एमजीएम मेडिकल कॉलेज:  हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से गिरकर जूनियर डॉक्टर की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में रविवार देर रात एक जूनियर डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

डॉक्टर का शव हॉस्टल परिसर में मिलने से मेडिकल कॉलेज और छात्रावास में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच आत्महत्या और हादसे दोनों पहलुओं से कर रही है।

जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात करीब 2 बजे एमजीएम बॉयज हॉस्टल के ब्लॉक नंबर- 5 के पास एक युवक का शव पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से नीचे गिरा था।

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री 10.54 लाख किसानों को देंगे 1460 करोड़ रुपये की फसल बीमा राशि ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री 10.54 लाख किसानों को देंगे 1460 करोड़ रुपये की फसल बीमा राशि

घटना की सूचना मिलते ही संयोगितागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान 30 वर्षीय डॉ. अमन पटेल के रूप में हुई है। वे एमजीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में फाइनल ईयर के पीजी छात्र थे।

मूल रूप से जबलपुर निवासी डॉ. पटेल ने एमबीबीएस की पढ़ाई भी जबलपुर से की थी और कुछ ही महीनों में उनका पीजी कोर्स पूरा होने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एमजीएम मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने डॉ. अमन पटेल को शांत, होनहार और समर्पित छात्र बताते हुए उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। घटना के बाद कॉलेज और चिकित्सा जगत में शोक का माहौल है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

संविदा कर्मियों को भी नियमित किया जाए : संघर्ष समिति

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ऊर्जा निगमों में वर्षों से कार्यरत संविदा कर्मियों को...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मियों को भी नियमित किया जाए : संघर्ष समिति

अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत कैसरबाग से बर्लिंगटन तक हटाया अवैध कब्जा

लखनऊ। सोमवार नगर निगम के जोन-1 क्षेत्र में कैसरबाग कैंट रोड से बार्लिटन चौराहा, रतन स्क्वायर होते हुए बापू...
उत्तर प्रदेश 
अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत कैसरबाग से बर्लिंगटन तक हटाया अवैध कब्जा

विपक्षी नेताओं के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन 

   लखनऊ। महज चंद घंटो में छात्रों ने प्रदर्शन केन्द्र सरकार को सकते में डाल दिया। इसका श्रेय लेने की विपक्षी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
विपक्षी नेताओं के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन 

गोआश्रय स्थल पर जलभराव न हो, दुग्ध मूल्य का भुगतान बराबर हो: धर्मपाल सिंह

राज्य मंत्री कृष्णा पासवान व अपर मुख्य सचिव मुकेश कुमार मेश्राम ने बतायी योजनायें लखनऊ। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री...