हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से बस की छत पर बैठे बाराती झुलसे

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पलामू। पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के गढ़गांव पुलिया के समीप शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। 11 हजार हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से बारात जा रहे चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रात 12.30 बजे एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार जिले के पाटन थाना क्षेत्र के मालगाड़ा गांव से एक बस में सवार होकर बाराती चतरा के रिमी रामपुर, लावालौंग जा रहे थे।

धनबाद नवोदय विद्यालय में छात्र से मारपीट पर बवाल, अभिभावकों ने किया धरना-प्रदर्शन ये खबर भी पढ़े : धनबाद नवोदय विद्यालय में छात्र से मारपीट पर बवाल, अभिभावकों ने किया धरना-प्रदर्शन

इसी दौरान पांकी थाना क्षेत्र के गढ़गांव पुलिया के पास सड़क पर झूल रहे 11 हजार वोल्ट बिजली तार से बस सट गई। हादसे के समय चारों युवक बस की छत पर बैठे हुए थे, जो करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।

घायलों की पहचान प्रमोद कुमार यादव, राजेश कुमार, रंजन कुमार यादव एवं बिनोद कुमार यादव के रूप में हुई है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पांकी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया।

स्थानीय लोगों ने घटना के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। लोगों का कहना है कि सड़क पर लंबे समय से बिजली तार झूल रहे हैं, लेकिन विभाग की ओर दे इसे दुरुस्त नहीं कराया गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। झूलते तार की मरम्मत करने का आग्रह किया गया है ताकि दोबारा से ऐसी घटना ना हो।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

औरैया हाईवे किनारे मिले युवक के शव की हुई शिनाख्त, एक माह से था लापता

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र की मुरादगंज चौकी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे मिले अज्ञात शव...
उत्तर प्रदेश 

गुरुग्राम: मेदांता में वांगचुक से मिलने पहुंचे 15 सांसदों को पुलिस ने गेट पर ही रोका तो धरने पर बैठे

गुरुग्राम। देश की राजधानी दिल्ली में छात्रों के समर्थन में पिछले 25 दिनों से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक से...
राष्ट्रीय  हरियाणा 
गुरुग्राम: मेदांता में वांगचुक से मिलने पहुंचे 15 सांसदों को पुलिस ने गेट पर ही रोका तो धरने पर बैठे

देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, कई नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं फर्जी दवाइयां

गाजियाबाद। नकली एवं अवैध औषधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार काे खाद्य सुरक्षा एवं औषधि...
उत्तर प्रदेश 
देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, कई नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं फर्जी दवाइयां

भू-जल संरक्षण हेतु वाटरशेड में किया गया कृषक गोष्ठी एवं जन जागरूकता बैठक

प्रतापगढ़। प्रतापगढ भू-जल सप्ताह के अन्तर्गत भूमि संरक्षण इकाई द्वितीय द्वारा ग्राम पंचायत नरहरपुर विकास खण्ड-मंगरौरा में कृषक गोष्ठी एवं...

कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने धर्मगुरुओं के साथ की पीस कमेटी की बैठक,

प्रतापगढ़। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस...