अधिकमास आज रविवार से, उज्जैन के श्रीनाथजी की हवेली में महोत्सव मनेगा

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

उज्जैन। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज रविवार से ज्येष्ठ अधिक मास प्रारंभ हो रहा है। यह 15 जून तक चलेगा। मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में पुष्टिमार्गीय संप्रदाय की विविध हवेलियां हैं, जहां प्रतिदिन विविध मनोरथ पूरे होंगे। ढाबा रोड स्थित श्रीनाथजी की हवेली में पूरे माह 30 दिवसीय पुरुषोत्तम मास महोत्सव मनायाया जाएगा। प्रतिदिन प्रात: और सायं ठाकुरजी के विविध मनोरथ किए जाएंगे।

ज्योतिषाचार्य पं. हरिहर पण्ड्या के अनुसार यह वैज्ञानिक सत्य है कि पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा 365 दिन 6 घंटे में पूर्ण करती है, जबकि चंद्रमा आधारित कालचक्र 355 दिन का होता है। इस खगोलीय स्थिति के कारण हर ढाई से तीन वर्ष में लगभग 30 दिनों का एक माह अतिरिक्त हो जाता है, जिसे अधिक मास या पुरुषोत्तम मास कहा जाता है। हिंदू कैलेंडर में इस अधिक मास की कोई निश्चित स्थिति नहीं होती है। यह वैशाख-सावन-भादवा-आषाढ़ में कभी-कभी आता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार स्वयं भगवान ने इस अधिमास को अंगीकार किया और इसके माहात्म्य व नियम का उल्लेख शास्त्रों एवं ग्रंथों में वर्णित हैं।

राग-भोग और शृंगार आधारित होंगे मनोरथअधिक मास में विवाह और उपनयन संस्कार आदि सांसारिक व मांगलिक शुभ कार्य वर्जित रहते हैं। पुष्टिमार्गीय संप्रदाय में यह समय प्रभु की विशेष आराधना के लिए समर्पित है। जगतगुरु श्रीमद् वल्लभाचार्य जी की पूर्ण कृपा से इस मास में ठाकुरजी के तनसुख का विचार करते हुए पूरे वर्षभर आयोजित होने वाले उत्सव, मनोरथ और सत्संग आदि का भव्य आयोजन (राग-भोग और शृंगार आधारित) पुष्टिमार्गीय सभी हवेलियों में होता है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए श्रीनाथजी की हवेली में 30 दिनों तक मनोरथ उत्सव आयोजित होंगे।

तारीखवार उत्सव होंगे इस प्रकारयह संपूर्ण आयोजन श्रीनाथजी एवं श्री पुरुषोत्तम मन्दिर न्यास द्वारा किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार 17 मई से 15 जून तक प्रतिदिन प्रात:कालीन और संध्याकालीन मनोरथों का तारीखवार विवरण इस प्रकार है-

* 17 मई को प्रात: संवत्सर फूल बंगला-संध्या में फूल शृंगार* 18 मई को प्रात: रथयात्रा-संध्या में फूल शृंगार* 19 मई को प्रात: कांच का बंगला-संध्या में कांच का हिंडोला* 20 मई को प्रात: रमणरेती-संध्या में फूल शृंगार* 21 मई को प्रात: फूल बंगला-संध्या में हिंडोला* 22 से 26 मई को प्रात: फूल बंगला-संध्या में फूल शृंगार* 27 मई को प्रात: फूल बंगला-संध्या में दानघाटी पर फूल मंडली* 28 मई को प्रात: राजभोग में छाकलीला-संध्या में हिंडोला* 29 मई को प्रात: फूल बंगला-संध्या में सांझी उत्सव* 30 मई को प्रात: फूल बंगला-संध्या में शरद उत्सव* 31 मई को प्रात: चंदन चोली-संध्या में हिंडोला* 1 जून को प्रात: फूल बंगला-संध्या में हिंडोला* 2 जून को प्रात: फूल बंगला-संध्या में गोचारण* 3 से 5 जून को प्रात: फूल बंगला-संध्या में नौका विहार* 6 जून को प्रात: राजभोग में नौका विहार-संध्या में यमुनाजी पर फूल मंडली* * 7 जून को प्रात: फूल बंगला-संध्या में चुनरी मनोरथ* 8 जून को प्रात: फूल बंगला भोजन थाली-संध्या में यमुनाजी पर हिंडोला* 9 जून को प्रात: फूल बंगला-संध्या में केसरिया घाटा* 10 जून को प्रात: फूल बंगला-संध्या में श्याम सगाई* 11 जून को प्रात: फूल बंगला-संध्या में चवरी* 12 जून को प्रात: राजभोग में छाकलीला-संध्या में चार हिंडोला* 13 जून को प्रात: फूल बंगला-संध्या में पुष्प वितान* 14 जून को प्रात: फूल बंगला-संध्या में हटड़ी मनोरथ* 15 जून को संध्या में विशेष मनोरथ अन्नकूट और गोवर्धन पूजा

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर मप्र में प्रदर्शन, विधानसभा में धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक

भोपाल । दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को मध्य प्रदेश में कांग्रेस का प्रदर्शन देर...
राष्ट्रीय  राज्य  मध्य प्रदेश 
दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर मप्र में प्रदर्शन, विधानसभा में धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक

दिव्यांग बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, समावेशी एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा उपलब्ध करा रही है याेगी सरकार : नरेन्द्र कश्यप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप की अध्यक्षता में दिव्यांगता पर गठित ‘राज्य सहालकार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दिव्यांग बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, समावेशी एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा उपलब्ध करा रही है याेगी सरकार : नरेन्द्र कश्यप

मेदिनीपुर में जागरूकता, दुर्घटना, प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई रही चर्चा केंद्र

मेदिनीपुर। पश्चिम एवं पूर्व मेदिनीपुर जिलों में मंगलवार को विभिन्न घटनाओं के कारण दिनभर हलचल बनी रही। चंद्रकोणा के माधवपुर...
राज्य  पश्चिम बंगाल 
मेदिनीपुर में जागरूकता, दुर्घटना, प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई रही चर्चा केंद्र

मां और पिता का मर्डर करने के लिए AI से पूछे सवाल, घटना को दिया अंजाम

नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आजकल लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। लेकिन इसका इस्तेमाल सिर्फ...
टेक-मित्र 
मां और पिता का मर्डर करने के लिए AI से पूछे सवाल, घटना को दिया अंजाम

मौसम 22 जुलाई: आज 14 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। मौसम 22 जुलाई 2026: देश में मौसम के बदलते तेवर के बीच मौसम विभाग ने एक और मुश्किल...
राष्ट्रीय 
मौसम 22 जुलाई: आज 14 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से हवा

उत्तर प्रदेश

दिव्यांग बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, समावेशी एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा उपलब्ध करा रही है याेगी सरकार : नरेन्द्र कश्यप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप की अध्यक्षता में दिव्यांगता पर गठित ‘राज्य सहालकार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दिव्यांग बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, समावेशी एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा उपलब्ध करा रही है याेगी सरकार : नरेन्द्र कश्यप

बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

उन्नाव। औरास के यूपीएस रामपुर गढ़ौवा में संकुल बैठक को विभागीय एजेंडे के साथ बाल नेतृत्व और शैक्षिक नवाचारों से...
उत्तर प्रदेश 
बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी नगर निगम स्मार्ट सिटी परियोजना में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) सुनील कुमार के खिलाफ रिश्वत...
उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

शासन का बड़ा एक्शन: पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार निलंबित

उन्नाव। उत्तर प्रदेश शासन ने पशुपालन विभाग के अपर निदेशक ग्रेड-2, प्रयागराज मंडल डॉ. अनिल कुमार को गंभीर आरोपों के...
उत्तर प्रदेश 
शासन का बड़ा एक्शन: पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार निलंबित