हत्या मामले में पांच गिरफ्तार, 40 हजार रुपये की सुपारी देकर करायी गयी थी हत्या

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बोकारो। चन्द्रपुरा थाना क्षेत्र के तरंगा पंचायत अंतर्गत चिरूबाद गांव के समीप जमुनिया नदी में बोरे में बंद मिले महिला के शव मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड को 40 हजार रुपये की सुपारी देकर अंजाम दिया गया था।

हत्या के बाद शव को बोरे में बंद कर नदी में फेंक दिया गया, ताकि उसकी पहचान मिटाई जा सके। बेरमो के एसडीपीओ बशिष्ट नारायण सिंह ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि 23 अप्रैल को जमुनिया नदी से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था।

इस संबंध में चन्द्रपुरा थाना में (कांड संख्या 45/2026) दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उनके नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया।

जांच के क्रम में तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को अहम सुराग मिले। इसी दौरान यह जानकारी सामने आई कि चास थाना क्षेत्र से 20 अप्रैल को एक महिला लापता हुई थी।

जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन के बीच पीयूष कुमार ने हेमंत को घेरा ये खबर भी पढ़े : जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन के बीच पीयूष कुमार ने हेमंत को घेरा

शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पहचान के लिए डीवीसी अस्पताल, चन्द्रपुरा के शवगृह में रखा गया। बाद में मृतका की पहचान बेबी देवी के रूप में हुई, जिसकी पुष्टि उसके पति और बेटे ने की।

एसडीपीओ ने बताया कि परिजनों के संदेह और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सेक्टर-09 क्षेत्र से मुख्य आरोपित गुड्डू वर्णवाल उर्फ मुकेश कुमार और अनिल कुमार को गिरफ्तार किया।

दोनों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर शौकत रजा उर्फ गुड्डू अंसारी, जागेश्वर महतो और विवेक कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि मुख्य आरोपित गुड्डू वर्णवाल और मृतका के बीच पूर्व से जान-पहचान थी और आपसी विवाद के कारण उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

इस साजिश के तहत 40 हजार रुपये की सुपारी देकर बेबी देवी की हत्या कराई गई। हत्या के बाद शव को बोरे में बंद कर जमुनिया नदी में फेंक दिया गया।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार भी बरामद किया है। कार के अंदर से लंबे बाल और पीछे की सीट के नीचे खून के धब्बे मिले हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। इसके अलावा छह मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

एसडीपीओ ने बताया कि इस पूरे मामले में सभी आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है और उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मौसम 22 अगस्त: आज 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। मौसम 22 अगस्त 2026: देश में मानसून के रौद्र रूप के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर...
राष्ट्रीय 
मौसम 22 अगस्त: आज 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा

राजस्थान शहरी निकाय चुनाव: राज्य चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक की

जयपुर। आगामी शहरी स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को सरकारी सचिवालय परिसर स्थित राज्य चुनाव...
राजस्थान 
राजस्थान शहरी निकाय चुनाव: राज्य चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक की

आज का राशिफल : 22 अगस्त, इनके मनोरथ सिद्घ होंगे

मेष- दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल : 22 अगस्त, इनके मनोरथ सिद्घ होंगे

इंदौर में होटल सयाजी की खाद्य अनुज्ञप्ति निलंबित, किचन सील

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रसिद्ध होटल सयाजी में खाद्य प्रशासन द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के दौरान मिली...
मध्य प्रदेश 
इंदौर में होटल सयाजी की खाद्य अनुज्ञप्ति निलंबित, किचन सील

एमपी-यूपी में 2000 मेगावॉट बिजली खरीद पर हुआ समझौता

भोपाल। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश ने अपनी अलग-अलग मौसमी विद्युत मांग का लाभ उठाते हुए बिजली संसाधनों के बेहतर...
मध्य प्रदेश 
एमपी-यूपी में 2000 मेगावॉट बिजली खरीद पर हुआ समझौता

उत्तर प्रदेश

हत्याकांड का खुलासा: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

अमेठी। अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र में भाभी की हत्या के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपित देवर देवा...
उत्तर प्रदेश 
हत्याकांड का खुलासा: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

चीनी के बढ़ते मूल्य को लेकर प्रशासन ने उठाये सख्त कदम

फिरोजाबाद, जनपद में चीनी के बढ़ते मूल्य को लेकर जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने एक त्रि विभागीय टीम का गठन...
उत्तर प्रदेश 
चीनी के बढ़ते मूल्य को लेकर प्रशासन ने उठाये सख्त कदम

जौनपुर में छात्रों पर पैलेट गन, लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल और लाठीचार्ज...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में छात्रों पर पैलेट गन, लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस

रक्षाबंधन से पहले पुलिस ने लौटाई 111 लोगों के चेहरे की मुस्कान

ललितपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से ठीक पहले ललितपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से गुम...
उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन से पहले पुलिस ने लौटाई 111 लोगों के चेहरे की मुस्कान