रतलाम: पटवारी मौत प्रकरण में नायब तहसीलदार निलंबित, एफआईआर की मांग 

पोस्टमार्टम से इनकार कर धरने पर बैठे परिजन, विधायक भी समर्थन में, प्रशासन समझाइश में जुटा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के आलोट में पदस्थ पटवारी रविशंकर खराड़ी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है।

बढ़ते विरोध के बीच कलेक्टर मिशा सिंह ने नायब तहसीलदार सविता राठौर को निलंबित कर दिया है। इसके बावजूद परिजन और पटवारी संघ संबंधित अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड़े हुए हैं।

बुधवार सुबह परिजनों ने स्पष्ट कर दिया कि जब तक प्रकरण में एफआईआर दर्ज नहीं होती, वे पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे। इसी मांग को लेकर परिजन मेडिकल कॉलेज परिसर में धरने पर बैठ गए।

 मप्र विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक पेश, मंगलवार को होगी चर्चा ये खबर भी पढ़े :  मप्र विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक पेश, मंगलवार को होगी चर्चा

उनके समर्थन में सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार सहित विभिन्न संगठन और जनप्रतिनिधि भी मौके पर मौजूद रहे। स्थिति को संभालने के लिए अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव और एसडीएम आर्ची हरित मौके पर पहुंचे और परिजनों से संवाद किया। अधिकारियों ने जमीन पर बैठकर समझाइश दी, लेकिन परिजन अपनी मांग पर कायम रहे।

पटवारी संघ के पदाधिकारियों का आरोप है कि मृतक पर लगातार कार्य का दबाव बनाया जा रहा था और अवकाश तक नहीं दिया गया। परिजनों ने भी इसी प्रकार के आरोप लगाए हैं।

संघ ने मामले में गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, जांच के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले परिजन और पटवारी मंगलवार देर रात तक थाने में भी डटे रहे और मृतक द्वारा लिखे गए कथित पत्र को महत्वपूर्ण साक्ष्य मानते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग करते रहे। रविशंकर खराड़ी के परिवार में पत्नी, एक छोटी बेटी और अन्य सदस्य हैं। घटना के बाद परिवार शोक में है और पूरे क्षेत्र में संवेदनशील माहौल बना हुआ है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

तामेश्वरनाथ शिव मन्दिर का किया गया निरीक्षण, संबंधित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

संत कबीर नगर, आगामी सावन मास दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र बस्ती  संजीव त्यागी* द्वारा आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित...
उत्तर प्रदेश 
तामेश्वरनाथ शिव मन्दिर का किया गया निरीक्षण, संबंधित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

प्रौद्योगिकी, अवसंरचना उन्नयन और बेहतर रखरखाव के माध्यम से रेल सुरक्षा को मजबूती; 2026-27 में अब तक केवल 2 बड़ी ट्रेन दुर्घटनाएं

दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-हावड़ा के घनी आबादी वाले मार्गों को कवर करते हुए 2,569 किलोमीटर के मार्ग पर कवच 4.0 का...
प्रौद्योगिकी, अवसंरचना उन्नयन और बेहतर रखरखाव के माध्यम से रेल सुरक्षा को मजबूती; 2026-27 में अब तक केवल 2 बड़ी ट्रेन दुर्घटनाएं

डीएम द्वारा विभिन्न तालाबों का किया गया स्थलीय निरीक्षण

संत कबीर नगर, 29 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा आज जनपद के नाथनगर विकासखंड के विभिन्न ग्राम...
उत्तर प्रदेश 
डीएम द्वारा विभिन्न तालाबों का किया गया स्थलीय निरीक्षण

भारतीय रेलवे ने मिशन-मोड भर्ती के माध्यम से अपने कार्यबल को मजबूत किया

अश्विनी वैष्णव के अनुसार भारतीय रेलवे ने 2014 से जून 2026 तक 5.56 लाख भर्तियां की गई हैं, जिनमें दक्षिण...
भारतीय रेलवे ने मिशन-मोड भर्ती के माध्यम से अपने कार्यबल को मजबूत किया

सूदखोरों का आतंक, सीएम से गुहार

लखनऊ। सरकार हर जरूरतमंद को बैंक से कर्ज दिलाने का दावा करती है। इसके बावजूद कुछ लोगों को सिस्टम से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सूदखोरों का आतंक, सीएम से गुहार

उत्तर प्रदेश

तामेश्वरनाथ शिव मन्दिर का किया गया निरीक्षण, संबंधित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

संत कबीर नगर, आगामी सावन मास दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र बस्ती  संजीव त्यागी* द्वारा आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित...
उत्तर प्रदेश 
तामेश्वरनाथ शिव मन्दिर का किया गया निरीक्षण, संबंधित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

डीएम द्वारा विभिन्न तालाबों का किया गया स्थलीय निरीक्षण

संत कबीर नगर, 29 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा आज जनपद के नाथनगर विकासखंड के विभिन्न ग्राम...
उत्तर प्रदेश 
डीएम द्वारा विभिन्न तालाबों का किया गया स्थलीय निरीक्षण

सूदखोरों का आतंक, सीएम से गुहार

लखनऊ। सरकार हर जरूरतमंद को बैंक से कर्ज दिलाने का दावा करती है। इसके बावजूद कुछ लोगों को सिस्टम से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सूदखोरों का आतंक, सीएम से गुहार

महिला कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

लखनऊ । महिला कांग्रेस ने बुधवार को केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी एवं भाजपा सांसद कंगना रनौत का यहा हैदरगंज...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
महिला कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला