Made In India A Titan Story 2026 रिलीज़ के साथ डाक विभाग ने किया स्पेशल कवर जारी
By Rajesh Jaiswal
मुंबई। महाराष्ट्र सर्कल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल अमिताभ सिंह ने मंगलवार, (9 जून 2026) को नोवोटेल मुंबई में अमेज़न MX प्लेयर पर जिम सर्भ और नसीरुद्दीन शाह स्टारर वेब सीरीज़ ''मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी 2026'' (Made In India A Titan Story) के रिलीज़ होने के मौके पर कैंसिलेशन के साथ एक स्पेशल कवर भी जारी किया। उन्होंने पहला एल्बम वेब सीरीज़ के एक्टर जिम सर्भ को सौंपा। इस सीरीज़ में जिम सर्भ ने 'टाइटन' ब्रांड के दूरदर्शी संस्थापक जरक्सेस देसाई की भूमिका निभाई है। इस किरदार के लिए उन्होंने हर रोज़ अपने सिर को शेव (गंजे) किया था। रॉबी ग्रेवाल के डायरेक्शन में बनी यह सीरीज भारत के अपने स्वदेशी घड़ी ब्रांड 'टाइटन' के बनने की बेहद रोमांचक और इमोशनल कहानी लेकर आई है।
बता दें कि अभिनेता जिम सर्भ को फिल्मों और थिएटर के साथ-साथ शानदार वेब सीरीज़ में उनके दमदार अभिनय के लिए जाना जाता है। उन्हें अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कार (International Emmy Awards) के लिए भी नामांकित किया जा चुका है।
इस मौके पर रॉबी ग्रेवाल डायरेक्टर, गुरप्रीत एस. महल और Ei8htlabs Ltd. के प्रोपराइटर अमनप्रीत सिंह समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
राजेश जायसवाल को पत्रकारिता क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव है। अपने लंबे करियर में उन्होंने समाचार लेखन और रिपोर्टिंग के विभिन्न दायित्व निभाए हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।
