भोपाल: घटिया निर्माण पर बिफरे मंत्री विश्वास सारंग, इंजीनियर को लगाई फटकार

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-58 गौतम नगर में चल रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने कड़ी नाराजगी जताई। बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे क्षेत्र से गुजरते समय उन्होंने सड़क किनारे बन रही बाउंड्रीवॉल में गंभीर लापरवाही देखी और तत्काल अपना काफिला रुकवा लिया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री सारंग ने पाया कि बाउंड्रीवॉल का बेस कमजोर तरीके से तैयार किया जा रहा था, जो भविष्य में दुर्घटना का कारण बन सकता है। इस पर उन्होंने मौके पर मौजूद प्रभारी उप यंत्री नितिन खरे को कड़ी फटकार लगाई और स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि घटिया निर्माण कार्य पाए जाने पर संबंधित ठेकेदारों और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सारंग ने यह भी संकेत दिए कि नरेला विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का अब औचक निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि क्षेत्र में जारी सभी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच की जाएगी। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि वे अब खुद अचानक औचक निरीक्षण करेंगे। यदि कहीं भी मानकों के विपरीत काम पाया गया, तो संबंधित ठेकेदारों और अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मंत्री ने मीडिया से चर्चा में दोहराया कि जनता के पैसों से हो रहे निर्माण कार्य पूरी मजबूती और पारदर्शिता के साथ होने चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गुणवत्ता में तत्काल सुधार किया जाए।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

मप्रः मुख्यमंत्री आज पीथमपुर में लियूगोंग इंडिया की मेन्युफेक्चरिंग यूनिट का करेंगे भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे भूमि-पूजन। पीथमपुर में 20 एकड़ क्षेत्र में बनेगा नया संयंत्र। परियोजना में 272 करोड़ रुपये...
मध्य प्रदेश 
मप्रः मुख्यमंत्री आज पीथमपुर में लियूगोंग इंडिया की मेन्युफेक्चरिंग यूनिट का करेंगे भूमि-पूजन

23 साल बाद श्रीलंका पर वेस्टइंडीज का टेस्ट सीरीज कब्जा, दूसरा मैच ड्रॉ के साथ रचा इतिहास

एंटीगा। वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। एंटीगा में...
खेल 
23 साल बाद श्रीलंका पर वेस्टइंडीज का टेस्ट सीरीज कब्जा, दूसरा मैच ड्रॉ के साथ रचा इतिहास

मध्य प्रदेश में मानसून का कहर: कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, भारी बारिश का अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून पूरी रफ्तार से सक्रिय है। लगातार हो रही बारिश के कारण पन्ना, छतरपुर, खंडवा समेत...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में मानसून का कहर: कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, भारी बारिश का अलर्ट जारी

औरैया मंडी में दर्दनाक हादसा: कूलर में उतरे करंट से पल्लेदार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

औरैया की नवीन गल्ला मंडी में हुआ दर्दनाक हादसा। चाय की दुकान के बाहर रखे कूलर में उतरा था करंट।...
उत्तर प्रदेश 
औरैया मंडी में दर्दनाक हादसा: कूलर में उतरे करंट से पल्लेदार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बागपत पुलिस में बड़ा फेरबदल: कई थाना प्रभारियों के तबादले, एसपी ने बदली पूरी रणनीति

रमाला, सिंघावली अहीर, खेकड़ा और छपरौली में नए थाना प्रभारी तैनात। चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच लिया गया बड़ा...

ऑपरेशन के बाद महिला की मौत से बवाल, अस्पताल पर लापरवाही के गंभीर आरोप

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित मेडिकल कॉलेज के पास कमला अस्पताल में उपचार के दौरान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन के बाद महिला की मौत से बवाल, अस्पताल पर लापरवाही के गंभीर आरोप

सीएम योगी के बांदा दौरे से विकास को मिलेगी नई रफ्तार, कई अहम परियोजनाओं पर रहेगी नजर

बांदा। बुंदेलखंड का हृदय स्थल कहा जाने वाला ऋषि वामदेव की नगरी बांदा अब अपने पुराने पिछड़ेपन की पहचान को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी के बांदा दौरे से विकास को मिलेगी नई रफ्तार, कई अहम परियोजनाओं पर रहेगी नजर