मुख्यमंत्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज और गुरु गोलवलकर को जयंती पर किया नमन

   मुख्यमंत्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज और गुरु गोलवलकर को जयंती पर किया नमन

भाेपाल। राष्ट्रप्रेमी योद्धा शिवाजी महाराज और राष्ट्रवादी विचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर की आज (बुधवार को) जयंती है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस अवसर पर दोनों महान विभूतियों को स्मरण करते हुए विनम्र नमन किया है।

 

 

sewa

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने शिवाजी महाराज काे जयंती पर नमन करते हुए साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा हिन्दवी स्वराज्य के संस्थापाक, वीर शिरोमणि एवं राष्ट्रनायक छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती पर सादर नमन करता हूँ। मातृभूमि के सम्मान एवं स्वतंत्रता के लिए शिवाजी महाराज जी की निष्ठा, समर्पण और बलिदान हमें अनंत काल तक प्रेरित करती रहेगी।

एक अन्य संदेश के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ यादव ने गुरु गोलवलकर को जयंती पर नमन करते हुए लिखा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक, परम श्रद्धेय माधवराव सदाशिव गोलवलकर जी 'गुरुजी' की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूँ। गुरुजी ने अपना संपूर्ण जीवन एकता, अखंडता एवं जन-जन में राष्ट्रभक्ति के संचार हेतु समर्पित कर दिया। त्याग, तपस्या और अतुलनीय समर्पण के प्रतिबिंब के रूप में आपका व्यक्तित्व सदैव हमें मां भारती की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

 मौसम का कहर: तेज आंधी-बारिश ने मचाई तबाही  मौसम का कहर: तेज आंधी-बारिश ने मचाई तबाही
रांची। झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में रविवार को तड़के मौसम ने कहर बरपाया। भारी गर्जना के साथ...
शहीद सीआरपीएफ एसआई सुनील कुमार मंडल को राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
दिशा पटानी ने आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी में किया शानदार डांस
राजस्थान में एक अप्रैल से बदलेगा स्कूलों का समय
पूर्ववर्ती सरकारों के कारण नहीं बढ़ा सीमावर्ती क्षेत्र में पर्यटन : शेखावत
फिट उत्तराखंड से ही बनेगा समृद्ध उत्तराखंड...
मकान के विवाद को लेकर युवक ने भाई और भतीजे को चाकू मारकर घायल किया