कमरे में मिला किन्नर का शव....

 कमरे में मिला किन्नर का शव....

फरीदाबाद। थाना बीपीटीपी क्षेत्र में किराए के कमरे में किन्नर का शव मिला है। घटना रविवार देर शाम की है। आसपास के लोग किन्नर को दीदी कहकर बुलाते थे। किराएदारों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार गांव फतेहपुर चंदीला में स्कूल के पास बने एक किराए के कमरे में एक किन्नर मृत हालत में मिली। यह कमरा सतीश चंदीला के मकान में है। शव की अभी तक पहचान नहीं हुई है। आसपास के लोगों से पता चला कि वह भीख मांगकर अपना गुजारा करती थी। उसका असली नाम और पता किसी को नहीं पता। उसकी उम्र करीब 40 साल थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बीके अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। बीपीटीपी थाना प्रभारी अरविंद का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा कि उसकी मौत कैसे हुई। फिलहाल शव की पहचान के लिए आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

 

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामलें में अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आत्महत्या के लिए उकसाने के मामलें में अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
संत कबीर नगर ,जनपद में *मिशन शक्ति अभियान* के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप...
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने व अश्लील फोटो/वीडियो अपलोड करने के मामले में अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
युवती का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
सोनीपत: श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों का भारत बन रहा है: डा. अरविंद शर्मा
48 साल बाद पौड़ी को मिली महिला जिलाधिकारी, स्वाति एस. भदौरिया ने संभाला मोर्चा
भदाहूं पुलिस चौकी पर ताला बंद,विभाग को चिढ़ा रहा मुंह
रांची में चार घंटे की बारिश से डूबी सड़कें, लोगों को हुई परेशानी