तेज हुई गर्मी की मार, राजस्थान के कई शहरों में पारा 40 पार, हीटवेव का यलो अलर्ट जारी

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

जयपुर। प्रदेश में अब गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राजधानी जयपुर में 18 अप्रैल को इस सीजन में पहली बार तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। इसके साथ ही प्रदेश के 18 से अधिक शहरों में अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच मापा गया।

मौसम विभाग के अनुसार झुंझुनूं और अलवर क्षेत्रों में दिन के समय हीटवेव का असर देखने को मिला। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने आगामी 3-4 दिनों के लिए राज्य में तेज गर्मी और लू को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

पिछले 24 घंटे में जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर और बीकानेर में हल्के बादल छाए रहे, जबकि हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में धूलभरी हवाएं चलीं। वहीं कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग में दिनभर तेज धूप के कारण गर्मी का असर बना रहा।

राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री रहा, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक है।

कोटा में पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया और आने वाले दिनों में 44 डिग्री तक जाने की संभावना जताई गई है। अजमेर में 39.6 डिग्री तापमान के साथ उमस ने लोगों को परेशान किया, जबकि अलवर में 41.6 डिग्री तापमान के साथ शाम को आंधी भी चली। उदयपुर और जोधपुर में भी पारा 40 डिग्री के आसपास बना रहा।

तेज गर्मी और लू की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। अस्पतालों में लू और गर्मी से प्रभावित मरीजों के लिए अलग वार्ड बनाए जा रहे हैं।

साथ ही लोगों को धूप से बचने, अधिक पानी पीने और दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और वृद्धि की संभावना जताई है। कई जिलों में हीटवेव का प्रभाव और तेज हो सकता है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

कारगिल विजय दिवस पर कांग्रेसियों ने शहीदों को किया नमन, बोले जिलाध्यक्ष- जवानों के बलिदान का देश सदैव रहेगा ऋणी

कौशाम्बी। जिले में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर चायल विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत चरवा स्थित शहीद चंद्रमणि स्मारक...
उत्तर प्रदेश 
कारगिल विजय दिवस पर कांग्रेसियों ने शहीदों को किया नमन, बोले जिलाध्यक्ष- जवानों के बलिदान का देश सदैव रहेगा ऋणी

देहरादून में एबीवीपी की मशाल यात्रा, कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

देहरादून। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) देहरादून महानगर इकाई ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को गांधी पार्क...
उत्तराखंड 
देहरादून में एबीवीपी की मशाल यात्रा, कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल के रणबांकुरों को कौशाम्बी ने किया नमन, वीर नारियों और पूर्व सैनिकों का हुआ भव्य सम्मान

कौशाम्बी। जिले में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को भरवारी स्थित वशिष्ठ गेस्ट हाउस में "पूर्व सैनिक...
उत्तर प्रदेश 
कारगिल के रणबांकुरों को कौशाम्बी ने किया नमन, वीर नारियों और पूर्व सैनिकों का हुआ भव्य सम्मान

प्रयागराज: रेलवे भर्ती की शारीरिक परीक्षा जारी, 29 जुलाई तक 3736 अभ्यर्थी होंगे शामिल

प्रयागराज। रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी), इलाहाबाद की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: रेलवे भर्ती की शारीरिक परीक्षा जारी, 29 जुलाई तक 3736 अभ्यर्थी होंगे शामिल

कारगिल विजय दिवस पर एबीवीपी ने निकाली 100 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

जम्मू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जम्मू महानगर ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल युद्ध के शहीदों की...
राष्ट्रीय  जम्मू कश्मीर 
कारगिल विजय दिवस पर एबीवीपी ने निकाली 100 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश

कारगिल विजय दिवस पर कांग्रेसियों ने शहीदों को किया नमन, बोले जिलाध्यक्ष- जवानों के बलिदान का देश सदैव रहेगा ऋणी

कौशाम्बी। जिले में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर चायल विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत चरवा स्थित शहीद चंद्रमणि स्मारक...
उत्तर प्रदेश 
कारगिल विजय दिवस पर कांग्रेसियों ने शहीदों को किया नमन, बोले जिलाध्यक्ष- जवानों के बलिदान का देश सदैव रहेगा ऋणी

कारगिल के रणबांकुरों को कौशाम्बी ने किया नमन, वीर नारियों और पूर्व सैनिकों का हुआ भव्य सम्मान

कौशाम्बी। जिले में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को भरवारी स्थित वशिष्ठ गेस्ट हाउस में "पूर्व सैनिक...
उत्तर प्रदेश 
कारगिल के रणबांकुरों को कौशाम्बी ने किया नमन, वीर नारियों और पूर्व सैनिकों का हुआ भव्य सम्मान

प्रयागराज: रेलवे भर्ती की शारीरिक परीक्षा जारी, 29 जुलाई तक 3736 अभ्यर्थी होंगे शामिल

प्रयागराज। रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी), इलाहाबाद की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: रेलवे भर्ती की शारीरिक परीक्षा जारी, 29 जुलाई तक 3736 अभ्यर्थी होंगे शामिल

झांसी पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, बोले- मोदी और योगी के नेतृत्व में विकास की रफ्तार तेज

झांसी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रविवार को निवाड़ी में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करने के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
झांसी पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, बोले- मोदी और योगी के नेतृत्व में विकास की रफ्तार तेज