आरजीएचएस व्यवस्था पर भड़का कर्मचारियों का गुस्सा: काली पट्टी बांधकर किया विरोध

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। राजस्थान सरकारी स्वास्थ्य योजना (आरजीएचएस) में पिछले एक वर्ष से इलाज नहीं मिलने की समस्या को लेकर प्रदेशभर के कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ गया है।

इसी से नाराज होकर राज्य कर्मचारियों ने मंगलवार से आंदोलन की शुरुआत करते हुए काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। और साथ ही सरकार को चेतावनी दी कि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

राजधानी जयपुर के गवर्नमेंट प्रेस कार्यालय में राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में कर्मचारियों ने नारेबाजी कर विरोध जताया।

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, आज 25 जिलों में तेज बारिश की संभावना ये खबर भी पढ़े : राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, आज 25 जिलों में तेज बारिश की संभावना

करीब आधे घंटे के प्रदर्शन के बाद कर्मचारी काली पट्टी बांधकर ही अपने-अपने कार्यस्थलों पर लौटे।राठौड़ ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों की तनख्वाह से राशि कटने के बावजूद उन्हें इलाज की सुविधा नहीं मिल रही है।

निजी अस्पतालों में उपचार बंद है और फार्मेसी से दवाइयां भी उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने कहा कि अस्पतालों को भुगतान नहीं होने के कारण यह स्थिति बनी है,जो सरकार के लिए चिंताजनक है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो ब्लॉक, तहसील, जिला और प्रदेश स्तर पर चरणबद्ध आंदोलन तेज किया जाएगा। साथ ही यह भी सवाल उठाया कि कर्मचारियों के खातों से कट रही राशि का उपयोग कहां हो रहा है, इसकी मॉनिटरिंग आवश्यक है।

वहीं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि अब तक केवल आश्वासन मिले हैं,लेकिन बकाया भुगतान और ठोस निर्णय नहीं होने तक आरजीएचएस का बहिष्कार जारी रहेगा। उन्होंने योजना की संरचना में गंभीर खामियों की ओर भी ध्यान दिलाया।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

नोएडा के नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, बाथरूम में मिला गंभीर हालत में

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा के नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, बाथरूम में मिला गंभीर हालत में

औरैया के लाल आर्यन सिंह राजावत ने नेपाल में जीता गोल्ड

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के अजीतमल क्षेत्र के ग्राम मुड़ैना रूपशाह निवासी 15 वर्षीय युवा फुटबॉल खिलाड़ी आर्यन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
औरैया के लाल आर्यन सिंह राजावत ने नेपाल में जीता गोल्ड

यूपी के 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

प्रयागराज समेत कई जिलों में तेज बारिश के आसार
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी के 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

पुलिस मुठभेड़ : 25 हजार का इनामी बदमाश घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में भीखेपुर-जुआ मार्ग पर बुधवार को पुलिस, स्वाट और सर्विलांस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस मुठभेड़ : 25 हजार का इनामी बदमाश घायल

उत्तर प्रदेश