36 आईएएस अधिकारियों का तबादला, पशुपति नाथ मिश्रा बने गढ़वा के उपायुक्त

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रांची। राज्य सरकार ने 36 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने शनिवार को अधिसूचना जारी की है।

जारी अधिसूचना के अनुसार छवि रंजन को खेलकूद का निदेशक बनाया गया है। साथ ही रंजन झारखंड खेल प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक का अतिरिक्त प्रभारी सौंपा गया है।

इसी प्रकार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा को मेडिकल एंड हेल्थ इंफास्ट्रक्चर डेवलमेंट एंड प्रोक्योरमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड का प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

 झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा पांच जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला ये खबर भी पढ़े :  झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा पांच जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला

वहीं पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत जिशान कमर को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का विशेष सचिव, पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन को सुवर्णरेखा परियोजना का प्रशासक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वहीं सुनील कुमार सिंह को सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग का विशेष सचिव, वित्त विभाग के विशेष सचिव विजय कुमार गुप्ता को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग का प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया है।

फैज अक अहमद को राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग का अपर सचिव, भोर सिंह यादव को वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का अपर सचिव , झारखंड औद्योगिक अधारभूत संरचना विकास निगम रांची के प्रबंध निदेशक वरुण रंजन को अन्वेषण एवं खनन निगम लिमिटेड (जेईएमसीएल) का एमडी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इसी प्रकार सत्येन्द्र कुमार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का अपर सचिव, पशुपति नाथ मिश्रा गढ़वा उपायुक्त , उद्यान निदेशक माधवी मिश्रा को सूचना प्रौद्योगिकी का निदेशक और अटल बिहारी वाजपेयी इनोवशन लैब मुख्य कार्यपालक एवं झारखंड स्पेश एप्लीकेशन का डायरेक्टर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अनन्य मित्तल को झारखंड राज्य आजीविका संवर्घन सोसायटी का मुख्य कार्यपालक बनाया गया है।

वहीं, जाधव विजया नारायण राव को महिला बाल विकास एवं समाजिक सुरक्षा विभाग का अपर सचिव, आर रॉनिटा को जल संसधान विभाग का अपर सचिव, नमन प्रियेश लकड़ा को पर्यटन निदेशक, अजली यादव को झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पार्षद का परीक्षा नियंत्रक और उच्च तकनीकी शिक्षा विभाग के अपर सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वहीं, जावेद हुसैन को खूंटी का उपायुक्त, सौरभ कुमार भुवानिया को देवघर का उपायुक्त बनाया गया है। इसके अलावा अन्य अधिकारियों का तबादला किया गया है।

वहीं राज्य सरकार ने शनिवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के 66 अधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने शनिवार को अधिसूचना जारी की है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सर्वोदय इंटर कॉलेज किशनपुर फतेहपुर के छात्रों ने किया धरना प्रदर्शन ,

   फतेहपुर ।सर्वोदय इंटर कॉलेज, किशनपुर, में छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए धरना-प्रदर्शन के संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक, द्वारा विद्यालय प्रबंधन...
सर्वोदय इंटर कॉलेज किशनपुर फतेहपुर के छात्रों ने किया धरना प्रदर्शन ,

टीबी से बचाव में बड़ी उपलब्धि : डॉ.एनबी.सिंह

लखनऊ। पल्मोनरी टीबी मरीजों के निकट संपर्क में आए 15,423 लोगों की पहचान की गई, जिनमें से 15,367 पात्र लोगों...
उत्तर प्रदेश 
टीबी से बचाव में बड़ी उपलब्धि : डॉ.एनबी.सिंह

बदायूं: सपा की जिला कार्यकारिणी का ऐलान, सांसद ने दी बधाई 

   बदायूं। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा जनपद बदायूं की जिला कार्यकारिणी एवं नगर पालिका, नगर पंचायत...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं: सपा की जिला कार्यकारिणी का ऐलान, सांसद ने दी बधाई 

बिजली कर्मियों में बढ़ रहा है आक्रोश : संघर्ष समिति

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के केंद्रीय पदाधिकारियों ने कहा है कि ऊर्जा मंत्री के साथ हुए लिखित समझौते...
उत्तर प्रदेश 
बिजली कर्मियों में बढ़ रहा है आक्रोश : संघर्ष समिति

केजीएमयू : ट्रामा सर्जनों ने जटिल सर्जरी कर बचाई जान

— विपरीत परिस्थितियों पर विजय केजीएमयू एक नई मिसाल