44 की उम्र में ‘बुजुर्ग’ बन गए लोग, ग्राम पंचायत में वृद्धावस्था पेंशन फर्जीवाड़े पर एफआईआर दर्ज

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

शिमला । हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां चरम पर हैं औऱ उम्मीदवारों के नामांकन का दौर चल रहा है। इस बीच शिमला जिला के रोहड़ू उपमंडल की तागनू-जांगलिख पंचायत में वृद्धावस्था पेंशन योजना से जुड़ा ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सरकारी रिकॉर्ड, पंचायत व्यवस्था और दस्तावेजों की सत्यता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां 44 से 54 साल की उम्र के कई लोगों को कागजों में “बुजुर्ग” दिखाकर वृद्धावस्था पेंशन दिलाए जाने के आरोप लगे हैं। मामला सामने आने के बाद अब पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह मामला जिला कल्याण अधिकारी शिमला की ओर से भेजी गई ई-मेल शिकायत के आधार पर दर्ज हुआ। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत थाना चिडग़ांव में केस दर्ज किया है। इन धाराओं में धोखाधड़ी, जालसाजी, फर्जी दस्तावेज तैयार करना और नकली दस्तावेजों का इस्तेमाल करने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।

एफआईआर के अनुसार रोहडू उपमंडल के चिडग़ांव तहसील की ग्राम पंचायत तागनू-जांगलिख में वर्ष 2021 से 2025 के बीच फर्जी जन्म प्रमाण पत्रों और कथित तौर पर बदले गए रिकॉर्ड के आधार पर लोगों को गलत तरीके से वृद्धावस्था पेंशन का लाभ दिया गया। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया कि पंचायत के परिवार रजिस्टर में छेड़छाड़ की गई और कई लोगों की उम्र बढ़ाकर उन्हें पात्र दर्शाया गया।

सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर है कि जिन लोगों को “वृद्धावस्था” पेंशन मिल रही थी, उनमें से कई की वास्तविक उम्र 44 से 54 वर्ष के बीच बताई जा रही है। मामले के अनुसार करीब 45 संदिग्ध लाभार्थियों की पहचान हुई है। इनमें तागनू गांव के लगभग 20 और जांगलिख क्षेत्र के करीब 25 लोग शामिल बताए जा रहे हैं। इनमें पुरुष और महिलाएं दोनों हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में लंबे समय से इस गड़बड़ी की चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन अब रिकॉर्ड की जांच शुरू होने के बाद मामला खुलकर सामने आया है। आरोप यह भी हैं कि कुछ लोगों को वर्ष 2018-19 से ही पेंशन मिल रही थी, जबकि कुछ नाम बाद में सूची में जोड़े गए।

जांच के दौरान अब पंचायत से जारी परिवार रजिस्टर की नकल, जन्म प्रमाण पत्र, पेंशन आवेदन और सत्यापन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। अधिकारियों को शक है कि बिना मिलीभगत के इतने बड़े स्तर पर रिकॉर्ड में बदलाव संभव नहीं था। इसी वजह से तत्कालीन पंचायत सचिव और कुछ अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में आ गई है।

मामला सामने आने के बाद कल्याण विभाग में भी हलचल तेज हो गई है। विभाग द्वारा सभी तथ्यों की बारीकी से जांच के बाद पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि संबंधित दस्तावेजों और रिकॉर्ड को कब्जे में लेकर जांच की जाएगी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फर्जी दस्तावेज किस स्तर पर तैयार किए गए और सरकारी रिकॉर्ड में बदलाव किसने किया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

पीएम ने अग्निकांड पर जताया शोक, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की सहायता की घोषणा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुई आग की घटना में लोगों की मौत...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीएम ने अग्निकांड पर जताया शोक, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की सहायता की घोषणा

लखनऊ अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द किए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में एक कोचिंग संस्थान में आग लगने की घटना के बाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 लखनऊ अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द किए

लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड: भीषण आग में अफरा-तफरी,14 छात्रों की मौत, बचाव कार्य जारी

लखनऊ । राजधानी के अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया में सोमवार को एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। आग...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड: भीषण आग में अफरा-तफरी,14 छात्रों की मौत, बचाव कार्य जारी

राज्य बजट में खड़गपुर एयरपोर्ट को मिली मंजूरी, क्षेत्रीय विकास को मिलेगा नया आयाम

खड़गपुर। पश्चिम बंगाल सरकार ने वर्ष 2026-27 के बजट में खड़गपुर में नए हवाई अड्डे के निर्माण की घोषणा की...
पश्चिम बंगाल 
राज्य बजट में खड़गपुर एयरपोर्ट को मिली मंजूरी, क्षेत्रीय विकास को मिलेगा नया आयाम

सिजेरियन ऑपरेशन से बिगड़ी आठ महिलाओं की तबीयत, ऑपरेशन थियेटर सील, जांच शुरू

जोधपुर। कोटा और बीकानेर के बाद अब जोधपुर शहर के जिला अस्पताल पावटा में सिजेरियन ऑपरेशन से आठ महिलाओं की...
राज्य  राजस्थान 
 सिजेरियन ऑपरेशन से बिगड़ी आठ महिलाओं की तबीयत, ऑपरेशन थियेटर सील, जांच शुरू

उत्तर प्रदेश

पीएम ने अग्निकांड पर जताया शोक, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की सहायता की घोषणा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुई आग की घटना में लोगों की मौत...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीएम ने अग्निकांड पर जताया शोक, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की सहायता की घोषणा

लखनऊ अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द किए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में एक कोचिंग संस्थान में आग लगने की घटना के बाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 लखनऊ अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द किए

लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड: भीषण आग में अफरा-तफरी,14 छात्रों की मौत, बचाव कार्य जारी

लखनऊ । राजधानी के अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया में सोमवार को एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। आग...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड: भीषण आग में अफरा-तफरी,14 छात्रों की मौत, बचाव कार्य जारी

पैसे के लेन-देन में पिता की हत्या, मचा कोहराम

रायबरेली।उत्तर प्रदेश के रायबरेली में सोमवार को पैसों के लेन-देन में हुए विवाद के दौरान युवक ने अपने ही पिता...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पैसे के लेन-देन में पिता की हत्या, मचा कोहराम