जयपुर में खातीपुरा स्टेशन बनेगा मेगा सैटेलाइट टर्मिनल, ट्रेनों की हैंडलिंग क्षमता में विस्तार

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। राजस्थान की राजधानी जयपुर में रेलवे अवसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। शहर के उपनगरीय क्षेत्र स्थित खातीपुरा रेलवे स्टेशन को पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर मेगा टर्मिनल स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। यह स्टेशन भविष्य में जयपुर जंक्शन का विकल्प बनकर उभरेगा और ट्रेनों की बढ़ती संख्या को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

रेल मंत्रालय के अनुसार, खातीपुरा स्टेशन को आधुनिक यात्री सुविधाओं और अत्याधुनिक तकनीकी संसाधनों से लैस किया जा रहा है। यहां ट्रेनों के रखरखाव, धुलाई और निरीक्षण के लिए व्यापक स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है। कोच केयर कॉम्पलेक्स का निर्माण लगभग 205 करोड़ रुपये की लागत से प्रगति पर है, जिसमें ऑटोमैटिक कोच वॉशिंग प्लांट, कंप्यूटरीकृत व्हील प्रोफाइल मैनेजमेंट सिस्टम, कोच लिफ्टिंग यूनिट और उच्च क्षमता के क्रेन जैसी सुविधाएं शामिल होंगी।

स्टेशन पर वर्तमान में 6 हाई लेवल प्लेटफॉर्म और 8 रेल लाइनें उपलब्ध हैं, जिससे यात्रियों को चढ़ने-उतरने में सुविधा होगी और ट्रेनों की आवाजाही भी सुचारू रूप से हो सकेगी। इसके अलावा, ट्रेनों के रखरखाव, शंटिंग और स्टेबलिंग के लिए अलग-अलग लाइनें विकसित की जा रही हैं। जयपुर और दौसा दोनों दिशाओं में अतिरिक्त लाइनों का निर्माण किया जा रहा है, जिससे परिचालन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

परियोजना के तहत दो मंजिला लिनन मेंटेनेंस भवन, तीन मंजिला प्रशासनिक भवन और यार्ड मास्टर कार्यालय भी बनाए जा रहे हैं। साथ ही व्हील लेथ शेड, चार्जिंग सुविधाएं और पानी भरने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

रेल मंत्रालय ने कहा कि खातीपुरा को सैटेलाइट टर्मिनल के रूप में विकसित करने से दिल्ली कॉरिडोर सहित लंबी दूरी के नए रूट्स पर ट्रेनों के संचालन की संभावनाएं बढ़ेंगी। यह स्टेशन वंदे भारत, एलएचबी और डीएमयू जैसे विभिन्न प्रकार के रेक के केंद्रीकृत रखरखाव का प्रमुख हब भी बनेगा। खातीपुरा मेगा टर्मिनल के विकसित होने के बाद जयपुर जंक्शन पर दबाव कम होगा और शहर को एक वैकल्पिक आधुनिक रेलवे टर्मिनल की सुविधा मिल सकेगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात महिला का शव, पहचान में जुटी पुलिस

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में कटनी-बिलासपुर रेल खंड पर वेंकटनगर-निगौरा स्टेशन के बीच मंगलवार सुबह एक अज्ञात महिला...
मध्य प्रदेश 
रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात महिला का शव, पहचान में जुटी पुलिस

मिलाद-उन-नबी जुलूस को लेकर किशनगंज में प्रशासन अलर्ट पर.....

किशनगंज। मिलाद-उन-नबी के अवसर पर 26 अगस्त को जिलेभर में प्रस्तावित जुलूस को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न...
बिहार 
मिलाद-उन-नबी जुलूस को लेकर किशनगंज में प्रशासन अलर्ट पर.....

जबलपुर में लोडिंग वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में सिहोरा क्षेत्र में इंद्राना-पनागर मार्ग पर मंगलवार को तेज रफ्तार लोडिंग वाहन की...
मध्य प्रदेश 
जबलपुर में लोडिंग वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

कूड़े के ढेर में कपड़े से लिपटा मिला नवजात बच्ची का शव

कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पनकी रोड पर मंगलवार को कूड़े के ढेर में कपड़े में लिपटा नवजात बच्ची का...
उत्तर प्रदेश 
कूड़े के ढेर में कपड़े से लिपटा मिला नवजात बच्ची का शव

नाले में डूबकर तीन किसानों की मौत, एक ने तैरकर बचाई जान

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में मरका थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुजेनी से होकर गुजरने वाले बहा नाले...

बारावफात के लिए रूट डायवर्जन   

  अम्बेडकरनगर। दिनांक 26.08.2025 को जनपद अम्बेडकरनगर में विगत वर्षों की भॉति इस वर्ष भी चन्द्रदर्शन के अनुसार मुस्लिम समुदाय   •...
उत्तर प्रदेश 
बारावफात के लिए रूट डायवर्जन   

गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी

गाजियाबाद। गाजियाबाद में स्वाइन फ्लू (H1N1) के सात मामले सामने आने और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव को देखते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी