हिमाचल पंचायत चुनाव परिणाम : बेटे ने जीती प्रधान की कुर्सी, पिता को पांच वोट

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

शिमला । मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के विधानसभा क्षेत्र नादौन की नई बनी टिल्लू पंचायत में प्रधानी का चुनाव इस बार पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया। वजह सिर्फ चुनाव नहीं, चुनावी मैदान में आमने-सामने उतरे पिता और पुत्र रहे। पंचायत चुनाव में पिता और उनके बेटे के बीच हुई सीधी टक्कर ने इस मुकाबले को पूरी तरह सियासी रंग दे दिया। नतीजे आए तो गांव से लेकर आसपास के क्षेत्रों तक हर कोई हैरान रह गया।

दरअसल, नादौन की टिल्लू पंचायत में प्रधान पद के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में थे। लेकिन सबसे ज्यादा नजरें पिता संतोष कुमार और उनके बेटे अजय कुमार के मुकाबले पर टिकी थीं। दोनों के बीच लंबे समय से मनमुटाव की चर्चा पहले से ही गांव में होती रही है। ऊपर से दोनों अलग-अलग राजनीतिक विचारधाराओं से जुड़े हुए थे। पिता भाजपा समर्थक माने जाते हैं, जबकि बेटे अजय कांग्रेस विचारधारा से जुड़े बताए जाते हैं।

देर रात चुनाव परिणाम सामने आए तो बेटे अजय कुमार ने एकतरफा जीत दर्ज कर सबको चौंका दिया। अजय को कुल 182 वोट मिले, जबकि उनके पिता संतोष कुमार को पूरे चुनाव में सिर्फ पांच वोट ही मिल सके। पिता-पुत्र के बीच वोटों का इतना बड़ा अंतर अब पूरे नादौन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। गांव के चौक-चौराहों, दुकानों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग इसी चुनाव की बातें करते नजर आ रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार पंचायत चुनाव में युवाओं ने खुलकर मतदान किया और गांव के विकास तथा नए नेतृत्व के पक्ष में वोट डाले। ग्रामीणों के मुताबिक लोगों ने पुराने समीकरणों से हटकर युवा चेहरे पर भरोसा जताया। अजय कुमार पहले भी बेला पंचायत के प्रधान रह चुके हैं। इस बार बेला पंचायत का बड़ा हिस्सा नगर परिषद नादौन में शामिल होने के बाद बची हुई आबादी को मिलाकर नई टिल्लू पंचायत बनाई गई थी। नई पंचायत के पहले ही चुनाव में अजय ने लगातार दूसरी बार प्रधान बनने में सफलता हासिल कर ली।

हिमाचल पंचायत के चुनाव में एक और दिलचस्प बात यह रही कि यहां एक रिटायर्ड अधिकारी ने भी चुनाव में जीत दर्ज की, जिसकी चर्चा स्थानीय स्तर पर हो रही है। एसडीएम पद से सेवानिवृत्त योगराज धीमान ने झंज्याणी ग्राम पंचायत से प्रधान पद पर 300 वोटों की रिकॉर्ड जीत दर्ज की। पंचायत चुनावों में इस बार कई जगहों पर अनुभवी और युवा चेहरों के बीच मुकाबले देखने को मिले।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत मंगलवार को 1293 पंचायतों में मतदान हुआ था। भीषण गर्मी के बावजूद प्रदेश में 78 प्रतिशत से अधिक रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया। देर रात तक प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य पदों के नतीजे घोषित किए गए। वहीं जिला परिषद और बीडीसी चुनावों के परिणाम 31 मई को घोषित होंगे। पंचायत चुनाव के दूसरे और तीसरे चरण के लिए मतदान 28 और 30 मई को होना है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

शराब घोटाले मामले में रामगोपाल अग्रवाल अब ED की हिरासत में

रायपुर की विशेष अदालत में पेश रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कथित 3200 करोड़ के शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग...
छत्तीसगढ़ 
शराब घोटाले मामले में रामगोपाल अग्रवाल अब ED की हिरासत में

रिजिजू बोले- सरकार चर्चा को तैयार, विपक्ष नहीं चलने दे रहा सदन

विपक्ष ने भी सरकार को घेरा नई दिल्ली। संसद में छात्रों के प्रदर्शन और उनके खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई के...
राष्ट्रीय 
रिजिजू बोले- सरकार चर्चा को तैयार, विपक्ष नहीं चलने दे रहा सदन

सीएम रेखा गुप्ता ने चार पर्यटन सर्किट्स का किया शुभारंभ

चार सर्किट्स में समाया दिल्ली का धार्मिक और सांस्कृतिक रंग नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को अक्षरधाम मंदिर...
राष्ट्रीय 
सीएम रेखा गुप्ता ने चार पर्यटन सर्किट्स का किया शुभारंभ

बज्मे सुखन के तरही मुशायरे में शायरों ने बांधा समां

बदायूं। बज्मे सुखन के मोहल्ला सोथा कार्यालय पर मासिक तरही मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कुमार आशीष...
उत्तर प्रदेश 
बज्मे सुखन के तरही मुशायरे में शायरों ने बांधा समां

हज-2027 के प्रशिक्षक हेतु 23 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

बदायूं। प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई द्वारा हज-2027 के...

सोत नदी के पुनरुद्धार की कार्ययोजना 3 दिन में होगी तैयार

बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं...
उत्तर प्रदेश 
सोत नदी के पुनरुद्धार की कार्ययोजना 3 दिन में होगी तैयार

11 से 25 अगस्त तक चलेगा मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 अभियान

बदायूं। बच्चों की सुरक्षित यात्रा एवं विद्यालयी वाहनों में सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार...
उत्तर प्रदेश 
11 से 25 अगस्त तक चलेगा मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 अभियान