टीकमगढ़ः छेड़छाड़ के आरोपित ने महिला को परिवार सहित जिंदा जलाने की कोशिश की#Draft: Add Your Title

टीकमगढ़ः छेड़छाड़ के आरोपित ने महिला को परिवार सहित जिंदा जलाने की कोशिश की#Draft: Add Your Title

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक परिवार को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई। महिला ने आरोपित को छेड़छाड़ करने से रोका तो उसने घर में आग लगा दी। इसमें महिला, उसका बेटा और जीजा झुलस गए। वहीं पीड़िता की मां और बड़ी बहन की बेटी बाल-बाल बच गईं। घटना शुक्रवार रात 12 बजे बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र की है। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

पीड़ित महिला के अनुसार, आरोपित राजेश रैकवार लगातार उसे परेशान कर रहा था। उसने आठ दिन पहले बल्देवगढ़ थाने में शिकायत की थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपित की वजह से पीड़िता को अपनी मां का घर भी छोड़ना पड़ा। वह बुड़ेरा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पिछले चार साल से बल्देवगढ़ में किराए के मकान में रह रही थी। शुक्रवार रात करीब 12 बजे आरोपित राजेश महिला के घर पहुंचा। उसने महिला से दरवाजा खोलने के लिए कहा, जब उसने मना किया, तो आरोपित ने खिड़की से अंदर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। महिला ने बताया कि आरोपी पहले भी कई बार छेड़खानी कर चुका है। पुलिस ने समय पर कार्रवाई की होती तो यह घटना नहीं होती।

बल्देवगढ़ थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर सुहाग चंद्र ने बताया कि महिला बुड़ेरा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसने बल्देवगढ़ थाने में इसके पहले आरोपी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। महिला की आरोपी से पूर्व से जान पहचान है।

बल्देवगढ़ थाना प्रभारी मनोज सोनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। एसपी मनोहर मंडलोई ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। एसपी मंडलोई ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात भी की।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बारातियों से भरी बोलेरो पलटी, 7 बाराती गंभीर रूप से घायल बारातियों से भरी बोलेरो पलटी, 7 बाराती गंभीर रूप से घायल
मैहर। मैहर जिले में शुक्रवार सुबह बारातियों से भरी एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन सवार सात...
 युवती ने बिल्डिंग के चौथे माले से कूदकर दी जान
ट्रक से पांच लाख की लकड़ी बरामद...
मिलिट्री इंटेलिजेंस और एटीएस का छापा, सेना की नकली वर्दी बरामद
पम्प सेट निकालने कुएं में उतरे दो युवकों की जहरीली गैस से मौत
तीन दिवसीय जनजातीय शिल्प ग्राम महोत्सव का आज मुख्यमंत्री डॉ.यादव करेंगे शुभारंभ
आज सुबह श्रीनगर से मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हालात का जायजा लेने जम्मू पहुंचे