गुरुग्राम: चलते सीएनजी ऑटो में लगी भीषण आग, चालक की ज़िंदा जलकर मौत

मृतक की पहचान अब तक नहीं, पुलिस जांच में जुटी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

गुरुग्राम: राजीव चौक के पास मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। चलती सीएनजी ऑटो में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि चालक को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और वह ऑटो के अंदर ही जल गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो में अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया। सीएनजी गैस होने के कारण आग ने और भी विकराल रूप ले लिया जिससे चालक बाहर नहीं निकल सका। आस-पास मौजूद लोगों ने चालक को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन तेज लपटों के कारण कोई पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ऑटो पूरी तरह जल चुका था और चालक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने ऑटो के अंदर ड्राइवर सीट से जला हुआ शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह ऑटो उत्तर प्रदेश के नोएडा निवासी एक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस ने ऑटो मालिक से संपर्क कर उसे गुरुग्राम बुलाया है। फिलहाल मृतक चालक की पहचान नहीं हो पाई है और सदर थाना पुलिस उसकी शिनाख्त करने में जुटी हुई है।]

गुरुग्राम में आधी रात को एनकाउंटर, दीपक नांदल गैंग के चार शूटर मारे गए ये खबर भी पढ़े : गुरुग्राम में आधी रात को एनकाउंटर, दीपक नांदल गैंग के चार शूटर मारे गए

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

रिजर्व पुलिस लाइन्स में एसपी सत्यनारायण ने किया पौधरोपण, बोले— वृक्षारोपण से ही सुरक्षित होगा आने वाली पीढ़ियों का

कौशाम्बी। जिले में चल रहे वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का...
उत्तर प्रदेश 
रिजर्व पुलिस लाइन्स में एसपी सत्यनारायण ने किया पौधरोपण, बोले— वृक्षारोपण से ही सुरक्षित होगा आने वाली पीढ़ियों का

मध्य प्रदेश में अगले चार दिन हल्की बारिश की संभावना, आज 27 जिलों में बूंदाबांदी का अलर्ट

अगले चार दिनों तक हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना। रविवार को इंदौर समेत 27 जिलों में बूंदाबांदी...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में अगले चार दिन हल्की बारिश की संभावना, आज 27 जिलों में बूंदाबांदी का अलर्ट

अब बच्चों की पीठ पर नहीं पड़ेगा ज्यादा बोझ, स्कूल बैग के वजन पर तय हुई सीमा

शिमला के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को नए निर्देश जारी। स्कूल बैग का वजन छात्र के शारीरिक वजन के...
शिक्षा-रोजगार  हिमाचल 
अब बच्चों की पीठ पर नहीं पड़ेगा ज्यादा बोझ, स्कूल बैग के वजन पर तय हुई सीमा

मप्रः इंदौर में 21 लाख पौधारोपण महाअभियान का आज मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री मोहन यादव इंदौर में 21 लाख पौधों के रोपण अभियान की शुरुआत करेंगे। अभियान "एक पेड़ माँ के नाम"...
मध्य प्रदेश 
मप्रः इंदौर में 21 लाख पौधारोपण महाअभियान का आज मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

मप्रः मुख्यमंत्री आज 1.25 लाड़ली बहनों को ट्रांसफर करेंगे योजना की 1835 करोड़ रुपये की राशि

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी करेंगे। 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
मप्रः मुख्यमंत्री आज 1.25 लाड़ली बहनों को ट्रांसफर करेंगे योजना की 1835 करोड़ रुपये की राशि

उत्तर प्रदेश

रिजर्व पुलिस लाइन्स में एसपी सत्यनारायण ने किया पौधरोपण, बोले— वृक्षारोपण से ही सुरक्षित होगा आने वाली पीढ़ियों का

कौशाम्बी। जिले में चल रहे वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का...
उत्तर प्रदेश 
रिजर्व पुलिस लाइन्स में एसपी सत्यनारायण ने किया पौधरोपण, बोले— वृक्षारोपण से ही सुरक्षित होगा आने वाली पीढ़ियों का

राम गंगा नदी में डूबे युवक और युवती की तलाश जारी, अभी तक नहीं लगा कोई सुराग

मुरादाबाद।शनिवार रात तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद रविवार को एनडीआरएफ, पुलिस और गोताखोरों ने एक बार फिर दोनों की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम गंगा नदी में डूबे युवक और युवती की तलाश जारी, अभी तक नहीं लगा कोई सुराग

गोरखपुर महानगर में किसी भी दशा में न होने पाए जलभराव : सीएम योगी

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि मानसून में महानगर में जलभराव किसी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोरखपुर महानगर में किसी भी दशा में न होने पाए जलभराव : सीएम योगी

सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए असम राइफल्स के जवान सत्येंद्र सिंह, पुत्र ने दी मुखाग्नि

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के रामपुर चंद्रभान गांव निवासी असम राइफल्स के जवान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए असम राइफल्स के जवान सत्येंद्र सिंह, पुत्र ने दी मुखाग्नि