मध्य प्रदेश: बरगी क्रूज हादसे में दो और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हुई

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जबलपुर। मध्य प्रदेश के बरगी बांध में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे को लेकर राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। इसी बीच रेस्क्यू टीम को शनिवार को दिनभर चले सघन सर्च ऑपरेशन के बाद दो बच्चों के और शव मिले हैं। हालांकि अभी भी दो लोग लापता है।

दरअसल, जबलपुर स्थित बरगी डैम में क्रूज हादसे के बाद लापता चार लोगों की तलाश की जा रही है। एनडीआरएफ-एसडीआरएफ के साथ सेना जवान भी सर्चिंग में जुटे हैं। शनिवार शाम तक सर्चिंग के दौरान एक सफलता हाथ लगी, जिसमें दो बच्चों के शव मिले हैं।

मृतक की पहचान 5 वर्षीय विराज सोनी के रूप में हुई है, जो श्री कृष्ण सोनी का पुत्र और कोतवाली क्षेत्र का निवासी था। वहीं, दूसरे शव की पहचान श्रीतमिल (5) पुत्र कामराज निवासी वेस्टलैंड खमरिया के रूप में हुई है।

मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय, आज 23 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय, आज 23 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी

इस दुखद बरामदगी के बाद हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। हादसे के बाद से अब भी दो लोग लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। गोताखोरों और बचाव दल की टीमें मौके पर मुस्तैदी से तैनात हैं और हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे घटनास्थल के आसपास भीड़ न लगाएं, ताकि बचाव कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। लापता लोगों की खोज के लिए रात में भी सर्चलाइट की मदद से अभियान चलाया जा रहा है, जिससे जल्द से जल्द सभी का पता लगाया जा सके।

गौरतलब है कि जबलपुर में नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में गुरुवार शाम करीब 5 बजे पर्यटन विभाग का एक क्रूज अचानक आई तेज आंधी के चलते डूब गया था। हादसे के वक्त क्रूज में 45 से अधिक पर्यटक मौजूद थे।

शुक्रवार शाम तक चले राहत एवं बचाव अभियान के दौरान नौ लोगों के शव बरामद कर लिये थे, जबकि 29 लोगों को बचा लिया गया था।

शुक्रवार शाम को रेस्क्यू के दौरान तेज बारिश भी होने लगी, जिसके चलते सर्चिंग रोक दी गई थी। शनिवार सुबह ही सर्चिंग शुरू कर दी गई थी। फिलहाल दो बच्चों के शव मिल गए हैं, बाकी की तलाश जारी है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

400 श्रद्धालुओं ने किया सामूहिक श्री श्याम अखण्ड ज्योत पाठ

लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में गुरुवार को वार्षिकोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया...
उत्तर प्रदेश 
400 श्रद्धालुओं ने किया सामूहिक श्री श्याम अखण्ड ज्योत पाठ

नगर आयुक्त ने मल्टीलेवल पार्किंग का कार्य 31 अगस्त तक पूरा करने के निर्देश

चकबस्त में प्रस्तावित जोनल कार्यालय का निरीक्षण किया लखनऊ। गुरुवार नगर आयुक्त ने कैसरबाग स्थित चकबस्त परिसर, विभिन्न पंपिंग स्टेशनों...
उत्तर प्रदेश 
नगर आयुक्त ने मल्टीलेवल पार्किंग का कार्य 31 अगस्त तक पूरा करने के निर्देश

क्रोनिक पेन के रोगियों के लिए 'पेन मेडिसिन विद्या' वरदान :प्रो डॉ अनुराग

लखनऊ। इंडियन सोसाइटी फॉर स्टडी ऑफ पेन,जोकि क्रोनिक पेन रोगियों के कल्याण के लिए व पेन फिजिशियन चिकित्सकों की,पूरे विश्व...
उत्तर प्रदेश 
क्रोनिक पेन के रोगियों के लिए 'पेन मेडिसिन विद्या' वरदान :प्रो डॉ अनुराग

लखनऊ में बारिश का कहर, नगर आयुक्त करते रहे निरीक्षण, घंटाघर के पास भर गया पानी

नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश लखनऊ। गुरुवार बारिश को देखते हुए जलभराव से निपटने की व्यवस्थाओं का...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में बारिश का कहर, नगर आयुक्त करते रहे निरीक्षण, घंटाघर के पास भर गया पानी

भातखंडे विवि का 16वां दीक्षांत समारोह 15 जुलाई को

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित 16वां दीक्षांत समारोह बुधवार को विश्वविद्यालय के कला मंडल प्रेक्षागृह में भव्य रूप से...