लू और गर्म रातों का डबल अटैक, हिमाचल में शिमला का पारा भी चढ़ा

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

शिमला । हिमाचल प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है। हालात ऐसे हैं कि जहां ऊना और निचले क्षेत्रों में लू चल रही है, वहीं राजधानी शिमला की रातें भी अब मैदानों जैसी गर्म महसूस होने लगी हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर चल रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से काफी ज्यादा दर्ज किया जा रहा है।

बीते 24 घण्टों के दौरान प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 43.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जहां लू की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए भी कुछ मैदानी और निचले इलाकों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। लगातार बढ़ती गर्मी से लोग परेशान हैं और दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में आवाजाही कम हो रही है। कई इलाकों में लोगों को रात के समय भी गर्म हवाओं से राहत नहीं मिल रही।

राजधानी शिमला में इस बार मई महीने में असामान्य गर्मी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक शिमला का न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है। पहाड़ी शहर में रात का तापमान 20 डिग्री पार पहुंचना लोगों को हैरान कर रहा है। इससे पहले मंगलवार को शिमला का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। इस तरह पर्यटक स्थलों पर भी गर्मी का असर दिखाई दे रहा है और लोग दिन के समय छांव और ठंडी जगहों की तलाश करते नजर आ रहे हैं।

सिर्फ शिमला ही नहीं, मनाली और कल्पा जैसे हिल स्टेशनों में भी तापमान बढ़ा है। मनाली का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री और कल्पा का 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धर्मशाला, पालमपुर और सोलन जैसे शहरों में भी रात का तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है।

हालांकि गर्मी से परेशान लोगों के लिए मौसम विभाग ने कुछ राहत की उम्मीद जताई है। विभाग के अनुसार 21 मई से 23 मई के बीच प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम बदल सकता है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। 24 मई से 26 मई तक भी प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी।

बीते 24 घंटों में भुंतर में 19.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि सांगला में हल्की वर्षा हुई। इसके बावजूद अधिकांश इलाकों में गर्मी का असर कायम है। न्यूनतम तापमान की बात करें तो नेरी सबसे गर्म रहा, जहां रात का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद बिलासपुर, पांवटा साहिब और देहरा गोपीपुर में 24 डिग्री, पालमपुर और जुब्बड़हट्टी में 23 डिग्री, धर्मशाला में 21.2 डिग्री और ऊना में 21 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं कुकुमसेरी प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, दो उग्रवादी कैडर और गांजा तस्कर गिरफ्तार

सुरक्षा बलों ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। इम्फाल एयरपोर्ट से 3.2 किलोग्राम संदिग्ध गांजा बरामद। केसीपी और यूएनएलएफ (पी)...
राष्ट्रीय 
मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, दो उग्रवादी कैडर और गांजा तस्कर गिरफ्तार

असम विधानसभा में आज पेश होगा 2026-27 का पूर्ण बजट, जनता की उम्मीदों पर रहेगी नजर

वित्त मंत्री जयंत मल्लबरुवा पेश करेंगे 2026-27 का पूर्ण बजट। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के दूसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण...
राष्ट्रीय 
असम विधानसभा में आज पेश होगा 2026-27 का पूर्ण बजट, जनता की उम्मीदों पर रहेगी नजर

बारिश बनी काल! इटौंजा फ्लाईओवर पर फिसली बाइक, 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बारिश के बीच सड़क पर फिसलन एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुई। इटौंजा थाना क्षेत्र...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बारिश बनी काल! इटौंजा फ्लाईओवर पर फिसली बाइक, 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

उज्जैन–जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना का भूमि पूजन, ₹5,017 करोड़ से बदलेगी मालवा की तस्वीर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे भूमि पूजन। 98.73 किमी लंबी परियोजना पर ₹5,017 करोड़ की लागत। दो वर्षों में निर्माण...
मध्य प्रदेश 
उज्जैन–जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना का भूमि पूजन, ₹5,017 करोड़ से बदलेगी मालवा की तस्वीर

गोल्डन बूट की दौड़ में एमबाप्पे सबसे आगे, मेसी और हालैंड दे रहे कड़ी टक्कर

किलियन एमबाप्पे 8 गोल और 3 असिस्ट के साथ शीर्ष पर। लियोनेल मेसी 8 गोल और 1 असिस्ट के साथ...
खेल 
गोल्डन बूट की दौड़ में एमबाप्पे सबसे आगे, मेसी और हालैंड दे रहे कड़ी टक्कर

उत्तर प्रदेश

बारिश बनी काल! इटौंजा फ्लाईओवर पर फिसली बाइक, 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बारिश के बीच सड़क पर फिसलन एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुई। इटौंजा थाना क्षेत्र...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बारिश बनी काल! इटौंजा फ्लाईओवर पर फिसली बाइक, 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

एबीवीपी के 78वें स्थापना दिवस पर गूंजा छात्र हुंकार सम्मेलन

कौशाम्बी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज,...
उत्तर प्रदेश 
एबीवीपी के 78वें स्थापना दिवस पर गूंजा छात्र हुंकार सम्मेलन

चारबाग के होटल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र स्थित चारबाग के एक होटल में गुरुवार शाम एक युवक द्वारा फांसी लगाकर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चारबाग के होटल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास

92 पीएचडी छात्रों-छात्राओं को मिली उपाधि, इसमें 50 छात्रायें शामिल
उत्तर प्रदेश 
सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास