आवारा कुत्ते ने मचाया तांडव: 40 लोगों को बनाया शिकार, जान बचने के लिए भागे लोग 

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मध्य प्रदेश: सतना में एक आवारा कुत्ते ने शहर के अलग-अलग इलाकों में लोगों पर अटैक कर दिया. इसमें करीब 40 लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए सतना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. सभी घायलों का इलाज चल रहा है. उन्हें एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई जा रही है.

एजेंसी के अनुसार, जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शरद दुबे ने बताया कि यह घटना शहर के गहरा नाला क्षेत्र से लेकर अस्पताल चौक तक के बीच हुई. कुत्ते ने अचानक लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए.

दर्दनाक हादसा: कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, होने वाली दुल्हन गंभीर घायल ये खबर भी पढ़े : दर्दनाक हादसा: कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, होने वाली दुल्हन गंभीर घायल

घायलों में से कई लोग उस समय बाजार या काम के लिए बाहर निकले हुए थे. अस्पताल चौक पर घायल हुए सुंदरलाल साकेत ने बताया कि वह चाय खरीदने के लिए दुकान पर आए थे, तभी एक भूरे रंग का कुत्ता अचानक उन पर झपट पड़ा और उन्हें काट लिया.

उन्होंने कहा कि मैं किसी तरह अपनी जान बचाकर भागा, लेकिन मेरे सामने ही उस कुत्ते ने लगभग 8-10 अन्य लोगों पर भी हमला कर दिया.

स्थानीय लोगों के अनुसार, कुत्ता काफी आक्रामक हो गया था और लोगों को निशाना बना रहा था. कुछ लोगों ने डंडे और पत्थर लेकर उसे भगाने की कोशिश भी की, लेकिन तब तक वह कई लोगों को घायल कर चुका था.

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया. लोगों ने नगर निगम प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा है कि शहर में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन उनकी रोकथाम के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं.

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी घायलों को एंटी-रेबीज इंजेक्शन दिए जा रहे हैं और उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है. डॉक्टरों का कहना है कि समय पर इलाज मिलने से सभी मरीजों की स्थिति स्थिर है.

स्थानीय प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान चलाने की बात कही है. नगर निगम की टीम को इलाके में भेजा गया है, ताकि ऐसे खतरनाक जानवरों को पकड़ा जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके. 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

एसआईआर अभियान के तहत फतेहाबाद में मतदाताओं को जारी नोटिस

नोटिस पाने वाले मतदाता 12 दस्तावेजों में से कोई भी प्रमाण दे सकेंगे फतेहाबाद। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले...
उत्तर प्रदेश 
एसआईआर अभियान के तहत फतेहाबाद में मतदाताओं को जारी नोटिस

विधानसभा में हंगामे के बीच वित्त मंत्री ने पेश किया अनुपूरक बजट

59 हजार करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान  लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में...
उत्तर प्रदेश 
विधानसभा में हंगामे के बीच वित्त मंत्री ने पेश किया अनुपूरक बजट

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर डीएम का सख्त प्रहार, झोलाछाप डॉक्टरों पर चलेगा शिकंजा

कौशाम्बी। जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के...
उत्तर प्रदेश 
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर डीएम का सख्त प्रहार, झोलाछाप डॉक्टरों पर चलेगा शिकंजा

पूर्व राज्यपाल डॉ. डीवाई पाटिल का 91 वर्ष की आयु में निधन

मुंबई। पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ शिक्षाविद, पद्मश्री से सम्मानित डॉ. ज्ञानदेव यशवंतराव पाटिल (91) का मंगलवार को सुबह महाराष्ट्र के...
महाराष्ट्र 
पूर्व राज्यपाल डॉ. डीवाई पाटिल का 91 वर्ष की आयु में निधन

विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर तक स्थगित

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान मंगलवार को राज्यसभा में राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर विपक्ष के...
राष्ट्रीय 
विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर तक स्थगित

उत्तर प्रदेश

एसआईआर अभियान के तहत फतेहाबाद में मतदाताओं को जारी नोटिस

नोटिस पाने वाले मतदाता 12 दस्तावेजों में से कोई भी प्रमाण दे सकेंगे फतेहाबाद। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले...
उत्तर प्रदेश 
एसआईआर अभियान के तहत फतेहाबाद में मतदाताओं को जारी नोटिस

विधानसभा में हंगामे के बीच वित्त मंत्री ने पेश किया अनुपूरक बजट

59 हजार करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान  लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में...
उत्तर प्रदेश 
विधानसभा में हंगामे के बीच वित्त मंत्री ने पेश किया अनुपूरक बजट

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर डीएम का सख्त प्रहार, झोलाछाप डॉक्टरों पर चलेगा शिकंजा

कौशाम्बी। जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के...
उत्तर प्रदेश 
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर डीएम का सख्त प्रहार, झोलाछाप डॉक्टरों पर चलेगा शिकंजा

अवैध हिरासत के आरोप पर हाईकोर्ट ने खारिज की हैबियस कॉर्पस याचिका

उन्नाव। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खण्ड पीठ ने हैबियस कॉर्पस रिट याचिका संख्या 232/2026 में महत्वपूर्ण आदेश पारित करते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अवैध हिरासत के आरोप पर हाईकोर्ट ने खारिज की हैबियस कॉर्पस याचिका