बोलासा घाट पर सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

बोलासा घाट पर सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

झाबुआ। जिले के रायपुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बोलासा घाट पर शुक्रवार देर रात एक चार पहिया वाहन पलटने से चार लोगों की मौत हो गई, दुर्घटना में पांच लोग घायल हुए हैं। देर रात में हुई दुर्घटना के बावजूद आसपास रहने वाले लोग दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और राहत उपाय शुरू किया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जानकारी अनुसार शुक्रवार एवं शनिवार की दरमियानी रात में एक चार पहिया तूफान वाहन जो कि तेज गति से रायपुरिया की तरफ जा रहा था, चालक के नियंत्रण खो जाने की वजह से बोलासा घाट पर पलट गया, परिणामस्वरूप उसमें बैठे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति की झाबुआ के सिविल अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हुई। थाना प्रभारी रायपुरिया, जे आर बर्डे ने के अनुसार दुर्घटना में पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी सरकारी अस्पताल सहित जिला अस्पताल ले जाया गया है। दुर्घटना में मृतक व्यक्तियों के नाम है, भुरु पुत्र थावरिया, दरु पुत्र थावरिया, नानसिंह पुत्र जालू एवं रेमाबाई, पति चैनू हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

 

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

ट्रक से पांच लाख की लकड़ी बरामद... ट्रक से पांच लाख की लकड़ी बरामद...
पश्चिम सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के पोड़ाहाट वन क्षेत्र में वन विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध साल...
मिलिट्री इंटेलिजेंस और एटीएस का छापा, सेना की नकली वर्दी बरामद
पम्प सेट निकालने कुएं में उतरे दो युवकों की जहरीली गैस से मौत
तीन दिवसीय जनजातीय शिल्प ग्राम महोत्सव का आज मुख्यमंत्री डॉ.यादव करेंगे शुभारंभ
आज सुबह श्रीनगर से मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हालात का जायजा लेने जम्मू पहुंचे
चिकित्सक से मोबाइल छीनने के मामले में युवक गिरफ्तार
साइबर ठगी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार...