कंटेनर-हाइवा के बीच टक्कर में लगी भीषण आग, खलासी जिंदा जला

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

दुमका। रिंग रोड स्थित मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में एएन कॉलेज के समीप लाइटर लोड कंटेनर और गिट्टी लोड हाइवा के बीच टक्कर के बाद आग लग गई। घटना में हाइवा के खलासी की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से झुलस गया।

घटना बुधवार रात की है। घायल हाइवा चालक की पहचान बिहार के बांका जिला अंतर्गत बेलहर थाना क्षेत्र के कैलास पहाड़ी निवासी 30 वर्षीय संतोष कुमार यादव (पिता आनन्दी यादव) के रूप में हुई है। उसे गंभीर अवस्था में फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की देखरेख में इलाज जारी है।

मृतक उमेश कुमार बांका जिले के सुईया थाना क्षेत्र के दोना पाथर का निवासी था। जानकारी के अनुसार पाकुड़ के अमड़ापाड़ा स्थित कोल माइंस से गिट्टी लोड हाइवा दुमका रेलवे स्टेशन परिसर स्थित कोल डंपिंग यार्ड की ओर जा रहा था।

चेन स्नैचिंग गिरोह पर पुलिस की कार्रवाई, मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : चेन स्नैचिंग गिरोह पर पुलिस की कार्रवाई, मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे लाइटर लोड कंटेनर से एएन कॉलेज के समीप मुख्य पथ पर आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर के तुरंत बाद दोनों वाहनों में आग लग गई और लपटें तेजी से फैल गईं। आग इतनी भीषण थी कि पास में खड़े कोयला लदे दो अन्य हाइवा भी उसकी चपेट में आकर जलकर खाक हो गए।

जमशेदपुर में राष्ट्रीय छात्र संगोष्ठी बीटीटीडी-2026 का शुभारंभ, देशभर के युवा शोधार्थी शामिल ये खबर भी पढ़े : जमशेदपुर में राष्ट्रीय छात्र संगोष्ठी बीटीटीडी-2026 का शुभारंभ, देशभर के युवा शोधार्थी शामिल

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

मोकहर कला की करोड़ों की शत्रु संपत्ति होगी नीलाम, ०3 जुलाई को ई-ऑक्शन ये खबर भी पढ़े : मोकहर कला की करोड़ों की शत्रु संपत्ति होगी नीलाम, ०3 जुलाई को ई-ऑक्शन

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मौसम 27 जून 2026: क्या यूपी-बिहार में होगी बारिश? दिल्ली IMD का तूफानी अलर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर से यूपी-बिहार तक गर्मी से तापमान काफी बढ़ गया है। सभी राज्यों को सिर्फ बारिश का इंतजार...
राष्ट्रीय 
मौसम 27 जून 2026: क्या यूपी-बिहार में होगी बारिश? दिल्ली IMD का तूफानी अलर्ट

भारत ने पाकिस्तान को FIH प्रो हॉकी लीग लगातार दूसरी बार चटाई धूल

लंदन :भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने पिछले एक दशक के शानदार रिकॉर्ड को कायम रखा हुआ है...
खेल 
भारत ने पाकिस्तान को FIH प्रो हॉकी लीग लगातार दूसरी बार चटाई धूल

आज का राशिफल 27 जून 2026 : नई शुरुआत, नए अवसर और महत्वपूर्ण निर्णयों का संकेत 

मेष दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। कार्यस्थल पर  मेहनत वरिष्ठ अधिकारियों की नजर में आएगी।  कुछ दिनों से किसी प्रोजेक्ट...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 27 जून 2026 : नई शुरुआत, नए अवसर और महत्वपूर्ण निर्णयों का संकेत 

जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची 16वें शिखर सम्मेलन के लिए आएंगी भारत

नई दिल्ली । जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची 1-3 जुलाई को 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली...
दिल्ली 
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची 16वें शिखर सम्मेलन के लिए आएंगी भारत

डायल-112 के जवानों ने सड़क दुर्घटना में घायल 3 लोगों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल । मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के थाना करेली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई से...
मध्य प्रदेश 
डायल-112 के जवानों ने सड़क दुर्घटना में घायल 3 लोगों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

उत्तर प्रदेश

बिजली की बढ़ती मांग पर कर्मचारियों की भारी कमी, बिजली संकट पर प्रभाव: समिति

हटाए गए संविदा कर्मियों को तत्काल बहाल किया जाए, उत्पीड़न की कार्यवाहियां समाप्त हों तथा रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती...
उत्तर प्रदेश 
बिजली की बढ़ती मांग पर कर्मचारियों की भारी कमी, बिजली संकट पर प्रभाव: समिति

सड़क सुरक्षा में लगा इंटरसेप्टर, बीच रास्ते ढो रहा सवारियां!

योगी सरकार सड़क सुरक्षा के बाबत कई करोड़ के फंड इस बाबत कर चुकी जारी
उत्तर प्रदेश 
सड़क सुरक्षा में लगा इंटरसेप्टर, बीच रास्ते ढो रहा सवारियां!

जुलूस के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद, मड़ियांव में निकला मोहर्रम का जुलूस

लखनऊ। मोहर्रम के 10वें दिन हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की कर्बला में शहादत की याद में जुलूस निकाला...
उत्तर प्रदेश 
जुलूस के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद, मड़ियांव में निकला मोहर्रम का जुलूस

ज्ञानेंद्र वर्मा के तबादले को अलीगंज अग्निकांड से जोड़ने पर एलडीए ने दी सफाई

लखनऊ। गुरुवार एलडीए में तैनात रहे अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा का स्थानांतरण शासन के बाद इसे अलीगंज काण्ड से...
उत्तर प्रदेश 
ज्ञानेंद्र वर्मा के तबादले को अलीगंज अग्निकांड से जोड़ने पर एलडीए ने दी सफाई