थार और बलेनो की टक्कर में मां-बेटे की मौत, शादी से पहले छाया मातम

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के मूंदी थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। थार और बलेनो कार की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुल्हन बनने वाली बेटी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी अनुसार ग्राम जलवा निवासी सौरभ राठौर (28) अपनी मां सुमन बाई (58), बहन सारिका और अन्य रिश्तेदारों के साथ मूंदी में शादी की खरीदारी के लिए जा रहे थे। 21 अप्रैल को सारिका की शादी तय थी और घर में उत्सव का माहौल था।

लेकिन रास्ते में सामने से आ रही थार वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सौरभ और उनकी मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सारिका समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की हालत गंभीर
हादसे में सारिका राठौर, रविंद्र राठौर (निवासी जलवा) और रविंद्र (निवासी देशगांव) घायल हुए हैं। सभी को पहले मूंदी में प्राथमिक उपचार दिया गया, इसके बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल खंडवा रेफर किया गया।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही मूंदी थाना प्रभारी राजेंद्र नरवरिया और एएसआई के.एन. तिवारी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना।

रतलाम-इंदौर फोरलेन पर डिवाइडर से टकराई कार, बाल रोग विशेषज्ञ और उनके ससुर की मौत ये खबर भी पढ़े : रतलाम-इंदौर फोरलेन पर डिवाइडर से टकराई कार, बाल रोग विशेषज्ञ और उनके ससुर की मौत

पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि थार वाहन चालक सनावद क्षेत्र का निवासी है।

गांव में शोक की लहर
हादसे की खबर मिलते ही जिला अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिस घर में कुछ ही दिनों बाद शहनाई बजने वाली थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के शुभारंभ अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

लेक्सस ES 350h ने भारत में रखा कदम, इसके स्मार्ट टेक्नोलॉजी और फीचर्स के लोग है दीवाने

कीमत 66.10 लाख रुपये से शुरू लग्जरी कार खरीदने वालों के लिए जापानी ऑटो कंपनी लेक्सस ने भारत में अपनी...
टेक-मित्र 
लेक्सस ES 350h ने भारत में रखा कदम, इसके स्मार्ट टेक्नोलॉजी और फीचर्स के लोग है दीवाने

गाजियाबाद में झगड़े के बाद पति-पत्नी ने खाया जहर, अस्पताल में मौत

नोएडा। गाजियाबाद के रिपब्लिक क्रॉसिंग सोसाइटी में रहने वाले पति-पत्नी ने आपस में हुए झगड़े के बाद बीती रात को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद में झगड़े के बाद पति-पत्नी ने खाया जहर, अस्पताल में मौत

नोएडा PG अग्निकांड: दो मौतों के बाद संचालक गिरफ्तार, फरार केयरटेकर की तलाश तेज

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जनपद में नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र के मामूरा गांव के गली नंबर -2 में...

कासगंज डबल मर्डर पर बवाल: परिजनों ने अंतिम संस्कार रोका, हत्यारों के एनकाउंटर की मांग

कासगंज। थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव कादरगंज पुख्ता में महिला और साधु की हुई हत्या के बाद दोनों के...

उत्तर प्रदेश