मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय भाई-बहनों को गौरव दिवस की बधाई दी 

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय भाई-बहनों को गौरव दिवस की बधाई दी 

भाेपाल। भगवान की तरह पूजे जाने वाले धरती आबा बिरसा मुंडा की आज 150वीं जयंती है। देश उनकी जयंती पर जनजाति गौरव दिवस के रूप में मना रहा है। मध्य प्रदेश में भी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कई कार्यक्रम आयाेजित हाेने वाले है। मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय भाई बहनाें काे जनजातीय गाैरव दिवस की बधाई और शुभकामना दी है। मख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए अपने शुभकामना संदेश में कहा जनजातीय समुदाय को सशक्त बनाकर मातृभूमि की स्वतंत्रता में अहम् भूमिका निभाने वाले, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन एवं सभी जनजातीय भाई-बहनों को जनजातीय गौरव दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मनाया जा रहा गौरव दिवस जनजातीय समाज की परम्पराओं एवं विरासत का सम्मान करने के साथ देशवासियों को गौरवशाली इतिहास एवं शौर्य गाथाओं के साथ माँ भारती के प्रति उनके समर्पण की पहचान करा रहा है। जनजातीय आदर्शों एवं मूल्यों को संजोए रखने के लिए सदैव स्मरणीय जननायक बिरसा मुंडा जी के पथ पर चलकर हमारी मध्यप्रदेश सरकार निरंतर जनजातीय समाज के उत्थान एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

उन्नाव में अभ्युदय सेवा संस्थान द्वारा कवि सम्मेलन में उमड़ी भीड़, कवियों ने बिखेरा जादू ,लोग खूब हँसे उन्नाव में अभ्युदय सेवा संस्थान द्वारा कवि सम्मेलन में उमड़ी भीड़, कवियों ने बिखेरा जादू ,लोग खूब हँसे
        उन्नाव। साहित्य समाज को सदमार्ग दिखाने का उत्तम साधन है। साहित्य नगरी उन्नाव में साहित्य की मुरझाई बेलों को
एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए संगम किनारे किया योग
शहीद उद्यान में योग सप्ताह का हुआ शुभारंभ
महफिल ए मीलाद में नातख्वा ने पढ़े रूहानी कलाम 
कोटद्वार में जानलेवा करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार
"पेन क्लीनिक" में होगा असहनीय एवं असाध्य दर्द का इलाज - डॉ० डी० के० गुप्ता
कर्जा निपटाने के लिए मोबाइल बेचने की बात से खफा पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ