ससुराल गए दामाद का फंदे पर लटका मिला शव,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पलामू। पलामू जिले के मेदिनीनगर के सुदना निवासी शंभू नाथ मेहता उर्फ रूपेश कुशवाहा, पिता शिवानंद महतो का शव उसके ससुराल लेस्लीगंज के दारुडीह में फंदे पर लटका मिला।

रूपेश साले की शादी में शामिल होने के लिए ससुराल गए थे। उसका शव का पोस्टमार्टम मेदिनी रॉय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार काे किया गया। पोस्टमार्टम कराने आए परिजनों ने ससुराल पक्ष पर मारपीट कर हत्या करने और खुदकुशी का रूप देने के लिए शव को फंदे से टांग देने का आरोप लगाया है।

पीएम आवास में 6.32 लाख पात्र परिवार वंचित, जल जीवन मिशन की 72 प्रतिशत योजनाएं अधूरी : कैग ये खबर भी पढ़े : पीएम आवास में 6.32 लाख पात्र परिवार वंचित, जल जीवन मिशन की 72 प्रतिशत योजनाएं अधूरी : कैग

मामले में पत्नी अंजली देवी के अलावा साला विकास, सास ललिता देवी, ससुर विनोद महतो सहित अन्य पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। इस सिलसिले में पिता ने एसपी को आवेदन दिया है।

जानकारी के अनुसार रूपेश मेहता करीब आठ दिन पहले अपने ससुराल दारूडीह गांव में साले शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर में शादी की तैयारियां और खुशियों का माहौल था। इसी बीच रविवार की रात अचानक रूपेश ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली।

घटना की जानकारी सोमवार सुबह तब हुई, जब परिजनों ने उसका शव कमरे में फंदे से लटकता देखा। यह दृश्य देखते ही परिवार में कोहराम मच गया।

घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर लेस्लीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग अक्सर रूपेश की हत्या करने की बात कहते थे। खासकर पत्नी उसके साथ रहना नहीं चाहते थे। वर्ष 2019 में शादी हुई थी।

वहीं, ससुर ने बताया कि रविवार को रूपेश कुमार डालटनगंज आये हुए थे और दिन भर डालटनगंज रहे। शाम को वह ससुराल आये हुए थे। नशे के हालात में थे। आते ही रूम में चले गए।

जब खाने के लिए उठाने गये तो दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद छोड़ दिया। कुछ देर बाद सास ने वेंटिलेटर से देखा की दमाद फंदे से लटका हुए है। मुहल्ले वासियों को जानकारी दी गई और थाने को भी बताया गया। पुलिस की निगरानी में शव को उतारा गया। मारपीट कर हत्या का आरोप निराधार है। पुलिस निष्पक्ष जांच कर स्थिति स्पष्ट करे।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गुरु तेग बहादुर एजुकेशनल एकेडमी के छात्र का वायुसेना में चयन, विद्यालय का बढ़ा गौरव

सूरज शर्मा की सफलता पर विद्यालय में खुशी का माहौल, ट्रॉफी देकर किया सम्मानित
गुरु तेग बहादुर एजुकेशनल एकेडमी के छात्र का वायुसेना में चयन, विद्यालय का बढ़ा गौरव

तिरंगे के सम्मान का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, सिराथू महाविद्यालय में निकली जागरूकता रैली

कौशाम्बी। जिले के राजकीय महाविद्यालय सिराथू, कौशाम्बी में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम और नागरिक जागरूकता की...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगे के सम्मान का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, सिराथू महाविद्यालय में निकली जागरूकता रैली

अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

झांसी। माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने...
उत्तर प्रदेश 
अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का ईडी दफ्तर घेराव

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विराेध में प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को प्रदर्शन करते हुए...
छत्तीसगढ़ 
रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का ईडी दफ्तर घेराव

औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

बरेली। ऑनलाइन दवा बिक्री को लेकर औषधि विभाग की टीम ने बुधवार को सुभाषनगर क्षेत्र स्थित बिलनकिट से जुड़े मेडिकल...
उत्तर प्रदेश 
औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

उत्तर प्रदेश

तिरंगे के सम्मान का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, सिराथू महाविद्यालय में निकली जागरूकता रैली

कौशाम्बी। जिले के राजकीय महाविद्यालय सिराथू, कौशाम्बी में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम और नागरिक जागरूकता की...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगे के सम्मान का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, सिराथू महाविद्यालय में निकली जागरूकता रैली

अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

झांसी। माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने...
उत्तर प्रदेश 
अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

बरेली। ऑनलाइन दवा बिक्री को लेकर औषधि विभाग की टीम ने बुधवार को सुभाषनगर क्षेत्र स्थित बिलनकिट से जुड़े मेडिकल...
उत्तर प्रदेश 
औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

मोहसिन रजा ने सीएम योगी से वक्फ घोटालों की मांगी जांच

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुख्यमंत्री आवास पर बुधवार को पूर्व मंत्री मोहसिन रज़ा ने भेंट कर वक्फ बोर्डों में...
उत्तर प्रदेश 
मोहसिन रजा ने सीएम योगी से वक्फ घोटालों की मांगी जांच