डीसी ने बिरहोर टोला का किया निरीक्षण, सुविधा उपलब्ध कराने का दिया निर्देश

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रामगढ़। डीसी ऋतुराज ने मंगलवार को मांडू प्रखंड अंतर्गत सुगिया क्षेत्र में स्थित बिरहोर टोला का दौरा किया। वहां संचालित विभिन्न योजनाओं और मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीसी ने बिरहोर परिवारों से बात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

उन्होंने बिरहोर समुदाय के रहन-सहन, आवासीय व्यवस्था, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बिरहोर समुदाय के सभी परिवारों को सरकार की ओर से संचालित कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित कराया जाए।

डीसी ने प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत योजना, पेंशन योजना और मनरेगा सहित अन्य योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए पात्र लाभुकों को प्राथमिकता के आधार पर लाभ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों की शिक्षा व्यवस्था और विद्यालय से जुड़ाव की भी जानकारी ली और नियमित उपस्थिति कराने को कहा।

डीसी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बिरहोर टोला में नियमित स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने, कुपोषण और मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरतने तथा आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

वहीं पेयजल और स्वच्छता से संबंधित व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त रखने को कहा गया। उन्होंने कहा कि विशेष जनजातीय समुदायों के समग्र विकास और सामाजिक सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र का नियमित भ्रमण कर योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी करें और किसी भी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

निशिकांत दुबे ने झारखंड सरकार पर लगाया, परीक्षा में धांधली, भाई-भतीजावाद का आरोप ये खबर भी पढ़े : निशिकांत दुबे ने झारखंड सरकार पर लगाया, परीक्षा में धांधली, भाई-भतीजावाद का आरोप

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

नागपंचमी पर उज्जैन में बेकाबू भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी

दर्शन की होड़ में बढ़ा भीड़ का दबाव, हरसिद्धि मंदिर के पास मची अफरा-तफरी उज्जैन। सावन के तीसरे सोमवार और...
मध्य प्रदेश 
नागपंचमी पर उज्जैन में बेकाबू भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आईडी धमाका, हमले में दो की मौत

क्वेटा। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हुए आईईडी धमाके में दो लोगों की मौत हो गई। धमाका एक वाहन में हुआ।...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आईडी धमाका, हमले में दो की मौत

कोटेदारों का बढ़ा सम्मान, अब मिली अन्नपूर्णा केंद्र संचालक की पहचान

देवरिया। उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में 30 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा के साथ ही जिलेभर के कोटेदारों में खुशी...
उत्तर प्रदेश 
 कोटेदारों का बढ़ा सम्मान, अब मिली अन्नपूर्णा केंद्र संचालक की पहचान

पूर्व जिला पंचायत सदस्य कामिल शेख का निधन, मदनपुर में शोक की लहर

  देवरिया। जनपद के मदनपुर नगर पंचायत की सियासत में लंबे समय तक अपनी मजबूत पहचान रखने वाले वरिष्ठ नेता एवं...
उत्तर प्रदेश 
   पूर्व जिला पंचायत सदस्य कामिल शेख का निधन, मदनपुर में शोक की लहर

कांगो में इबोला की दस्तक, हजारों लोगों की जान पर संकट

डब्ल्यूएचओ की चेतावनी, देश के कई प्रांत में फैल सकता संक्रमण किन्शासा। इबोला अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी)...
अंतर्राष्ट्रीय 
कांगो में इबोला की दस्तक, हजारों लोगों की जान पर संकट

उत्तर प्रदेश

कोटेदारों का बढ़ा सम्मान, अब मिली अन्नपूर्णा केंद्र संचालक की पहचान

देवरिया। उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में 30 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा के साथ ही जिलेभर के कोटेदारों में खुशी...
उत्तर प्रदेश 
 कोटेदारों का बढ़ा सम्मान, अब मिली अन्नपूर्णा केंद्र संचालक की पहचान

पूर्व जिला पंचायत सदस्य कामिल शेख का निधन, मदनपुर में शोक की लहर

  देवरिया। जनपद के मदनपुर नगर पंचायत की सियासत में लंबे समय तक अपनी मजबूत पहचान रखने वाले वरिष्ठ नेता एवं...
उत्तर प्रदेश 
   पूर्व जिला पंचायत सदस्य कामिल शेख का निधन, मदनपुर में शोक की लहर

दिव्यांगजनों के लिए तहसीलवार लगेंगे कल्याणकारी शिविर

देवरिया। दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान कराने के लिए जिले की...
उत्तर प्रदेश 
   दिव्यांगजनों के लिए तहसीलवार लगेंगे कल्याणकारी शिविर

IPS अधिकारी की मां की मौत का रहस्य गहराया, जेवर गायब होने पर उठे सवाल

अंबेडकरनगर में पैतृक घर में मिली थी 94 वर्षीय इंद्रावती की लाश, विसरा सुरक्षित, हृदय की हिस्टोपैथोलॉजी जांच से खुलेगा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
IPS अधिकारी की मां की मौत का रहस्य गहराया, जेवर गायब होने पर उठे सवाल