पेपर लीक मामले में 28 आरोपितों की जमानत पर सुनवाई, कोर्ट ने मांगी केस डायरी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रांची। उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए 28 आरोपितों की जमानत याचिका पर अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत में शुक्रवार को सुनवाई हुई।

सुनवाई के दौरान अदालत ने केस डायरी मांगी है। अब अगली सुनवाई 20 अप्रैल को होगी।जिन 28 आरोपितों ने जमानत याचिका दाखिल की है, उनमें अनिल कुमार यादव, विवेक कुमार सिंह, आकाश कुमार, शिवम सिंह, ममता कुमारी, मणिशंकर भगत, संजीत कुमार, संदीप कुमार, श्रीमती कुमारी, मोहम्मद मुख्तार अंसारी सहित अन्य शामिल हैं।

इससे पहले बुधवार को भी 20 आरोपितों ने जमानत याचिका दाखिल की थी। सभी ने अदालत में दलील दी थी कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है। उन पर आपराधिक मुकदमा न चलाया जाए, नहीं तो उनका शैक्षणिक करियर समाप्त हो जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रड़गांव में एक अर्धनिर्मित स्थान पर 159 अभ्यर्थियों का जमावड़ा लगा है। सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी दल ने 11 अप्रैल की देर रात छापा मारा था। जिसमें 164 को गिरफ्तार किया गया था।इनमें 152 पुरुष अभ्यर्थी, 7 महिला अभ्यर्थी, 5 गैंग सरगना एवं अन्य शामिल थे।

पुलिस की टीम के पहुंचने पर लोग इधर-उधर भागने लगे। इनमें अंतराज्यीय पेपर लीक और पेपर सॉल्वर गिरोह सरगना के पांच आरोपित अतुल वत्स, विकास कुमार, शेर सिंह, आशीष कुमार और योगेश प्रसाद भी शामिल थे।

पुलिस के अनुसार गैंग के एजेंटों ने तमाड़ के रड़गांव में अभ्यर्थियों को रखा था और उन्हें प्रश्न का उत्तर (आसंर) रटाया जा रहा था। गैंग ने अभ्यर्थियों के मोबाइल और एडमिट कार्ड अपने पास रख लिए थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 को रेलवे के क्षेत्र में रांची को देंगे दो नई सौगात : संजय सेठ ये खबर भी पढ़े : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 को रेलवे के क्षेत्र में रांची को देंगे दो नई सौगात : संजय सेठ

अभ्यर्थियों से 15-15 लाख में सौदा हुआ था। कुछ अभ्यर्थियों ने गैंग के सदस्यों के नाम पर बैंक चेक भी दिया था। मामले में तमाड़ थाना में प्राथमिकी कांड संख्या 21/2026 दर्ज की गई है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

एक वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर अभाविप का प्रदर्शन

नई दिल्ली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की दिल्ली इकाई ने दिल्ली विश्वविद्यालय में एक वर्षीय स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों की...
राज्य  दिल्ली 
एक वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर अभाविप का प्रदर्शन

राहुल गांधी का हिंदुत्व केवल चुनावी अवसरों तक सीमित : प्रकाश पाल

कानपुर। राहुल गांधी का हिंदुत्व केवल चुनावी अवसरों तक सीमित है, जबकि अखिलेश यादव पीडीए के नाम पर समाजवादी पार्टी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राहुल गांधी का हिंदुत्व केवल चुनावी अवसरों तक सीमित : प्रकाश पाल

मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में सुनवाई टली

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना की अदालत में मूल वाद संख्या 9/2023 भगवान श्री बाल कृष्ण केशव...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में सुनवाई टली

सीएसजेएमयू की अंतरराष्ट्रीय पुस्तक को मिली वैश्विक पहचान, वेब ऑफ साइंस में हुई अनुक्रमित : प्रो. विनय

कानपुर। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की शोध एवं नवाचार संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान प्रदान करेगी। साथ ही साथ...
उत्तर प्रदेश 
सीएसजेएमयू की अंतरराष्ट्रीय पुस्तक को मिली वैश्विक पहचान, वेब ऑफ साइंस में हुई अनुक्रमित : प्रो. विनय

राखी बाजार से महिला सशक्तिकरण को मिलेगी नई पहचान : जिलाधिकारी

कानपुर। महिलाओं के स्वावलंबन और सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने वाले आयोजनों से समाज को नई दिशा मिलती है। अर्पिता...