स्कॉर्पियो और बुलेट में भीषण टक्कर, सांसद प्रतिनिधि के इंजीनियर पुत्र की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पलामू। पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र के गाड़ी गांव में नेशनल हाइवे पर स्कॉर्पियो और बुलेट के बीच शनिवार को भीषण टक्कर हो गई, जिससे बुलेट सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक की पहचान जिले पाटन थाना क्षेत्र के कांके कला गांव निवासी और भाजपा सांसद वीडी राम के प्रतिनिधि ईश्वरी पांडे के पुत्र आकाश पांडे के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पड़वा थाना प्रभारी अंचित कुमार मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच में भेज दिया। हादसे में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे खाई में गिर गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

पांडव थाना प्रभारी ने बताया की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना शनिवार सुबह 8:00 बजे की है। स्कॉर्पियो पड़वा की ओर से जबकि बुलेट मेदिनीनगर की तरफ से आ रहा था।

इसी क्रम में स्कॉर्पियो और बुलेट की आमने सामने टक्कर हो गई, जिसमे बुलेट सवार आकाश पांडे की मौके पर मौत हो गई। दो लोग जख्मी हुए हैं उन्हें इलाज के लिए भेजा जा रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

इधर घटना की जानकारी मिलने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेता एवं कार्यकर्ता एमएमसीएच पहुंचे और घटना पर दुख व्यक्त करते परिजनों का हौसला बढ़ाया।

परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपी जाएगी। आकाश पांडे जूनियर इंजीनियर थे और ग्रासिम इंडस्ट्री रेहला में कार्यरत थे। ड्यूटी के लिए मेदिनीनगर स्थित घर से निकले थे। 4 साल पहले उनकी शादी हुई थी।

ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से नहर में गिरी मोटरसाइकिल, युवक की मौके पर मौत ये खबर भी पढ़े : ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से नहर में गिरी मोटरसाइकिल, युवक की मौके पर मौत

सकुशल बरामद हुई लापता मां-बेटी, फिरौती कॉल की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस ये खबर भी पढ़े : सकुशल बरामद हुई लापता मां-बेटी, फिरौती कॉल की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

आईएसआई मॉड्यूल पर शिकंजा, कोर्ट में पेश हुए चार आतंकी बड़े हमलें की रची थी साजिश 

नई दिल्ली। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के कथित समर्थन से संचालित आतंकी मॉड्यूल के चार आरोपियों को दिल्ली पुलिस...
राष्ट्रीय 
आईएसआई मॉड्यूल पर शिकंजा, कोर्ट में पेश हुए चार आतंकी बड़े हमलें की रची थी साजिश 

नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक कल, समन्वय बढ़ाने पर होगी चर्चा

नई दिल्ली। नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक गुरुवार को राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित की...
राष्ट्रीय 
नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक कल, समन्वय बढ़ाने पर होगी चर्चा

एलडीए की सख्त कार्रवाई: कृष्णा नगर में अवैध निर्माण में सांठगांठ पर सुपरवाइजर निलंबित

लखनऊ। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बुधवार को अवैध निर्माण के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सुपरवाइजर...
उत्तर प्रदेश 
एलडीए की सख्त कार्रवाई: कृष्णा नगर में अवैध निर्माण में सांठगांठ पर सुपरवाइजर निलंबित

सीबीएसई टॉपर को लैपटॉप देकर अखिलेश यादव ने किया सम्मानित

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मऊ जिले के लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन्स स्कूल के...
उत्तर प्रदेश 
सीबीएसई टॉपर को लैपटॉप देकर अखिलेश यादव ने किया सम्मानित

फर्जी दस्तावेजों से 25 लाख का लोन लेकर फरार , ईओडब्ल्यू ने दो को दबोचा

लखनऊ। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंक से 25 लाख रुपए का ऋण लेकर हड़पने...

बीडीओ के तबादले पर भावुक विदाई, फूलों की वर्षा के बीच छलक पड़े आंसू

मोहनलालगंज। मोहनलालगंज में तैनात खण्ड विकास अधिकारी (बीडीओ) आशुतोष श्रीवास्तव के स्थानांतरण पर आयोजित विदाई समारोह भावनात्मक माहौल में संपन्न...
उत्तर प्रदेश 
बीडीओ के तबादले पर भावुक विदाई, फूलों की वर्षा के बीच छलक पड़े आंसू