मुख्यमंत्री ने जगन्नाथ मंदिर में दर्शन किए, बोलीं - विकसित दिल्ली के लिए काम कर रहे हैं

मुख्यमंत्री ने जगन्नाथ मंदिर में दर्शन किए, बोलीं - विकसित दिल्ली के लिए काम कर रहे हैं

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को ओडिशा के पुरी स्थिति जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा के दर्शन किए। दिल्ली के लोक निर्माण विभाग के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, भाजपा सांसद संबित पात्रा और योगेंद्र चंदोलिया मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज पुरी में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा के दर्शन प्राप्त हुए। भगवान से प्रार्थना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश और दिल्ली समृद्धि व विकास के पथ पर आगे बढ़ते रहें।

उन्होंने बताया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर पहली बार पुरी धाम आना और भगवान जगन्नाथ के दर्शन करना उनके लिए बड़ी बात है। आज अमावस्या का पवित्र दिन है। उन्होंने कहा कि भगवान के आशीर्वाद से हम सब मिलकर विकसित दिल्ली के लिए काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि इस साल दिल्ली में उत्कल दिवस बहुत धूमधाम से मनाया जाएगा। दिल्ली सरकार ने इसे बड़े उत्साह के साथ आयोजित करने का फैसला किया है। उन्होंने दिल्ली में रहने वाले ओडिया समुदाय की तारीफ करते हुए कहा ओडिशा के हजारों परिवार दिल्ली की प्रगति में योगदान दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार यहां रहने वाले ओडिशा के लोगों के सुख-दुख में हमेशा साथ रहेगी।

दिल्ली के लोक निर्माण विभाग प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने भगवान जगन्नाथ से दिल्ली एवं समस्त देशवासियों के सुख व समृद्धि के लिए प्रार्थना की।


About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आनेवाले चौबीस घंटे के दौरान प्रयागराज समेत 14जनपदो में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना आनेवाले चौबीस घंटे के दौरान प्रयागराज समेत 14जनपदो में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना
प्रयागराज। मौसम विभाग ने आने वाले चौबीस घंटे के के दौरान उत्तर प्रदेश के प्रयागराज समेत 14 जिलो में अचानक...
मध्‍य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, आज भोपाल-इंदौर समेत 16 जिलों में अलर्ट
बिना बोरवेल कैसे मिलेगा स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में पानी
जबलपुर हाईकोर्ट ने एम.पी. ऑनलाइन के सीईओ सहित अन्य को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में मांगा जवाब
आज हरियाली अमावस्या पर आनंद पर्वत पर होगा सामूहिक पौधरोपण
आज खरगोन में सेल्स ऑफिसर के पद पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट ड्राइव
आज इंदौर तो कल 26 जून को भोपाल में संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम, मुख्‍यमंत्री यादव लेंगे भाग