समाधान कोर्ट नहीं, जरूरत समझने से निकलता है

पिछले कई दिनों से चल रही लू और तेज गर्मी के बीच बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में मेघगर्जन, तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

देवरिया।  केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन गुरुवार को नगर कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

"स्वनिधि पखवाड़ा" में शुरुआती पांच दिन में 25 करोड़ के 8,377 ऋण वितरित

भोपाल। मध्य प्रदेश में संचालित पीएम स्वनिधि के अंतर्गत शुरुआती पांच दिनों में 1,575 नवीन पथ-विक्रेताओ को योजना से जोड़ा...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
"स्वनिधि पखवाड़ा" में शुरुआती पांच दिन में 25 करोड़ के 8,377 ऋण वितरित

एमपी एफएसएल भर्ती-2026 का अंतिम परिणाम घोषित, 97 अभ्यर्थियों का चयन

भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला के अराजपत्रित सेवा (गृह/पुलिस) विभाग अंतर्गत प्रयोगशाला तकनीशियन, प्रयोगशाला सहायक एवं प्रयोगशाला परिचारक...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
एमपी एफएसएल भर्ती-2026 का अंतिम परिणाम घोषित, 97 अभ्यर्थियों का चयन

इंडिया बायो एनर्जी टेक एक्सपो में शिरकत करेंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 11...
राष्ट्रीय 
इंडिया बायो एनर्जी टेक एक्सपो में शिरकत करेंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

एसएएससीआई 2026-27: सीबीजी नीति पर छत्तीसगढ़ को 50 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

रायपुर। स्वच्छ ऊर्जा, हरित विकास और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में छत्तीसगढ़ को एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त...
राष्ट्रीय  छत्तीसगढ़ 
एसएएससीआई 2026-27: सीबीजी नीति पर छत्तीसगढ़ को 50 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

उत्तर प्रदेश

केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

देवरिया।  केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन गुरुवार को नगर कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

अफवाह फैलाने वालों और उपद्रवियों पर जीरो टॉलरेंस की कार्रवाई हो : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, अनुशासन और सामाजिक समरसता का महापर्व है। इसके शांतिपूर्ण और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अफवाह फैलाने वालों और उपद्रवियों पर जीरो टॉलरेंस की कार्रवाई हो : योगी

मौलाना साजिद रशीदी की कथित टिप्पणी पर लोनी विधायक ने पुलिस काे दी तहरीर

लखनऊ। लोनी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने गुरुवार को मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मौलाना साजिद रशीदी की कथित टिप्पणी पर लोनी विधायक ने पुलिस काे दी तहरीर

कच्ची शराब के विरुद्ध बड़ा एक्शन: 53 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार, 200 किलो लहन नष्ट

देवरिया। जिले में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग और बघौचघाट पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश 
कच्ची शराब के विरुद्ध बड़ा एक्शन: 53 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार, 200 किलो लहन नष्ट