लद्दाख में अब दो की जगह होंगे सात जिले

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

लद्दाख : इस वक्त की बड़ी खबर लद्दाख से सामने आ रही है। यहां लद्दाख के उपराज्यपाल ने पांच नए जिलों के गठन की अधिसूचना को मंजूरी दे दी है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पांच नए जिलों के गठन के साथ ही अब लद्दाख में कुल जिलों की संख्या सात हो जाएगी। इसके अलावा उन्होंने इस फैसले को शासन को नागरिकों के करीब लाने के अलावा, विकास, रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर भी पैदा करने वाला बताया।

लद्दाख में बनेंगे ये पांच नए जिले-
नुब्रा
शाम
चांगथांग
जांस्कर
द्रास
उपराज्यपाल ने अधिसूचना को दी मंजूरी
उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "लद्दाख के लिए एक ऐतिहासिक दिन। मैंने लद्दाख में पांच नए जिलों के गठन की अधिसूचना को मंजूरी दे दी है, जिससे लद्दाख के लोगों की आकांक्षाओं और लंबे समय से लंबित मांग को पूरा किया जा रहा है। नुब्रा, शाम, चांगथांग, जांस्कर और द्रास - इन पांच नए जिलों के गठन के साथ, लद्दाख में अब दो के बजाय सात जिले हो जाएंगे। यह विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित और समृद्ध लद्दाख के विजन के अनुरूप है।"

फुरसतगंज में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस ये खबर भी पढ़े : फुरसतगंज में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस

जमीनी स्तर पर मजबूत होगा शासन
उपराज्यपाल ने आगे लिखा, "गृह मंत्रालय द्वारा अगस्त 2024 में गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में पहले ही अनुमोदित यह परिवर्तनकारी निर्णय जमीनी स्तर पर शासन को मजबूत करेगा, प्रशासन का विकेंद्रीकरण करेगा और लद्दाख के लोगों, विशेष रूप से दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वालों को सार्वजनिक सेवाओं की त्वरित डिलीवरी सुनिश्चित करेगा।" 

एलजी ने बताया ऐतिहासिक निर्णय
अपनी पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा, "नए जिलों का गठन, शासन को नागरिकों के करीब लाने के अलावा, विकास, रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर भी पैदा करेगा। मैं इस ऐतिहासिक निर्णय से लद्दाख के प्रत्येक नागरिक को लाभान्वित करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता हूं, क्योंकि हम सब मिलकर एक उज्जवल, मजबूत और अधिक समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं।"

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

नेपाल की आरएसपी ने कसा सांसदों पर शिकंजा: संसद में भाषण से पहले देना होगा ‘स्पीच नोट’

आरएसपी ने सांसदों के भाषण की पूर्व समीक्षा का फैसला लिया। सांसदों को एक दिन पहले स्पीच नोट जमा करना...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल की आरएसपी ने कसा सांसदों पर शिकंजा: संसद में भाषण से पहले देना होगा ‘स्पीच नोट’

सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में भी मामूली गिरावट

घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज। ज्यादातर शहरों में सोना 1,250-1,360 रुपये तक सस्ता हुआ। चेन्नई में...
कारोबार 
 सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में भी मामूली गिरावट

ग्लोबल मार्केट पर पश्चिम एशिया तनाव का असर , एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख

पश्चिम एशिया तनाव के चलते अमेरिकी बाजार दबाव में रहे। डाउ जॉन्स 0.25% गिरावट के साथ बंद हुआ। S&P 500...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट पर पश्चिम एशिया तनाव का असर , एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख

पश्चिम एशिया तनाव का असर, शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी भी दबाव में

पश्चिम एशिया तनाव के कारण बाजार में कमजोरी। सेंसेक्स 364 अंक की गिरावट के साथ खुला। निफ्टी भी 150 अंक...
कारोबार 
पश्चिम एशिया तनाव का असर, शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी भी दबाव में

महोबा में सनसनीखेज मामला: हत्या केस वापस लेने का दबाव, अधिवक्ता ने मांगी परिवार की सुरक्षा

महोबा में पिता की हत्या के मामले की अदालत में सुनवाई जारी। अधिवक्ता ने आरोपी पक्ष पर धमकी देने का...
उत्तर प्रदेश 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को डीबीटी से भेजेंगे 1200 रूपये

लखनऊ /वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिक्षकों व उनके...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को डीबीटी से भेजेंगे 1200 रूपये

वाराणसी: प्राकृतिक खेती को मिलेगा नया बल: शुरू होगा गो-आधारित कृषि का पायलट प्रोजेक्ट

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के जनपद वाराणसी में प्राकृतिक, टिकाऊ एवं गो-आधारित कृषि प्रणाली को वैज्ञानिक आधार पर बढ़ावा देने की...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी: प्राकृतिक खेती को मिलेगा नया बल: शुरू होगा गो-आधारित कृषि का पायलट प्रोजेक्ट

औरैया मंडी में दर्दनाक हादसा: कूलर में उतरे करंट से पल्लेदार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

औरैया की नवीन गल्ला मंडी में हुआ दर्दनाक हादसा। चाय की दुकान के बाहर रखे कूलर में उतरा था करंट।...
उत्तर प्रदेश 
औरैया मंडी में दर्दनाक हादसा: कूलर में उतरे करंट से पल्लेदार की मौत, परिवार में मचा कोहराम