चिंतपूर्णी: गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार , हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

ऊना। प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के समीप भरवाई क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। अंब की ओर जा रही एक स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 800 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक मृतक की पहचान रजनीश कुमार पुत्र रमेश निवासी लुधियाना के रूप में हुई है, जबकि इसके साथी की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। हादसे के तुरंत बाद वाहन में भीषण आग लग गई, जिससे कार में सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

दर्दनाक हादसा: कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, होने वाली दुल्हन गंभीर घायल ये खबर भी पढ़े : दर्दनाक हादसा: कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, होने वाली दुल्हन गंभीर घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि एक व्यक्ति बाहर निकलने की कोशिश में बुरी तरह झुलस गया, जबकि दूसरा कार के भीतर ही जिंदा जल गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और मंदिर ट्रस्ट की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच जारी है।

जानकारी के मुताबिक भरवाई से अंब की ओर जा रही एक स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 800 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरते ही वाहन में भीषण आग लग गई, जिससे हालात और भी भयावह हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद कार से आग की लपटें उठने लगीं।

बताया जा रहा है कि कार में सवार दो लोग आग की चपेट में आ गए। एक व्यक्ति ने किसी तरह बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन वह बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा व्यक्ति कार के अंदर ही फंस गया और जिंदा जल गया।

हादसे में जान गंवाने वाले दोनों व्यक्तियों की पहचान लुधियाना के निवासी के रूप में हुई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कार में कुल कितने लोग सवार थे। इसको लेकर पुलिस द्वारा जांच जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट की टीम और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है

प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह वाहन का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है, लेकिन वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। एसपी ऊना सचिन हीरेमठ ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। एक मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पी0एम0 राहत योजना की बैठक सम्पन्न

पीएम राहत योजना के तहत 7 दिनों के लिए 1.5 लाख तक का कैशलेस इलाज-जिलाधिकारी
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पी0एम0 राहत योजना की बैठक सम्पन्न

संविदा कर्मियों की पुनर्बहाली और कार्रवाई वापसी की संघर्ष समिति ने उठाई मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने ऊर्जा निगमों में कार्यरत नियमित, संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों में लगातार...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मियों की पुनर्बहाली और कार्रवाई वापसी की संघर्ष समिति ने उठाई मांग

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का होटल ट्युलिप में हुआ भव्य आयोजन

विधायक, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने द्वीप प्रज्वलित कर किया शुभारम्भ, वर-वधुओं को उपहार प्रदान कर दिया आर्शीवाद
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का होटल ट्युलिप में हुआ भव्य आयोजन

बदायूं में अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, युवाओं और रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरा

संत रविदास के नाम पर की गई राजनीति और स्थानों के नाम बदलने को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बदायूं में अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, युवाओं और रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरा

परमार्थ निकेतन पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, मां गंगा की पूजा कर स्वामी चिदानन्द से की भेंट

सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कांवड़ यात्रा की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं हेतु उत्तर प्रदेश सरकार एवं प्रशासन का किया अभिनंदन...
उत्तराखंड 
परमार्थ निकेतन पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, मां गंगा की पूजा कर स्वामी चिदानन्द से की भेंट

उत्तर प्रदेश

संविदा कर्मियों की पुनर्बहाली और कार्रवाई वापसी की संघर्ष समिति ने उठाई मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने ऊर्जा निगमों में कार्यरत नियमित, संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों में लगातार...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मियों की पुनर्बहाली और कार्रवाई वापसी की संघर्ष समिति ने उठाई मांग

बदायूं में अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, युवाओं और रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरा

संत रविदास के नाम पर की गई राजनीति और स्थानों के नाम बदलने को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बदायूं में अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, युवाओं और रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरा

RWA फेडरेशन, गाजियाबाद की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह, गुलमोहर एन्क्लेव में होगा भव्य आयोजन

गाजियाबाद। RWA फेडरेशन, गाजियाबाद की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 को गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
RWA फेडरेशन, गाजियाबाद की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह, गुलमोहर एन्क्लेव में होगा भव्य आयोजन

अंबेडकरनगर में बसपा की चुनावी तैयारी तेज, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान

अंबेडकरनगर। बहुजन समाज पार्टी के जिला स्तरीय बैठक पूर्वांचल बसपा कार्यालय अकबरपुर में आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से...
उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में बसपा की चुनावी तैयारी तेज, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान