किसान जैविक खेती को अपनाएं, रासायनिक खाद के प्रयोग से बचें:  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

जालौर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को जालोर जिले के पंसेरी गांव में सुबह की सैर कर ग्रामीणों से रामा श्यामा की तथा उनकी कुशलक्षेम पूछी। वहीं, स्कूल जा रहे छोटे बच्चों से बातचीत कर चॉकलेट और टॉफी दी और अच्छी शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रोत्साहित किया।

सुबह की सैर के बाद मुख्यमंत्री ने गांव की चौहटा (गांव की चौपाल का मुख्य केंद्र) पर ग्रामीणों से बातचीत की। साथ ही, उनकी विभिन्न विकास मांगों को सुनकर मुख्यमंत्री ने जिला कलक्टर को आवश्यक कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिए। इस दौरान सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री के.के. विश्नोई सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

इससे पूर्व बुधधार काे मुख्यमंत्री शर्मा ने जालौर के पंसेरी में ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम में किसानों एवं पशुपालकों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आमजन की अपेक्षाओं के अनुरूप प्रदेश के विकास का रोडमैप तैयार किया है, ताकि राजस्थान मॉडल स्टेट के रूप में स्थापित हो। इसी क्रम में हमारी सरकार मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-वार्ड अभियान संचालित कर राज्य की प्रत्येक पंचायत के सुनियोजित विकास का ब्लू प्रिंट तैयार कर रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बिजली-पानी की आवश्यकता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। किसानों की सिंचाई जरूरतों की पूर्ति के लिए रामजल सेतु लिंक परियोजना के कार्यों को गति प्रदान की है। यमुना जल समझौता, इंदिरा गांधी नहर परियोजना एवं गंगनहर का सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ माही तथा देवास परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। सोम-कमला-अंबा परियोजना के माध्यम से जवाई बांध में जल आएगा, जिससे जालौर, पाली और सिरोही के लोगों को पानी की आपूर्ति भी होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 जिलों के किसानों को दिन के समय में बिजली आपूर्ति की जा रही है, जो कि वर्ष 2027 तक प्रदेशभर में उपलब्ध होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार कृषि को लाभकारी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। किसान ड्रिप-स्पिंकलर से सिंचाई करें, जैविक खेती को अपनाएं तथा रासायनिक खाद का उपयोग करने से बचें। युवा पीढ़ी भी अधिक से अधिक संख्या में कृषि से जुड़े और इसे रोजगार का साधन बनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के लिए 23 से 25 मई तक ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम-2026) का आयोजन करने जा रही है। इसी कड़ी में प्रदेशभर में ग्राम विकास रथों का संचालन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री शर्मा ने बुधवार को जालौर जिले के पंसेरी गांव में ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात भेमाराम भील के घर भोजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने समस्त परिवारजन से आत्मीय मुलाकात कर बातचीत की।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

असम: शोणितपुर से बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री रवाना, 250 परिवारों तक पहुंचेगी मदद

शोणितपुर (असम)। शोणितपुर जिला के रंगापारा की सामाजिक संस्था सोशल वॉलंटियर के तत्वावधान में रविवार की सुबह बाढ़ प्रभावित लोगों...
राष्ट्रीय 
असम: शोणितपुर से बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री रवाना, 250 परिवारों तक पहुंचेगी मदद

डीएम-एसएसपी ने कछला घाट पर कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

   बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने शनिवार देर रात्रि कांवड़ यात्रा की तैयारियों का संयुक्त...
उत्तर प्रदेश 
डीएम-एसएसपी ने कछला घाट पर कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शिया मौलानाओं के बीच घमासान, इमामबाड़ा गुफरान मआब में 8 लाख में कब्र बेचने का आरोप

लखनऊ: नवाबों के शहर लखनऊ में शिया समुदाय के बड़े मौलाना कल्बे जव्वाद पर उनके ही परिवार के शिया धर्मगुरु...
उत्तर प्रदेश 
शिया मौलानाओं के बीच घमासान, इमामबाड़ा गुफरान मआब में 8 लाख में कब्र बेचने का आरोप

3 अगस्त से लखनऊ में विधानसभा मानसून सत्र, कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र-2026 की शुरुआत 3 अगस्त से होने जा रही है। सत्र के दौरान सुरक्षा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
3 अगस्त से लखनऊ में विधानसभा मानसून सत्र, कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू

लखनऊ में महिला की शिकायत पर उपनिरीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में एक महिला की शिकायत पर पुलिस विभाग के उपनिरीक्षक (एसआई) धर्मवीर शाही...