गर्मी से बेहाल हिमाचल में बदला मौसम, कई जगह बारिश और तेज हवाएं, अलर्ट

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

शिमला। कुछ दिनों से भीषण गर्मी और लू की चपेट में रहे हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। राजधानी शिमला समेत कई इलाकों में सुबह से तेज हवाएं चलती रहीं और हल्की बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

बादलों के बरसने और ठंडी हवाएं चलने से लोगों ने राहत की सांस ली। पिछले तीन दिनों से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा था और लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे।

शिमला में सुबह आसमान में बादल छाए रहे और कई जगह हल्की बारिश हुई। तेज हवाओं के कारण मौसम ठंडा हो गया। पिछले कल शिमला का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था, जो सामान्य से करीब पांच डिग्री ज्यादा था।

हिमाचल में बारिश अलर्ट के बीच गिरी जटोन बांध से छोड़ा गया पानी ये खबर भी पढ़े : हिमाचल में बारिश अलर्ट के बीच गिरी जटोन बांध से छोड़ा गया पानी

राजधानी में पिछले दो दिनों से गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी। ऊना और शिमला सहित कई जगह लू जैसी स्थिति भी दर्ज की गई थी। चंबा में भी सुबह से रुक-रुक कर बारिश होती रही और तेज हवाएं चलीं।

बारिश होने से पिछले कई दिनों से पड़ रही प्रचंड गर्मी से लोगों को राहत मिली। पर्यटन नगरी मनाली और आसपास के इलाकों में भी मौसम बदला और हल्की बारिश शुरू हुई।

मौसम ठंडा होने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने राहत महसूस की। हमीरपुर, ऊना बिलासपुर, मंडी और कांगड़ा जिलों में भी सुबह से हल्की बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहा।

दरअसल, पिछले तीन-चार दिनों में हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में भी मैदानी क्षेत्रों जैसी गर्मी महसूस की जा रही थी। ऊना प्रदेश का सबसे गर्म जिला बना हुआ था, जहां बुधवार को तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हमीरपुर के नेरी में पारा 41 डिग्री तक पहुंच गया था। सुंदरनगर, मंडी, नाहन, कांगड़ा और सोलन में भी तापमान सामान्य से काफी ऊपर चल रहा था। शिमला, मनाली और कल्पा जैसे ठंडे इलाकों में भी दिन और रात दोनों समय गर्मी महसूस की जा रही थी।

मौसम विभाग ने आज व कल के लिए प्रदेश के अधिकांश जिलों में खराब मौसम का अलर्ट जारी किया है। आज चंबा, कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन, शिमला, सिरमौर, कुल्लू और मंडी जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, एक या दो दौर की तेज बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं लाहौल-स्पीति और चंबा के कुछ हिस्सों तथा चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और शिमला के ऊंचे इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार 23 मई को भी कई इलाकों में बारिश और आंधी का दौर जारी रह सकता है।

24 और 25 मई को मैदानी इलाकों को छोड़कर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। 26 मई को केवल ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम खराब रह सकता है, जबकि 27 मई से पूरे प्रदेश में मौसम साफ होने का अनुमान है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

फर्जी आईटीसी मामले में ईडी का बड़ा एक्शन, अब तक 3.6 करोड़ कैश जब्त

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर एवं गाजियाबाद और हरियाणा के फरीदाबाद स्थित 9 ठिकानों पर...
राष्ट्रीय 
फर्जी आईटीसी मामले में ईडी का बड़ा एक्शन, अब तक 3.6 करोड़ कैश जब्त

गंगा नदी के उफान में 100 ग्राम सभाएं घिरीं, छतों पर रहने को मजबूर

गांव में भरा गंगा का पानी, प्रशासन बचाव में लगा  फर्रुखाबाद। गंगा नदी का जलस्तर मंगलवार को खतरे के निशान...
उत्तर प्रदेश 
गंगा नदी के उफान में 100 ग्राम सभाएं घिरीं, छतों पर रहने को मजबूर

दूसरे टेस्ट में भारत ने 503 रन बनाकर श्रीलंका के सामने रखा लक्ष्य

वही, भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 503 रन बनाकर घोषित की कोलंबो। भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट...
खेल 
दूसरे टेस्ट में भारत ने 503 रन बनाकर श्रीलंका के सामने रखा लक्ष्य

तेज बहाव के बीच रातभर टापू पर फंसे रहे 3 युवक, रेस्क्यू टीम ने बचाया

देवपहरी जलप्रपात में घूमने आए तीन युवक,अचानक बढ़े पानी में फंसे युवक 15 घंटे चला रेस्क्यू, तीन युवक को सुरक्षित...
छत्तीसगढ़ 
तेज बहाव के बीच रातभर टापू पर फंसे रहे 3 युवक, रेस्क्यू टीम ने बचाया

परिवहन आयुक्त ने 13 वरिष्ठ अधिकारियों को दी विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि

लखनऊ। सर्वोच्च न्यायालय तथा परिवहन आयुक्‍त, द्वारा दिये गये निर्देशों,राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एन.सी.आर.) में BS-I, BS-II एवं BS-III मानकों वाले...
उत्तर प्रदेश 
परिवहन आयुक्त ने 13 वरिष्ठ अधिकारियों को दी विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि

उत्तर प्रदेश

गंगा नदी के उफान में 100 ग्राम सभाएं घिरीं, छतों पर रहने को मजबूर

गांव में भरा गंगा का पानी, प्रशासन बचाव में लगा  फर्रुखाबाद। गंगा नदी का जलस्तर मंगलवार को खतरे के निशान...
उत्तर प्रदेश 
गंगा नदी के उफान में 100 ग्राम सभाएं घिरीं, छतों पर रहने को मजबूर

परिवहन आयुक्त ने 13 वरिष्ठ अधिकारियों को दी विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि

लखनऊ। सर्वोच्च न्यायालय तथा परिवहन आयुक्‍त, द्वारा दिये गये निर्देशों,राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एन.सी.आर.) में BS-I, BS-II एवं BS-III मानकों वाले...
उत्तर प्रदेश 
परिवहन आयुक्त ने 13 वरिष्ठ अधिकारियों को दी विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि

मंदिर के पहले शराब का ठेका क्यों? सावन में कांवड़ यात्रा का समापन शिव मंदिर में

महोबा। आज एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो धार्मिक आस्था और सरकारी व्यवस्था दोनों पर गंभीर सवाल खड़े करती...
उत्तर प्रदेश 
मंदिर के पहले शराब का ठेका क्यों? सावन में कांवड़ यात्रा का समापन शिव मंदिर में

मात्र एक रुपये में भरपेट भोजन करा रही ‘गरीबों की रसोई

तिलहर/शाहजहांपुर। नगर तिलहर में गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर 29 जुलाई से ‘गरीबों की रसोई’ का संचालन किया जा...
उत्तर प्रदेश 
मात्र एक रुपये में भरपेट भोजन करा रही ‘गरीबों की रसोई