पीपीएसके योजना के तहत दिवंगत सदस्य के परिवार को मिली ₹10 लाख की आर्थिक सहायता

योजना का उद्देश्य संकट के समय परिवारों को सहारा देना

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • पीपीएसके योजना के तहत ₹10 लाख की सहायता।
  • दिवंगत सदस्य के परिवार को मिली आर्थिक सुरक्षा।
  • बच्चों की पढ़ाई और भविष्य की योजनाओं को मिलेगा सहयोग।

सूरत। समस्त पाटीदार समाज ट्रस्ट-सूरत से प्रेरित ‘पाटीदार परिवार सुरक्षा कवच’ (पीपीएसके) योजना के तहत सदस्य तुषारभाई राजुभाई वहाणी के निधन के बाद उनके परिवार को ₹10 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

ट्रस्ट के अनुसार पीपीएसके योजना का उद्देश्य किसी कार्यरत सदस्य के आकस्मिक निधन के बाद उसके परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। योजना के तहत 18 से 55 वर्ष आयु वर्ग के पात्र सदस्यों के निधन पर उनके परिवार को ₹10 लाख की सहायता राशि प्रदान की जाती है।

सहायता राशि प्राप्त करने के बाद दिवंगत तुषारभाई के बेटे ने कहा कि इस राशि से वह अपनी अधूरी पढ़ाई पूरी कर सकेगा। साथ ही, कक्षा 10 में पढ़ रहे अपने छोटे भाई की शिक्षा को भी आगे जारी रखने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद अपना व्यवसाय शुरू करने की उनकी योजना है और इस आर्थिक सहायता से परिवार को भविष्य की योजनाएं आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

तुषारभाई की पत्नी ने कहा कि पति के निधन के बाद परिवार कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा है। ऐसे समय में मिली यह सहायता बच्चों की शिक्षा और परिवार के भविष्य को संभालने में उपयोगी साबित होगी।

समस्त पाटीदार समाज ट्रस्ट-सूरत के अध्यक्ष वेलजीभाई शेटा ने कहा किपीपीएसके योजना का उद्देश्य समाज के परिवारों को कठिन परिस्थितियों में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।

अस्थि विसर्जन कर लौट रहे परिवार के साथ हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार ये खबर भी पढ़े : अस्थि विसर्जन कर लौट रहे परिवार के साथ हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार

उन्होंने कहा कि किसी परिवार के कमाऊ सदस्य के निधन के बाद परिवार को आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े, इसी उद्देश्य से यह योजना संचालित की जा रही है।

शेटा ने समाज के पात्र परिवारों से योजना से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि उनका प्रयास है कि अधिक से अधिक परिवार पीपीएसके के दायरे में आएं। उन्होंने कहा कि उनका अपना परिवार भी इस योजना से जुड़ा हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह योजना केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के भीतर आपसी सहयोग और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का भी प्रयास है।’’ ट्रस्ट ने कहा कि योजना के माध्यम से जरूरत के समय सदस्य परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहेगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

ईरान के जहाज़ अब होर्मुज से गुज़र नहीं पाएंगे :ट्रम्प 

होर्मुज : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ऐलान किया है कि अमेरिका अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का गार्जियन है। इसके...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान के जहाज़ अब होर्मुज से गुज़र नहीं पाएंगे :ट्रम्प 

भविष्य के AC नहीं फेंकेंगे हवा लेकिन तकनीक खींच लेगी आपके शरीर की गर्मी

नई दिल्ली। रेडिएंट कूलिंग सिस्टम को भविष्य के एसी कहा जाता है। एक ऐसी तकनीक जिसमें आपके शरीर को ठंडा...
टेक-मित्र 
भविष्य के AC नहीं फेंकेंगे हवा लेकिन तकनीक खींच लेगी आपके शरीर की गर्मी

मौसम 14 जुलाई: आज 21 राज्यों में जोरदार बारिश का अलर्ट,, 75 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। मौसम 14 जुलाई 2026: देश में आक्रामक मानसून के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से नया...
राष्ट्रीय 
मौसम 14 जुलाई: आज 21 राज्यों में जोरदार बारिश का अलर्ट,, 75 की स्पीड से हवा

आज का राशिफल14 जुलाई 2026 : दिन आत्मविश्वास और सकारात्मक बदलाव का है

मेष दिन उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। नौकरीपेशा लोगों को...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल14 जुलाई 2026 : दिन आत्मविश्वास और सकारात्मक बदलाव का है

साइबर फ्रॉड करने वाले 11 अन्तर्राज्यीय ठग गिरफ्तार, 1 करोड़, 50 लाख के साइबर फ्रॉड का खुलासा

फिरोजाबाद पुलिस ने 11 साइबर अपराधियों को पकड़ा। करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये के साइबर फ्रॉड का खुलासा। डिजिटल...
उत्तर प्रदेश 

लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली हैं। सूचना के बाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी

हवा में उड़ने वाली बस लाने वाला हूँ : नितिन गड़करी

लखनऊ। केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने सोमवार को लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करने के बाद आयोजित...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
हवा में उड़ने वाली बस लाने वाला हूँ : नितिन गड़करी

मुख्यमंत्री याेगी का ऐलान, हर शहर में बनेगा बाईपास और फोरलेन से जुड़ेंगे सभी जिला मुख्यालय

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उत्तर व दक्षिण जिलों में विकास की नई बयार बहेगी।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री याेगी का ऐलान, हर शहर में बनेगा बाईपास और फोरलेन से जुड़ेंगे सभी जिला मुख्यालय